logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन एचपीसीएल और भारत गैस का बड़ा अपडेट... एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन एचपीसीएल और भारत गैस का बड़ा अपडेट... *एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब 100 पर्सेंट DAC कोड के जरिए होने लगी है। इससे एक भी सिलेंडर का दाएं-बाएं होना अब मुश्किल है। LPG सिलेंडर के डिस्ट्रीब्यूशन और सही उपभोक्ता तक उसकी पहुंच के लिए यह सिस्टम बेहद सुरक्षित है। हालांकि, फेक DAC कोड के जरिए लोगों को लूटने के लिए साइबर फ्रॉड भी सक्रिय हो गए हैं। LPG सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियों ने DAC को लेकर अपडेट जारी की हैं। आइए देखें किसने क्या कहा और आगे खबर में यह भी जानेंगे कि असली और फेक DAC की पहचान कैसे करें? असली और फेक DAC कोड की कैसे करें पहचान LPG डिलीवरी मैसेज की पहचान को लेकर एचपीसीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि स्कैमर्स LPG डिलीवरी के नाम पर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन असली HP Gas मैसेज की पहचान जानकर आप सुरक्षित रह सकते हैं। Delivery Authentication Code साझा करने से पहले हमेशा जांच करें। इस पोस्ट में कंपनी ने आगे लिखा है, “मैसेज आधिकारिक sender name “VM-HPGASc-S” से आया हो। उसमें 4 अंकों का OTP हो और OTP केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय ही इस्तेमाल किया जाए। ध्यान रखें, HP Gas के कर्मचारी कभी भी फोन कॉल, WhatsApp या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए OTP नहीं मांगते। अगर मैसेज जल्दबाजी में कार्रवाई करने को कहे, अजीब लगे या अलग फॉर्मेट में हो, तो उस पर भरोसा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। HP Gas के साथ साइबर फ्रॉड से बचें।” इसी तरह की अपील भारत गैस ने भी की है। इंडेन के उपभोक्ताओं के लिए क्या है जरूरी साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह बताते हैं कि इंडेन के मैसेज को उदाहरण के साथ बताते हैं कि सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने सिलेंडर बुक कराया था या नहीं। अगर बिना बुक कराए कोई डिलीवरी मैसेज है तो उसपर ध्यान न दें। अगर बुक कराया तो यह देखें कि मैसेज किसी आधिकारिक सेंडर ID (जैसे VK-INDANE, VM-INDANE आदि) से आया हैं कि नहीं। इसके बाद यह देखें कि मैसेज में बुकिंग या इनवायस नंबर दिया गया है या नहीं और 6 अंकों का DAC Code है और इसे केवल डिलीवरी बॉय को शेयर करने की बात कही गई है या नहीं। अंत में Indane का नाम है या नहीं। DAC/OTP केवल तब शेयर करें जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर पहुंच जाए। उससे पहले कभी साझा न करें। एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट इंडेन के मुताबिक बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है।

1 hr ago
user_Tarun kumar Reporter
Tarun kumar Reporter
Voice of people Sheikhpura, Bihar•
1 hr ago
0ebd69d8-507e-46b9-b700-261f2cd28dc5

एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन एचपीसीएल और भारत गैस का बड़ा अपडेट... एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन एचपीसीएल और भारत गैस का बड़ा अपडेट... *एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब 100 पर्सेंट DAC कोड के जरिए होने लगी है। इससे एक भी सिलेंडर का दाएं-बाएं होना अब मुश्किल है। LPG सिलेंडर के डिस्ट्रीब्यूशन और सही उपभोक्ता तक उसकी पहुंच के लिए यह सिस्टम बेहद सुरक्षित है। हालांकि, फेक DAC कोड के जरिए लोगों को लूटने के लिए साइबर फ्रॉड भी सक्रिय हो गए हैं। LPG सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियों ने DAC को लेकर अपडेट जारी की हैं। आइए देखें किसने क्या कहा और आगे खबर में यह भी जानेंगे कि असली और फेक DAC की पहचान कैसे करें? असली और फेक DAC कोड की कैसे करें पहचान LPG डिलीवरी मैसेज की पहचान को लेकर एचपीसीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि स्कैमर्स LPG डिलीवरी के नाम पर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन असली HP Gas मैसेज की पहचान जानकर आप सुरक्षित रह सकते हैं। Delivery Authentication Code साझा करने से पहले हमेशा जांच करें। इस पोस्ट में कंपनी ने आगे लिखा है, “मैसेज आधिकारिक sender name “VM-HPGASc-S” से आया हो। उसमें 4 अंकों का OTP हो और OTP केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय ही इस्तेमाल किया जाए। ध्यान रखें, HP Gas के कर्मचारी कभी भी फोन कॉल, WhatsApp या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए OTP नहीं मांगते। अगर मैसेज जल्दबाजी में कार्रवाई करने को कहे, अजीब लगे या अलग फॉर्मेट में हो, तो उस पर भरोसा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। HP Gas के

