बाराबंकी में टेंट व्यापारी एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न,प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने नोएडा महाधिवेशन में अधिक से अधिक व्यापारियों से पहुंचने की अपील बाराबंकी। बाराबंकी टेंट व्यापारी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को देवा रोड स्थित एबी पैलेस बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से टेंट, कैटरिंग, लाइट, डेकोरेशन, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा रहे, जो वाराणसी से अपने सहयोगियों के साथ बाराबंकी पहुंचे। प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने व्यापारियों को आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के 16वें महाधिवेशन एवं वेडिंग एक्सपो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में महाधिवेशन में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का महाधिवेशन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। लगातार 16 महाधिवेशनों का आयोजन संगठन की मजबूती और प्रदेशभर के व्यापारियों के बीच उसकी स्वीकार्यता का प्रमाण है। महाधिवेशन में टेंट, कैटरिंग और इवेंट कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ जीएसटी समेत अन्य व्यापारिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। अभिलेष वर्मा ने बताया कि नोएडा में आयोजित वेडिंग एक्सपो में टेंट, लाइट, पर्दे, कैटरिंग, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़ी देशभर की प्रमुख कंपनियां एवं कारोबारी अपने स्टॉल लगाएंगे। इससे व्यापारियों को आधुनिक उत्पादों, नई तकनीक और कारोबार में आ रहे बदलावों की जानकारी मिलेगी तथा उन्हें खरीदारी और व्यापारिक संपर्क बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। जिला अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं जिला एसोसिएशन के महामंत्री कैफी रिजवी, मोहम्मद हसीन आजाद, संतोष गुप्ता सहित वाराणसी, रुदौली और लखनऊ से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में टेंट, कैटरिंग, फ्लावर डेकोरेशन और डी.जे. साउंड कारोबार से जुड़े व्यापारी भी उपस्थित रहे। अंत में कैफी रिजवी ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

- *सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद आज सुबह 5 बजे ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था।* *मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर बताया कि कलक्ट्रेट से पहले ही यहां मस्जिद बन गई थी। जबकि प्रशासन ने सबूत रखा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।*1
- लखनऊ में कारों के काफिले में असलहा लहराने का वीडियो वायरल लखनऊ में कारों के काफिले में असलहा लहराने का वीडियो वायरल! प्रेरणा स्थल चौकी क्षेत्र के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो। कार में सवार कुछ युवकों पर कथित तौर पर असलहा लहराकर दबंगई दिखाने का आरोप। वीडियो में आगे-पीछे कई गाड़ियों का काफिला भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल। क्या वायरल वीडियो के जरिए लखनऊ पुलिस के इकबाल को चुनौती देने की कोशिश? हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा वीडियो और CCTV फुटेज की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।1
- सत्य निकेतन में हॉस्टलनुमा इमारत गिरने से कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी। हादसे ने एक बार फिर राजधानी में छात्रों की सुरक्षा और भवनों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- लखनऊ में कारों के काफिले में असलहा लहराने का वीडियो वायरल!* 🚨 *लखनऊ में कारों के काफिले में असलहा लहराने का वीडियो वायरल!* *प्रेरणा स्थल चौकी क्षेत्र के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो। कार में सवार कुछ युवकों पर कथित तौर पर असलहा लहराकर दबंगई दिखाने का आरोप। वीडियो में आगे-पीछे कई गाड़ियों का काफिला भी नजर आ रहा है।* *सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल। क्या वायरल वीडियो के जरिए लखनऊ पुलिस के इकबाल को चुनौती देने की कोशिश?* *हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा वीडियो और CCTV फुटेज की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।*1
