भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न। मितौली, खीरी। देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह सत्यम पब्लिक स्कूल मितौली में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार मितौली के तत्वावधान में 7 नवम्बर 2025 को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई गई थी, जिसमें कक्षा 5 से 12 तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा तथा माँ गायत्री की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षित आचार्य अमरपाल जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ कराया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आर.के. सिंह, लक्ष्मी शंकर अग्निहोत्री (परीक्षा प्रभारी), जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता , सुधाकर मिश्रा बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामरखन पाल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य अमरपाल जी द्वारा किया गया। अंत में ब्लॉक प्रभारी मास्टर कामता प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर विशेष बल दिया गया तथा विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं राष्ट्रनिर्माता बनने का संदेश दिया गया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न। मितौली, खीरी। देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह सत्यम पब्लिक स्कूल मितौली में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार मितौली के तत्वावधान में 7 नवम्बर 2025 को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई गई थी, जिसमें कक्षा 5 से 12 तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा तथा माँ
गायत्री की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षित आचार्य अमरपाल जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ कराया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आर.के. सिंह, लक्ष्मी शंकर अग्निहोत्री (परीक्षा प्रभारी), जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता , सुधाकर मिश्रा बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामरखन पाल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य अमरपाल जी द्वारा किया गया। अंत में ब्लॉक प्रभारी मास्टर कामता प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर विशेष बल दिया गया तथा विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं राष्ट्रनिर्माता बनने का संदेश दिया गया।
- Lakhimpur Kheri Lakhimpur khiri mein 7 sal ki bacchi ke sath hua chhed chhad aaropiyon ki Saddam ki dukaan per chala yah mamla Hai paliya ka1
- ● उज्जैन- गर्लफ्रेंड के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे एक मुस्लिम युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया,इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई मुस्लिम युवक धोती-कुर्ता पहनकर, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला डालकर मंदिर पहुंचा था, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पुलिस घटना की जांच में जुटी है1
- खगसियामऊ स्थित डीपी वर्मा इंटर कॉलेज में बकाया फीस के नाम पर छात्रों को एडमिट कार्ड न देने का मामला सामने आया। परीक्षा नजदीक होने के कारण छात्र और अभिभावक बेहद चिंतित थे। मामले की जानकारी मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू स्वयं कॉलेज पहुंचे और पीड़ित छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने तत्काल मामले को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के संज्ञान में लाया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कॉलेज प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई गई और निर्देश दिया गया कि फीस संबंधी आवेदन लेकर छात्रों को तुरंत एडमिट कार्ड जारी किए जाएं, ताकि उनकी परीक्षा प्रभावित न हो। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट कहा है कि आर्थिक कारणों से किसी भी छात्र का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो छात्रों के हक में संघर्ष जारी रहेगा।1
- Post by Raja Bhaiya1
- जानकी देवी इंटर कॉलेज बिजुआ का मामला, सवालो के घेरे में कालेज प्रशासन, बच्चों को बोर्ड परीक्षा से पूर्व नहीं मिल पाया प्रवेश पत्र।1
- ▣ लखनऊ में प्रस्तावित घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोका गया ▣ भाजपा पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप, 2027 चुनाव में जवाब की चेतावनी सीतापुर। मनरेगा को लेकर प्रदेश की सियासत मंगलवार को अचानक तेज हो गई, जब राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने सीतापुर में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण लगा दिया। ‘विधानसभा घेराव’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकलने से पहले कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को सुबह उनके आवास पर ही पुलिस निगरानी में रोक दिया गया। सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण वह बाहर नहीं जा सके और उनका लखनऊ जाना टल गया।1
- लखीमपुर खीरी जिले की ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी और पाइपलाइन व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज की समस्या बनी रहती है, जिससे सड़कों पर पानी भर जाता है और आपूर्ति भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग में फोन करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सबसे गंभीर मामला ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर खोदे गए लगभग 3 फीट गहरे, 2 फीट चौड़े और करीब 2 फीट लंबे गड्ढे का है, जिसे कई महीनों से खुला छोड़ दिया गया है। यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। आए दिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र मरम्मत कार्य कराकर लीकेज की समस्या दूर करने तथा मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे को तत्काल भरवाने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके।3
- Post by Shivam Kumar1