20b235e7-5349-413a-840c-694d7cf565a6

साथ साइबर फ्रॉड से बचें।” इसी तरह की अपील भारत गैस ने भी की है। इंडेन के उपभोक्ताओं के लिए क्या है जरूरी साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह बताते हैं कि इंडेन के मैसेज को उदाहरण के साथ बताते हैं कि सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने सिलेंडर बुक कराया था या नहीं। अगर बिना बुक कराए कोई डिलीवरी मैसेज है तो उसपर ध्यान न दें। अगर बुक कराया तो यह देखें कि मैसेज किसी आधिकारिक सेंडर ID (जैसे VK-INDANE, VM-INDANE आदि) से आया हैं कि नहीं। इसके बाद यह देखें कि मैसेज में बुकिंग या इनवायस नंबर दिया गया है या नहीं और 6 अंकों का DAC Code है और इसे केवल डिलीवरी बॉय को शेयर करने की बात कही गई है या नहीं। अंत में Indane का नाम है या नहीं। DAC/OTP केवल तब शेयर करें जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर पहुंच जाए। उससे पहले कभी साझा न करें। एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट इंडेन के मुताबिक बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोबाइल को तकिए के नीचे रखकर न सोएं और रातभर चार्ज में न छोड़ें, क्योंकि इससे मोबाइल गर्म होकर ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ सकती है। बच्चों को भी मोबाइल से ज्यादा दूर रखें, क्योंकि अधिक मोबाइल इस्तेमाल उनकी आंखों, दिमाग और सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
    1
    मोबाइल को तकिए के नीचे रखकर न सोएं और रातभर चार्ज में न छोड़ें, क्योंकि इससे मोबाइल गर्म होकर ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ सकती है।
बच्चों को भी मोबाइल से ज्यादा दूर रखें, क्योंकि अधिक मोबाइल इस्तेमाल उनकी आंखों, दिमाग और सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Medical Lab शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा के शेखूपुर बाजार में एग रोल खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें अमित कुमार नामक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल अमित को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों, पिता-पुत्र इम्तियाज और छोटू आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    शेखपुरा के शेखूपुर बाजार में एग रोल खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें अमित कुमार नामक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल अमित को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों, पिता-पुत्र इम्तियाज और छोटू आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के कुछ 'छिपे हुए राजों' का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।
    1
    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के कुछ 'छिपे हुए राजों' का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Sumit kumar
    Sumit kumar
    Boot Shop शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Santosh Kumar Gupta
    1
    Post by Santosh Kumar Gupta
    user_Santosh Kumar Gupta
    Santosh Kumar Gupta
    लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार। 1 साल बीत जाने के बावजूद भी भूमि दाता चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार। 