Shuru
Apke Nagar Ki App…
उड़ीसा का एक मामला सामने आया है l अपने मृतक बहन की कंकाल शव को निकाल कर। अपने भाई शव को लेकर पैसा निकालने बैंक पहुंच गया। मृतक बहन की भाई। जिससे बैंक में खलबली मची।
Ajay kumar Pandit
उड़ीसा का एक मामला सामने आया है l अपने मृतक बहन की कंकाल शव को निकाल कर। अपने भाई शव को लेकर पैसा निकालने बैंक पहुंच गया। मृतक बहन की भाई। जिससे बैंक में खलबली मची।
- Pankaj malviyaअरथुना, बांसवाड़ा, राजस्थान👏11 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- गढ़ी स्थित पायोनियर इंस्टिट्यूशंस में महावीर इंटरनेशनल के एपेक्स ऑफिस द्वारा जारी प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का लोकार्पण संरक्षक परेश पंड्या एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने छात्रों को मिशन ऑक्सीजन, ‘नदी का पानी किसानों को मिले’, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी और ‘कपड़े की थैली मेरी सहेली’ जैसे प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी। संरक्षक परेश पंड्या ने विद्यार्थियों को कपड़े के बैग उपयोग करने, प्लास्टिक टिफिन से बचने तथा घरेलू व विवाह आयोजनों में प्लास्टिक के गर्म पेय गिलासों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सभी छात्रों को कपड़े के स्कूल बैग देने की घोषणा का स्वागत किया गया। साथ ही फरवरी-मार्च व सितंबर-अक्टूबर में भी वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में हार्दिक भावसार सहित विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का समर्थन किया। अंत में आभार परेश पंड्या ने व्यक्त किया।1
- शर्म की बात है कि एक तरफ गौ माता और धर्म के नाम पर सरकार वोट लेती है तो दूसरी तरफ गौ माता कचरे से अपना पेठ भरने के लिए विवश हे इस तरह से हिंदू राष्ट्र बनेगा पूछता है भारत, दूसरी तरफ तालाब है तो पास में ही शिव मंदिर है एक तरफ धर्म की आस्था पर चोट है तो दूसरी तरफ गौ माता के जीवन पर संकट है, तो एक तरफ लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड, क्या ये वही भारत है जिसे लोग कुछ समय पहले सोने की चिड़िया कहा करते थे क्या ये वहीं भारत है अपने आप से पूछो1
- Post by Rajasthan news1
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं में है, जहां बुधवार सुबह सोनोग्राफी करवाने पहुंचे मरीजों और आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह 7 बजे से सोनोग्राफी कक्ष के बाहर बैठे हैं, लेकिन 10 बजे तक किसी ने यह तक नहीं बताया कि सोनोग्राफी होगी या नहीं। सोनोग्राफी कक्ष के बाहर ताला जड़ा मिला, जिससे गर्भवती महिलाओं, पेट दर्द और पथरी से पीड़ित मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गामाठावाड़ा निवासी कचरू लाल ने कहा कि मीडिया बार-बार प्रशासन को अवगत करवा रहा है, इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। लोगों का सवाल है कि यदि सोनोग्राफी डॉक्टर छुट्टी पर थे, तो इसकी सूचना बाहर क्यों नहीं लगाई गई। मीडिया द्वारा उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली गई, जिसमें डॉक्टर के अवकाश पर होने की बात सामने आई। इस लापरवाही पर उपखंड अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलंकर गुप्ता और जिला कलेक्टर देशलदान को शिकायत भी भेजी है। अब बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि बार-बार अस्पताल में अव्यवस्थाएं सामने आने के बावजूद प्रशासन ठोस कदम क्यों नहीं उठा रहा, और आखिर मरीजों को कब मिलेगी राहत? अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर आमजन का गुस्सा अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।1
- सैलाना से जुड़ी खबर1
- Post by Parmeshvar redash1
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- श्री चारणेश्वर महादेव मंदिर में 11वां पाठोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड मंडल एवं श्री राधा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में पंच धाम हनुमान मंदिर परिसर, खांदू कॉलोनी से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सखियों द्वारा लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा सुश्री साधना देवड़ा, पंडित रमेश भाई सेवक सहित सुंदर कांड मंडल के सदस्य एवं समाजसेवी राजेश भावसार, मोतीलाल पावर, प्रकाश जी, सुरेश व्यास, बलवंत कलाल, पोरू सेवक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल की जयश्री पंचाल, कैलाश पंचाल, गायत्री श्रीमाली, रेणुका श्रीमाली, नीता पंचाल, शर्मिष्ठा पटेल, आशा देवड़ा, सविता देवड़ा, लक्ष्मी देवड़ा, कांता पावर और स्नेहलता सहित समस्त मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही।2