logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना असद बोले- धर्म का काम अहिंसा, करुणा और ईमानदारी; बर्क ने NSA के तहत कार्रवाई की मांग की, चौधरी मुशीर बोले- संविधान से चलेगा मुल्क संभल। जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान के बाद संभल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजेश सिंघल ने रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संभल में अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और हरिहर मंदिर जाने वालों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा होगी। राजेश सिंघल के इस बयान पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म का काम भड़काऊ भाषण देना नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देकर कोई संभल का लीडर नहीं बन सकता, बल्कि इससे माहौल खराब हो सकता है। असद अब्दुल्ला ने भाजपा के उन नेताओं का भी जिक्र किया, जिन पर उन्होंने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोगों का कोई नाम लेने वाला नहीं है। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे भाईचारा बढ़े और लोगों के बीच नफरत न फैले। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। बर्क बोले- सिंघल भाजपा नेता नहीं, फर्जी नेता वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने राजेश सिंघल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें भाजपा नेता के बजाय “फर्जी नेता” बताया। बर्क ने कहा कि वह संभल में शांति और अमन चाहते हैं तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन उनके मुताबिक राजेश सिंघल कानून अपने हाथ में लेने और संभल के अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। बर्क ने प्रशासन से राजेश सिंघल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी वह राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। चौधरी मुशीर बोले- TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी AIMIM नेता और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर ने भी राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संभल की शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश है। चौधरी मुशीर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह मुल्क संविधान से चलेगा, किसी के कहने से या किसी के चाहने से नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी जुबान भी है और “उससे लंबी है”, लेकिन वह अपनी जुबान का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं करना चाहते। लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच संभल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं कि विवादित बयानों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट :- ममलुकुर रहमान बर्क (सांसद पिता) बाइट :- मुशीर चौधरी (चेयरमैन पति) बाइट :- असद अब्दुल्ला (एआइएमआइएम जिला अध्यक्ष संभल)

1 hr ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना असद बोले- धर्म का काम अहिंसा, करुणा और ईमानदारी; बर्क ने NSA के तहत कार्रवाई की मांग की, चौधरी मुशीर बोले- संविधान से चलेगा मुल्क संभल। जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान के बाद संभल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजेश सिंघल ने रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संभल में अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और हरिहर मंदिर जाने वालों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा होगी। राजेश सिंघल के इस बयान पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म का काम भड़काऊ भाषण देना नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देकर कोई संभल का लीडर नहीं बन सकता, बल्कि इससे माहौल खराब हो सकता है। असद अब्दुल्ला ने भाजपा के उन नेताओं का भी जिक्र किया, जिन पर उन्होंने भड़काऊ

बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोगों का कोई नाम लेने वाला नहीं है। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे भाईचारा बढ़े और लोगों के बीच नफरत न फैले। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। बर्क बोले- सिंघल भाजपा नेता नहीं, फर्जी नेता वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने राजेश सिंघल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें भाजपा नेता के बजाय “फर्जी नेता” बताया। बर्क ने कहा कि वह संभल में शांति और अमन चाहते हैं तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन उनके मुताबिक राजेश सिंघल कानून अपने हाथ में लेने और संभल के अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। बर्क ने प्रशासन से राजेश सिंघल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी वह राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। चौधरी मुशीर बोले- TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी AIMIM

