logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदौली के टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर-महमदपुर गांव में पिछले दो महीनों से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछाकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जल्द निर्माण कार्य पूरा न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। स्थानीय बीडीसी अशोक यादव और ग्रामीणों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सड़क पर केवल गिट्टी बिछी होने से सैदपुर और मारूफपुर बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं साइकिल फिसलने से आए दिन घायल हो रहे हैं। गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहनों के टायर लगातार पंक्चर और फट रहे हैं। बदहाल सड़क के चलते स्कूल बसों ने भी गांव में आना बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी बिछाने के बाद मोरम डालकर रोलर से दबा दिया जाता तो सड़क चलने योग्य रहती, लेकिन काम अधूरा छोड़े जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द छोटी गिट्टी और मोरम डालकर पिचिंग कार्य पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी। इस प्रदर्शन में अशोक यादव, रवीश, विनय, संदीप यादव, मयंक, सानिया, कुलदीप यादव, अजीत यादव, पंकज और अनिल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

चंदौली के टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर-महमदपुर गांव में पिछले दो महीनों से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछाकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जल्द निर्माण कार्य पूरा न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। स्थानीय बीडीसी अशोक यादव और ग्रामीणों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सड़क पर केवल गिट्टी बिछी होने से सैदपुर और मारूफपुर बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं साइकिल फिसलने से आए दिन घायल हो रहे हैं। गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहनों के टायर लगातार पंक्चर और फट रहे हैं। बदहाल सड़क के चलते स्कूल बसों ने भी गांव में आना बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी बिछाने के बाद मोरम डालकर रोलर से दबा दिया जाता तो सड़क चलने योग्य रहती, लेकिन काम अधूरा छोड़े जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द छोटी गिट्टी और मोरम डालकर पिचिंग कार्य पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी। इस प्रदर्शन में अशोक यादव, रवीश, विनय, संदीप यादव, मयंक, सानिया, कुलदीप यादव, अजीत यादव, पंकज और अनिल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली के नादी-निधौरा गांव में रविवार को श्री हनुमानगढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट और प्रमिला हॉस्पिटल, तिलमापुर (वाराणसी) के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, न्यूरो रोग तथा सामान्य चिकित्सा से संबंधित जांच की गई, जहां डॉक्टरों ने मरीजों को समय पर उपचार और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया। सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश कन्नौजिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशनी सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. धन्वन्तरि शुक्ला और फिजिशियन डॉ. आनंद जायसवाल शामिल रहे। ट्रस्ट के प्रबंधक आलोक प्रकाश ने बताया कि ट्रस्ट का संकल्प सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व समाजसेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। शिविर में आलोक प्रकाश, फैजल खान, अमित, अंकित, चंदन, कमला पांडेय, अरविंद, टिंकल, महेंद्र पांडे, मनोज यादव, अमीष, अखिलेश, कल्लू और राहुल झब्बू समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    चंदौली के नादी-निधौरा गांव में रविवार को श्री हनुमानगढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट और प्रमिला हॉस्पिटल, तिलमापुर (वाराणसी) के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, न्यूरो रोग तथा सामान्य चिकित्सा से संबंधित जांच की गई, जहां डॉक्टरों ने मरीजों को समय पर उपचार और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया। सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश कन्नौजिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशनी सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. धन्वन्तरि शुक्ला और फिजिशियन डॉ. आनंद जायसवाल शामिल रहे।

ट्रस्ट के प्रबंधक आलोक प्रकाश ने बताया कि ट्रस्ट का संकल्प सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व समाजसेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। शिविर में आलोक प्रकाश, फैजल खान, अमित, अंकित, चंदन, कमला पांडेय, अरविंद, टिंकल, महेंद्र पांडे, मनोज यादव, अमीष, अखिलेश, कल्लू और राहुल झब्बू समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के रामलाल बाबा मंदिर में पिछले कई दिनों से हो रही घंटा चोरी की वारदात पर पुलिस ने विराम लगा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की सतर्कता से पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आरोपी को फिर से घंटा चुराने के दौरान रंगे हाथों दबोच लिया। पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी और आरोपी को भागने का कोई मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। चौबेपुर के मंदिर से घंटा चोरी करने वाले इस आरोपी के पास से पुलिस ने 11 घंटे बरामद किए हैं।
    1
    वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित झांझूपुर गांव के रामलाल बाबा मंदिर में पिछले कई दिनों से हो रही घंटा चोरी की वारदात पर पुलिस ने विराम लगा दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की सतर्कता से पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आरोपी को फिर से घंटा चुराने के दौरान रंगे हाथों दबोच लिया।

पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी और आरोपी को भागने का कोई मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। चौबेपुर के मंदिर से घंटा चोरी करने वाले इस आरोपी के पास से पुलिस ने 11 घंटे बरामद किए हैं।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • अयोध्या में परिक्रमा मार्ग स्थित उदया तिराहा पर बने परमहंस मंगलदास हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को पूजन और भजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर से जुड़े महंत संतदास राजेश सिंह मानव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लोक कल्याण और जनहित की भावना से यहां भंडारा कराया जाता है। वहीं हनुमान भक्त रणविजय सिंह ने कहा कि परमहंस मंगलदास का भंडारा सनातन परंपरा के अनुसार होता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे संतों के पास आएं, अपनी सनातनी व्यवस्था से जुड़ें और उसे आगे बढ़ाएं।
    3
    अयोध्या में परिक्रमा मार्ग स्थित उदया तिराहा पर बने परमहंस मंगलदास हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को पूजन और भजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