1 साल बीत जाने के बावजूद भी भूमि दाता नहीं हुआ जमीन राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघारा गांव के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर चमघारा गांव में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय पत्रांक डी यु 675 दिनांक 3/ 4/ 2025 के द्वारा लिखित पत्र अपर समाहार्ता लखीसराय को मौजा चमघारा खाता संख्या 237 खसरा 390 रकबा 12 डिसमिल जमाबंदी नंबर 10 जमीन का मालिक दोजराज यादव शैतान में प्राप्त जमीन को महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार पटना के नाम से निबंधन कराने हेतु भेजा गया इसके उपरांत अंचल अधिकारी लखीसराय के पत्रांक 803 दिनांक 3/ 4 /2025 के द्वारा उक्त जमीन का मापी कर अमीन का नजरी नक्शा एवं ट्रेस नक्शा संलग्न कर जिला पदाधिकारी लखीसराय को भेजा गया। विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा लखीसराय के पत्रक 4427 दिनांक 6/ 9/ 2025 के द्वारा अपर समाहर्ता लखीसराय को भूमि नामांतरण करनी हेतू जिला पदाधिकारी के पत्र के आलोक में एक सप्ताह के अंदर कार्य करने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद भी आज तक भूमि दान करता कागजी फाइल लेकर प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सरकारी कर्मी उदासीन रवैया के कारण भूमि दान करता की भूमि का राज्यपाल के नाम से लिखित नहीं कराया गया है। जिसको लेकर चमघारा के दर्जनों ग्रामीण वकील यादव प्रकाश पंडित अजय कुमार यादव राम प्रकाश यादव अशोक मंडल विंदेश्वरी यादव सुनील यादव गंगा यादव रामखेलावन यादव अनिक महतो विनोद महतो के द्वारा सामूहिक रूप से लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर स्वास्थ्य उप केंद्र के जमीन संबंधी कार्य पूरा करने एवं जल्द से जल्द स्वस्थ उपकेंद्र भवन के निर्माण हेतु गुहार लगाया जिस पर जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मैं तुरंत इस मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारी से लेता हूं और जल्द से जल्द चमघारा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
    1
    चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार।
1 साल बीत जाने के बावजूद भी भूमि दाता
चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार।
1 साल बीत जाने के बावजूद भी भूमि दाता नहीं हुआ जमीन राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघारा गांव के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर चमघारा गांव में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय पत्रांक डी यु 675 दिनांक 3/ 4/ 2025 के द्वारा लिखित पत्र अपर समाहार्ता लखीसराय को मौजा चमघारा खाता संख्या 237 खसरा 390 रकबा 12 डिसमिल जमाबंदी नंबर 10 जमीन का मालिक दोजराज यादव शैतान में प्राप्त जमीन को महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार पटना के नाम से निबंधन कराने हेतु भेजा गया इसके उपरांत अंचल अधिकारी लखीसराय के पत्रांक 803 दिनांक 3/ 4 /2025 के द्वारा उक्त जमीन का मापी कर अमीन का नजरी नक्शा एवं ट्रेस नक्शा संलग्न कर जिला पदाधिकारी लखीसराय को भेजा गया। विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा लखीसराय के पत्रक 4427 दिनांक 6/ 9/ 2025 के द्वारा अपर समाहर्ता लखीसराय को भूमि नामांतरण करनी हेतू जिला पदाधिकारी के पत्र के आलोक में एक सप्ताह के अंदर कार्य करने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद भी आज तक भूमि दान करता कागजी फाइल लेकर प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सरकारी कर्मी उदासीन रवैया के कारण भूमि दान करता की भूमि का राज्यपाल के नाम से लिखित नहीं कराया गया है। जिसको लेकर चमघारा के दर्जनों ग्रामीण वकील यादव प्रकाश पंडित अजय कुमार यादव राम प्रकाश यादव अशोक मंडल विंदेश्वरी यादव सुनील यादव गंगा यादव रामखेलावन यादव अनिक महतो विनोद महतो के द्वारा सामूहिक रूप से लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर स्वास्थ्य उप केंद्र के जमीन संबंधी कार्य पूरा करने एवं जल्द से जल्द स्वस्थ उपकेंद्र भवन के निर्माण हेतु गुहार लगाया जिस पर जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मैं तुरंत इस मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारी से लेता हूं और जल्द से जल्द चमघारा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • *बेटियों को पिटवाने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री का ज्ञान सुनिए…*
    1
    *बेटियों को पिटवाने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री का ज्ञान सुनिए…*
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी पवन यादव को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़े गए पवन पर कांड संख्या 83/23 के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी पवन यादव को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़े गए पवन पर कांड संख्या 83/23 के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.