नेता और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर ने भी राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संभल की शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश है। चौधरी मुशीर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह मुल्क संविधान से चलेगा, किसी के कहने से या किसी के चाहने से नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी जुबान भी है और “उससे लंबी है”, लेकिन वह अपनी जुबान का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं करना चाहते। लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच संभल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं कि विवादित बयानों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट :- ममलुकुर रहमान बर्क (सांसद पिता) बाइट :- मुशीर चौधरी (चेयरमैन पति) बाइट :- असद अब्दुल्ला (एआइएमआइएम जिला अध्यक्ष संभल)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचारी रोग नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा, 1 अक्टूबर से संचारी रोग अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार विश्नोई ने आगामी 1 अक्टूबर 2026 से संचालित होने वाले संचारी रोग अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता एवं स्वस्थता का व्यापक संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में लोगों को झाड़-फूंक के बजाय तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि सर्पदंश से प्रभावित व्यक्ति को समय से उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में पशुपालन, कृषि, उद्यान, सिंचाई, स्वच्छ भारत मिशन सहित संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई सहित जनपद के समस्त संबंधित चिकित्सा अधीक्षक/एमओआईसी तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचारी रोग नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा, 1 अक्टूबर से संचारी रोग अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश
सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार विश्नोई ने आगामी 1 अक्टूबर 2026 से संचालित होने वाले संचारी रोग अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान के लिए विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता एवं स्वस्थता का व्यापक संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में लोगों को झाड़-फूंक के बजाय तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए जागरूक किया जाए।
इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि सर्पदंश से प्रभावित व्यक्ति को समय से उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में पशुपालन, कृषि, उद्यान, सिंचाई, स्वच्छ भारत मिशन सहित संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई सहित जनपद के समस्त संबंधित चिकित्सा अधीक्षक/एमओआईसी तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमरोहा में जमीन के पैसे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
    3
    अमरोहा में जमीन के पैसे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • This Youtuber from KanyaKumari showed off her money & jewelry in the vlog. Thieves broke the house & stole 1 Cr. worth of jewelry.
    1
    This Youtuber from KanyaKumari showed off her money & jewelry in the vlog.

Thieves broke the house & stole 1 Cr. worth of jewelry.
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • मुरादाबाद थाना भोजपुर पुलिस द्वारा गौकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, प्रकाश में आये तीसरे अभियुक्त को भी किया गिरफ्तार ।
    1
    मुरादाबाद थाना भोजपुर पुलिस द्वारा गौकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, प्रकाश में आये तीसरे अभियुक्त को भी किया गिरफ्तार ।
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हसनपुर कस्बे में नीट पीजी में अर्सलान का जलवा, 608वीं रैंक हासिल कर किया परिवार सहित हसनपुर का नाम किया रोशन अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे के होनहार युवा अर्सलान सैफी ने नीट पीजी परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 608वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देशभर से करीब 2 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें अर्सलान ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अर्सलान सैफी नगर के कारोबारी कमालुद्दीन के पुत्र हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई अलीगढ़ से पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और भाई-बहनों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और त्याग को दिया। परिणाम घोषित होते ही परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। कमालुद्दीन सैफी के गृहनगर स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अर्सलान की सफलता का जश्न मनाया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
    2
    हसनपुर कस्बे में नीट पीजी में अर्सलान का जलवा, 608वीं रैंक हासिल कर किया परिवार सहित हसनपुर का नाम किया रोशन

अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे के होनहार युवा अर्सलान सैफी ने नीट पीजी परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 608वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देशभर से करीब 2 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें अर्सलान ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अर्सलान सैफी नगर के कारोबारी कमालुद्दीन के पुत्र हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई अलीगढ़ से पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और भाई-बहनों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और त्याग को दिया। परिणाम घोषित होते ही परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। कमालुद्दीन सैफी के गृहनगर स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अर्सलान की सफलता का जश्न मनाया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगा चोली निवासी जितेंद्र कक्षा 8 का छात्र है गांव के स्कूल में पढ़ने गया था उसके जीजा सुतारी निवासी नरेश ने स्कूल से बुलाकर 20 मीटर दूर लेजाकर चाकू से घायल कर दिया
    1
    तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगा चोली निवासी जितेंद्र कक्षा 8 का छात्र है 
गांव के स्कूल में पढ़ने गया था उसके जीजा सुतारी निवासी नरेश ने स्कूल से बुलाकर 20 मीटर दूर लेजाकर चाकू से घायल कर दिया
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 🔴 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित संभल: शाही जामा मस्जिद से जुड़े सर्वे के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज, 25 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने की। शाही जामा मस्जिद कमेटी की ओर से सर्वे से जुड़े आदेश को चुनौती दी गई है। मामले में दूसरे पक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी दलीलें रखी गईं। सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश के बाद अब सभी की निगाहें अदालत के आने वाले फैसले पर टिकी हैं। फिलहाल कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
    4
    बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | संभल

