ग्रामीण सुध: कुदाली गाँव में पानी की किल्लत, क्या सो रहा है जल विभाग? [स्थान: कुदाली] | [दिनांक: 30 मार्च, 2026] कुदाली। सरकार जहाँ एक ओर 'हर घर जल' योजना के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुदाली गाँव के ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जल विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण गाँव की जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मुख्य समस्याएँ और विभाग की लापरवाही गाँव के निवासियों का कहना है कि जल विभाग के कर्मचारी न तो समय पर नलों की मरम्मत करते हैं और न ही पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय है। कई जगहों पर पाइपलाइनें टूटी हुई हैं, जिससे सड़कों पर पानी बह रहा है, लेकिन घरों तक नहीं पहुँच पा रहा। अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विकास में बाधक बन रही जल समस्या पानी की कमी न केवल दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि गाँव के विकास कार्यों में भी बाधा बन रही है। पशुपालन और छोटे उद्योगों से जुड़े ग्रामीण पानी की कमी के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। > ग्रामीणों की चेतावनी: "अगर जल्द ही जल विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।" >

- बैरसिया महेश कुमार विधानसभा की जनता की आवाज अब बुलंद हो चुकी है… भोपाल–बैरसिया “खूनी सड़क” के खिलाफ हुए ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन में जिस तरह आम नागरिकों, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर अपनी बात रखी, वह सच में जनशक्ति की मिसाल है। इस सफल आयोजन में शामिल हुए हर एक नागरिक का हृदय से आभार — आपने सिर्फ अपनी उपस्थिति नहीं दी, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों की पीड़ा को आवाज दी, जिन्होंने इस सड़क पर अपने अपनों को खोया है। हमारे सभी पत्रकार बंधुओं का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने निडर होकर इस मुद्दे को उठाया और इस जनआंदोलन की आवाज बनकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक सच्चाई पहुंचाई। यह सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि एक संकल्प है — जब तक सड़क सुरक्षित नहीं होगी, हमारी आवाज यूं ही गूंजती रहेगी। आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा… क्योंकि बात सिर्फ सड़क की नहीं, हर एक जिंदगी की है। “सुरक्षा का अधिकार हमारा है, और इसे लेकर हम रुकने वाले नहीं!”1
- Post by Rahul Lovanshi Bhopal1
- https://youtube.com/shorts/PDEnPMDVtFA?si=uSsp5-aEe2h3TMF61
- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- मैहर। भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी जी की जयंती के पावन अवसर पर मैहर के जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों—काली माता चौक, रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक चौराहा, घंटाघर, कटरा बाजार एवं चंडी देवी मंदिर होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु भगवान महावीर के संदेश—अहिंसा, सत्य और करुणा—का प्रचार-प्रसार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर डॉ. कैलाश जैन, सुनील जैन, जयंत जैन, प्रमोद जैन, भव्यं जैन, दिलीप जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहीं। पूरे मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस आयोजन ने शहर में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।2
- Post by Jagdish nagar1
- बमोरी ओवरलोड भूसी से भरे ट्रैक्टर रोड से गुजर रहे हैं और आए दिन हादसे भी हो रहे हैं ऐसा ही मामला आज बमोरी कस्बे के नोनपुरा गांव पर देखने को मिला है ओवरलोड भूसे से भरा ट्रैक्टर बीच रोड पर फस गया जिससे रोड पूरी तरह बंद हो चुका है रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को वापस लौटना पड़ रहा है ग्रामीणों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी मौके पर पहुंची बमोरी थाना पुलिस1
- Post by महेश कुमार1