- *मायावती बोलीं– BSP नेता आकाश को अनफॉलो करें:* उन्हें फिर पार्टी से निकालने की तैयारी; छोटे भतीजे ईशान को संगठन की समीक्षा का काम दिया संगठन में बड़ी भूमिका: आकाश आनंद को किनारे करने के बाद मायावती अब अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद (आकाश के छोटे भाई) को आगे बढ़ा रही हैं. लखनऊ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में ईशान आनंद नीले रंग का पटका पहने हुए मायावती और अपने पिता आनंद कुमार के साथ मुख्य मंच पर नजर आए. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- पुलिस वाले को भी नहीं छोड़ा आखिरकार उसे करना पड़ा सुसाइड-थानेदार के हनीट्रेप - ब्लैकमेलिंग, सुसाइड का मामला !! एक सवाल ऐसी औरतों के साथ कानून को क्या करना चाहिए थानेदार के हनीट्रेप - ब्लैकमेलिंग, सुसाइड का मामला !! बस्ती / Ballia... बस्ती में तैनात दारोगा सूर्यप्रकाश सिंह (57) के सुसाइड केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है !! सूर्यप्रकाश सिंह हनीट्रैप का शिकार हुए थे. ब्लैकमेलिंग से आहत दारोगा जी ने अपने कमरे में अंगोंछा से फंदा लगाया और सुसाइ़ड कर लिया था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वाल्टरगंज के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह (57) से प्रियंका चौधरी के जिस्मानी ताल्लुकात बनाये. पुलिस ने CDR के आधार पर जांच आगे बढ़ायी तो प्रियंका चौधरी का पता चला. प्रियंका चौधरी के पति की मौत हो चुकी थी. प्रियंका और सूर्यप्रकाश सिंह के बीच अति-आत्मीय रिश्ते थे. दोनों के अंतरंग तस्वीरें और वीडियो प्रियंका के पास थे. आरोप है कि वह दारोगा सूर्यप्रकाश को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी. ब्लैकमेलिंग जब हद पार कर गयी तो सूर्यप्रकाश ने जान दे दी. पुलिस ने प्रियंका चौधरी, उसके पिता और एक वकील को हिरासत में लिया है. DIG संजीव त्यागी ने बताया- "प्रियंका ने यह वीडियो बना लिया था. थानेदार को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रूपये वसूलने का प्लान था. इस गैंग में प्रियंका के पिता और एक वकील शामिल है. वकील कानूनी संरक्षण देता है और शिकार फंस जाने पर सौदेबाजी करता था." थानेदार पर पैसे देने का दबाब था. उन्हें पैसा लेकर बुलाया जा रहा था. दबाब बनाने के लिए प्रियंका के सुसाइड का वीडियो थानेदार को भेजा था. दबाब में आये थानेदार ने सुसाइड कर लिया. प्रियंका की सुसाइड अटेम्प्ट वाली वीडियो और कुछ ऑडियो बरामद है. अश्लील वीडियो नही मिली है. पुलिस के अनुसार इस गैंग के और भी अपराध हैं. > मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बिजनेसमैन को फंसाकर एक करोड़ रूपये वसूलने का प्रयास किया. उसे प्रियंका ने अपनी नस काटकर डराया था. > जिस मकान में किराये पर रहते हैं, उस मकान मालिक को भी हनीट्रैप में फंसाकर वसूली की. > एक ड्राइवर से भी इसी तरह फंसाकर वसूली की गयी. पुलिस के मुताबिक हनीट्रेप, एक्सटॉर्शन से कमाई गयी सम्पत्ति जब्त की जायेगी...2
- गाजियाबाद के लोनी में हनुमान चालीसा को लेकर हाई अलर्ट। राशिद अली गेट पर पहुंचने से रोके गए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता, भारी पुलिस फोर्स और बैरिकेडिंग के बीच सड़क पर बैठकर किया हनुमान चालीसा का पाठ। हाजी सलमान से विवाद के बाद किया था पाठ का ऐलान।1
- *दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी.... *दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी,* बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित था, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका1
- New Delhi... दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में एक इमारत गिर गई. इमारत के मलबे बड़ी संख्या में छात्रों के दबे होने का अंदेशा है. सत्य निकेतन के पास भरभराकर गिरी इमारत. दिल्ली के मोतीबाग इलाके में बड़ा हादसा. 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका !! 2 छात्रों सहित छह लोग निकाले गए, अस्पताल भेजा गया. इमारत में छात्रों का पीजी हॉस्टल चल रहा था. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में एक इमारत गिर गई. इमारत के मलबे बड़ी संख्या में छात्रों के दबे होने का अंदेशा है. सत्य निकेतन के पास भरभराकर गिरी इमारत. दिल्ली के मोतीबाग इलाके में बड़ा हादसा. 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका !! 2 छात्रों सहित छह लोग निकाले गए, अस्पताल भेजा गया. इमारत में छात्रों का पीजी हॉस्टल चल रहा था. मलबा हटाकर लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. राहत कार्य जारी, मौके पर NDRF टीम मौजूद. बचाव कार्य जारी है...2