शाही जामा मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

🔴 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | संभल
शाही जामा मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
संभल: शाही जामा मस्जिद से जुड़े सर्वे के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज, 25 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
मामले की सुनवाई जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने की। शाही जामा मस्जिद कमेटी की ओर से सर्वे से जुड़े आदेश को चुनौती दी गई है। मामले में दूसरे पक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी दलीलें रखी गईं।
सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश के बाद अब सभी की निगाहें अदालत के आने वाले फैसले पर टिकी हैं। फिलहाल कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मानदेय वृद्धि पर 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली धन्यवाद रैली, धन्यवाद संवाद कार्यक्रम किया आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद सम्भल के 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर धन्यवाद रैली एवं धन्यवाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि उनका मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने इसे 50 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि बताते हुए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कहा कि मानदेय में वृद्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इससे वे अपने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
    1
    मानदेय वृद्धि पर 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली धन्यवाद रैली, धन्यवाद संवाद कार्यक्रम किया आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद सम्भल के 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर धन्यवाद रैली एवं धन्यवाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि उनका मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने इसे 50 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि बताते हुए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कहा कि मानदेय में वृद्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इससे वे अपने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मा. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गौकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल! गिरफ्तार, तीसरे को भी पकड़वाया , देशी तमंचे-हथियार और गौकशी के औजार बरामद. मुरादाबाद के थाना भोजपुर पुलिस ने गौकशी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े गए, जबकि तीसरे को उनके बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि एचपी पेट्रोल पंप के पीछे जंगल, ग्राम मक्खनगंज में गौवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। इस पर थाना भोजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और प्रभारी निरीक्षक थाना भोजपुर के नेतृत्व में आज 25 सितंबर को कार्रवाई हुई। पुलिस टीम ने ग्राम गूंगानंगला की तरफ जंगल की ओर जाने वाली चकरोड पर मुठभेड़ में दो आरोपियों—अनवार पुत्र नन्हे उर्फ नन्हुआ, निवासी ग्राम अटरिया, थाना भोजपुर, मुरादाबाद और इकरार पुत्र इसरार, निवासी मौहल्ला हीरापुर टंकी के पास, थाना गुन्नोर, सम्भल—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो देशी तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, गौकशी के उपकरण (कुल्हाड़ी, छुरी, सुम्भी, रस्सी के टुकड़े, काली पन्नी-तिरपाल और प्लास्टिक की पालीथीन) तथा एक बिना नंबर की काली हीरो मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के बयानों के आधार पर तीसरे आरोपी मोनिस पुत्र नईम, निवासी ग्राम दोलपुरी, थाना भगतपुर, मुरादाबाद को थाना भोजपुर क्षेत्र के कोरबाकू मोड से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अनवार पहले भी गौकशी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इकरार का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें चोरी, नकली दस्तावेज, हथियार और अन्य कई मामले शामिल हैं। मोनिस भी पहले गौकशी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामलों में नामजद रहा है।
    1
    गौकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल! गिरफ्तार, तीसरे को भी पकड़वाया , देशी तमंचे-हथियार और गौकशी के औजार बरामद.
मुरादाबाद के थाना भोजपुर पुलिस ने गौकशी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े गए, जबकि तीसरे को उनके बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 23 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि एचपी पेट्रोल पंप के पीछे जंगल, ग्राम मक्खनगंज में गौवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। इस पर थाना भोजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और प्रभारी निरीक्षक थाना भोजपुर के नेतृत्व में आज 25 सितंबर को कार्रवाई हुई। पुलिस टीम ने ग्राम गूंगानंगला की तरफ जंगल की ओर जाने वाली चकरोड पर मुठभेड़ में दो आरोपियों—अनवार पुत्र नन्हे उर्फ नन्हुआ, निवासी ग्राम अटरिया, थाना भोजपुर, मुरादाबाद और इकरार पुत्र इसरार, निवासी मौहल्ला हीरापुर टंकी के पास, थाना गुन्नोर, सम्भल—को गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से दो देशी तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, गौकशी के उपकरण (कुल्हाड़ी, छुरी, सुम्भी, रस्सी के टुकड़े, काली पन्नी-तिरपाल और प्लास्टिक की पालीथीन) तथा एक बिना नंबर की काली हीरो मोटरसाइकिल बरामद की गई।
आरोपियों के बयानों के आधार पर तीसरे आरोपी मोनिस पुत्र नईम, निवासी ग्राम दोलपुरी, थाना भगतपुर, मुरादाबाद को थाना भोजपुर क्षेत्र के कोरबाकू मोड से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अनवार पहले भी गौकशी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इकरार का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें चोरी, नकली दस्तावेज, हथियार और अन्य कई मामले शामिल हैं। मोनिस भी पहले गौकशी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामलों में नामजद रहा है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.