Shuru
Apke Nagar Ki App…
निशातगंज में सनसनी: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या, हाथ-पैर बंधे मिले शव लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित निशातगंज गली नंबर 3 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतका की पहचान 65 वर्षीय निर्मला देवी, पत्नी स्वर्गीय राजाराम के रूप में हुई है, जो सचिवालय से रिटायर्ड थीं। जानकारी के अनुसार, महिला के हाथ-पैर बंधे हुए मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
निशातगंज में सनसनी: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हत्या, हाथ-पैर बंधे मिले शव लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित निशातगंज गली नंबर 3 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतका की पहचान 65 वर्षीय निर्मला देवी, पत्नी स्वर्गीय राजाराम के रूप में हुई है, जो सचिवालय से रिटायर्ड थीं। जानकारी के अनुसार, महिला के हाथ-पैर बंधे हुए मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
More news from Lucknow and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सीतापुर रोड भैंस मऊ मोड़ के पास फ्रॉम साइड से आ रहे हैं महिंद्रा ऑटो वाले ने बाइक सवार कुमारी टक्कर बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया मौके से ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया1
- लखनऊ के नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। यह शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ हॉल में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. शासन द्वारा जारी सूची में जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है, उनमें गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग बताए जा रहे हैं। नामित पार्षदों का कहना था कि उन्होंने आम जनता के लिए काफी कार्य किया है और भविष्य में भी वो ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहेंगे.2
- *मेला कर्मचारियों ने नाबालिक के साथ की मार-पीट, बहन के साथ भी किया अभद्र व्यवहार, पीड़ित पक्ष ने थाना बिहारीगढ़ में दी तहरीर..* *रिपोर्ट -:आसिफ खान..* *बिहारीगढ़ समाचार* ग्राम कुरडीखेड़ा में ईद के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में व्यवस्था संभालने के लिए आयोजकों ने कुछ दबंग कर्मचारी रखे हुए हैं। कल रविवार को मेला कर्मचारियों द्वारा शेरपुर निवासी एक नाबालिक लड़के के साथ मामूली-सी बात को लेकर बेरहमी के साथ मार-पीट की। जब उसकी बहन ने उसे छूडाने का प्रयास किया तो दबंगों (कर्मचारियों) ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उसके बाल तक खींच डालें। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित की मां की ओर से बिहारीगढ़ थाने में दी गई है। शेरपुर निवासी सुफियान पुत्र गुफरान (मरहूम) की मां दिलशाना ने कुरडीखेड़ा में चल रहे मेले के कर्मचारियों के खिलाफ लिखित तहरीर बिहारीगढ़ थाने में दी है। जिसमें उन्होंने मेला कर्मचारियों द्वारा बेटे और पुत्री के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दिलशाना ने बताया कि उसके पुत्र सुफियान के साथ मेला कर्मचारियों ने लात घुसो से बेरहमी के साथ मारपीट की है। जिसके चलते उसे कई जगह चोट आई है वह उठ भी नहीं पा रहा है। उसके पेट, सिर और चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं जब उसकी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मार-पीट व धक्का मुक्की की गई जिसमें उसके कानों के कुंडल भी मेले में खो गए। कुरडीखेड़ा मेले में पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है, जिसको लेकर ग्रामीणों में बहुत आक्रोष है, कुछ लोगों का कहना है कि मेले में जबरन अवैध वसूली की जा रही है जो झूले का टिकट पहले 40 रूपए का होता था उसे अब मनमाने ढंग से बढ़ाकर 70 रूपए कर दिया है, इसी को लेकर कई बार मेला कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच बहस और लड़ाई की वजह बन जाती है।1
- शाहाबाद में गैस वितरण घोटाले का बड़ा खुलासा, ब्लैक मार्केटिंग और मनमानी से मचा हड़कंप, एक लाख प्रति गाड़ी कमाई कर रहे जिम्मेदार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने खोली पोल, एजेंसी पर गंभीर आरोप—टोकन में भेदभाव, अभद्रता और बिचौलियों का खेल उजागर शाहाबाद, हरदोई। नगर के आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता द्वारा उठाए गए सवालों ने न केवल स्थानीय गैस एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निष्क्रियता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। आनंद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें 14 तारीख से अब तक गैस सिलेंडर के लिए टोकन नहीं दिया गया, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को लगातार टोकन जारी किए जा रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का खेल है। उन्होंने इंडेन गैस एजेंसी के संचालक केएमसी मलिक पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। गुप्ता के अनुसार, शिकायत करने पर उन्हें न सिर्फ नजरअंदाज किया गया, बल्कि अपमानजनक रवैया भी अपनाया गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि एजेंसी में उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में बिचौलियों का जाल तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि आम उपभोक्ताओं को दरकिनार कर गैस सिलेंडर बिचौलियों के माध्यम से बेचे जा रहे हैं। यही नहीं, सिलेंडरों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है, जहां एक सिलेंडर 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आ रही है। यह न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। न तो किसी जांच की घोषणा हुई है और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई। इससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है और आम जनता का भरोसा पूरी तरह से टूट सकता है।1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- हिमाचल प्रदेश के कोटली क्षेत्र के रोपड़ु गांव के पास हुए भूस्खलन ने लोगों में दहशत फैला दी है। दोपहर में अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा नीचे गिरने लगा, जिससे आसपास के कई घरों पर खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि पत्थरों की चपेट में आने से कुछ मकान बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- *लोकेशन कौशांबी-* ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग देखते ही देखते हुई बेकाबू आग की लपटों से मचा हड़कंप आग में केबल सहित ट्रांसफार्मर में भरा तेल जलकर हुआ खाक कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू सिराथू तहसील क्षेत्र के शाहजादपुर गांव की है घटना3