मंदिर से जुड़े महंत संतदास राजेश सिंह मानव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लोक कल्याण और जनहित की भावना से यहां भंडारा कराया जाता है। वहीं हनुमान भक्त रणविजय सिंह ने कहा कि परमहंस मंगलदास का भंडारा सनातन परंपरा के अनुसार होता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे संतों के पास आएं, अपनी सनातनी व्यवस्था से जुड़ें और उसे आगे बढ़ाएं।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • चंदौली के टांडाकला स्थित नादी-निधौरा में श्री हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट के सौजन्य एवं एक अस्पताल के सहयोग से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, न्यूरो रोग तथा सामान्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश कन्नौजिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशनी सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. धन्वन्तरि शुक्ला तथा फिजिशियन डॉ. आनंद जायसवाल ने अपनी सेवाएं देते हुए सैकड़ों मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देते हुए समय पर उपचार कराने और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। ट्रस्ट के प्रबंधक आलोक प्रकाश ने बताया कि पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से ट्रस्ट सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के उद्देश्य से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर आलोक प्रकाश, फैजल खान, अमित, अंकित, चंदन, कमला पांडेय, अरविंद, टिंकल, महेंद्र पांडे, मनोज यादव, अमीष, अखिलेश, कल्लू, राहुल झब्बू समेत ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    1
    चंदौली के टांडाकला स्थित नादी-निधौरा में श्री हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट के सौजन्य एवं एक अस्पताल के सहयोग से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, न्यूरो रोग तथा सामान्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई।

शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश कन्नौजिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशनी सिंह, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. धन्वन्तरि शुक्ला तथा फिजिशियन डॉ. आनंद जायसवाल ने अपनी सेवाएं देते हुए सैकड़ों मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देते हुए समय पर उपचार कराने और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

ट्रस्ट के प्रबंधक आलोक प्रकाश ने बताया कि पूज्य मौनी महाराज जी की प्रेरणा से ट्रस्ट सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के उद्देश्य से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर आलोक प्रकाश, फैजल खान, अमित, अंकित, चंदन, कमला पांडेय, अरविंद, टिंकल, महेंद्र पांडे, मनोज यादव, अमीष, अखिलेश, कल्लू, राहुल झब्बू समेत ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया त्यागपत्र राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। इस इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया त्यागपत्र राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। इस इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है कि नकल माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सोमवार को देश की संसद में यह बिल आने वाला है। इसके बाद मानकर चलिए कि माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और इस कार्रवाई को कोई रोक नहीं सकता।
    1
    फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है कि नकल माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सोमवार को देश की संसद में यह बिल आने वाला है। इसके बाद मानकर चलिए कि माफिया मिट्टी में मिल जाएंगे और इस कार्रवाई को कोई रोक नहीं सकता।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    16 hrs ago
  • चंदौली जिले के अमिलाई में विवाद के दौरान प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल गिर गई, जिसे उठाकर उनके बेटे ने धमकी दे डाली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    चंदौली जिले के अमिलाई में विवाद के दौरान प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल गिर गई, जिसे उठाकर उनके बेटे ने धमकी दे डाली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चंदौली क्षेत्र के चहनियां स्थित जमालपुर-महमदपुर गांव में पिछले दो महीनों से सड़क पर गिट्टी बिछाकर काम आधा-अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछी होने के कारण स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। सैदपुर और मारूफपुर बाजार जाने वाले ग्रामीणों तथा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की साइकिलें फिसलने से वे आए दिन चोटिल हो रहे हैं। गिट्टियों की वजह से दोपहिया वाहनों के टायर पंक्चर होने और फटने की घटनाएं आम हो गई हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि विद्यालय की बसों ने भी गांव में आना पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय बीडीसी अशोक यादव और गांव वालों का कहना है कि यदि ठेकेदार गिट्टी बिछाने के बाद उस पर मोरम डालकर रोलर से दबा देता, तो कम से कम रास्ता आवागमन के लायक बना रहता। प्रदर्शन में अशोक यादव, रवीश, विनय, संदीप यादव, मयंक, सानिया, कुलदीप यादव, अजीत यादव, पंकज और अनिल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द छोटी गिट्टी और मोरम डालकर सड़क की पिचिंग की जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    चंदौली क्षेत्र के चहनियां स्थित जमालपुर-महमदपुर गांव में पिछले दो महीनों से सड़क पर गिट्टी बिछाकर काम आधा-अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछी होने के कारण स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। सैदपुर और मारूफपुर बाजार जाने वाले ग्रामीणों तथा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की साइकिलें फिसलने से वे आए दिन चोटिल हो रहे हैं। गिट्टियों की वजह से दोपहिया वाहनों के टायर पंक्चर होने और फटने की घटनाएं आम हो गई हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि विद्यालय की बसों ने भी गांव में आना पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है।

कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय बीडीसी अशोक यादव और गांव वालों का कहना है कि यदि ठेकेदार गिट्टी बिछाने के बाद उस पर मोरम डालकर रोलर से दबा देता, तो कम से कम रास्ता आवागमन के लायक बना रहता। प्रदर्शन में अशोक यादव, रवीश, विनय, संदीप यादव, मयंक, सानिया, कुलदीप यादव, अजीत यादव, पंकज और अनिल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द छोटी गिट्टी और मोरम डालकर सड़क की पिचिंग की जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.