पुलिया टूटने से बहुआर-निचलौल मार्ग बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी पुलिया टूटने से बहुआर-निचलौल मार्ग बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी बहुआर-निचलौल मार्ग पर बैठवलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुलिया में लगी सीमेंट की ह्यूम पाइप टूट जाने के कारण इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को निचलौल तहसील मुख्यालय आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे से गांव का गंदा पानी निकालने के लिए पहले से पुलिया का निर्माण किया गया था। पुलिया के जाम होने पर ग्राम प्रधान गौरीशंकर मद्धेशिया द्वारा खुदाई कराकर सीमेंट की ह्यूम पाइप डलवाई गई थी, लेकिन भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण यह पाइप कुछ ही दिनों में टूट गई। पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें विद्यालय जाने के लिए अब लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और जोखिम दोनों बढ़ गए हैं। ग्रामीण प्रभाकर जयसवाल, कन्हैया जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजदेव, रामप्रीत और शैलेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल नई पुलिया के निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सचिव मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और जल्द ही नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पुलिया टूटने से बहुआर-निचलौल मार्ग बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी पुलिया टूटने से बहुआर-निचलौल मार्ग बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी बहुआर-निचलौल मार्ग पर बैठवलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुलिया में लगी सीमेंट की ह्यूम पाइप टूट जाने के कारण इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को निचलौल तहसील मुख्यालय आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे से गांव का गंदा पानी निकालने के लिए पहले से पुलिया का निर्माण किया गया था। पुलिया के जाम होने पर ग्राम प्रधान गौरीशंकर मद्धेशिया द्वारा खुदाई
कराकर सीमेंट की ह्यूम पाइप डलवाई गई थी, लेकिन भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण यह पाइप कुछ ही दिनों में टूट गई। पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें विद्यालय जाने के लिए अब लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और जोखिम दोनों बढ़ गए हैं। ग्रामीण प्रभाकर जयसवाल, कन्हैया जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजदेव, रामप्रीत और शैलेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल नई पुलिया के निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सचिव मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और जल्द ही नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- केंद्र सरकार ने आंतरिक सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों के प्रबंधन को लेकर एक ऐतिहासिक और विवादास्पद कदम उठाया है। 'केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026' को राज्यसभा की मंजूरी मिल गई है। यह बिल अब देश के पांच प्रमुख बलों BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB के प्रशासनिक संचालन का नया आधार बनेगा। हालांकि, विपक्ष और 'ऑल इंडिया सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस ऑफिसर्स एसोसिएशन' ने इसे "कैडर अधिकारियों के मनोबल पर चोट" बताया है। #BSF, #CAPFGeneralAdministrationBill2026, #CISF, #CRPF, #DG, #ITBP, #SDG, #SSB Keywords- BSF, CAPF General Administration Bill 2026, CISF, CRPF, DG, ITBP, SDG, SSB, Modi Government, Amit Shah, Union Home Minister, All India Central Armed Police Forces Officers Association1
- थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.04.2026 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 72/2026 से संबंधित वाहन एक मोटरसाइकिल (HF DELUX रजिस्ट्रेशन नं0 UP 57 AV 5589) व दो अन्य चोरी के मोटरसाइकिल कुल तीन चोरी के मोटरसाइकिल, 620/- रू0 नकद व घटना में प्रयुक्त 03 अदद एण्ड्रायड फोन के साथ 03 नफर शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना का अनावरण में यक्ष एप की महत्वपूर्ण भूमिका प्राप्त सूचना पर चोरी के खुलासा के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। यक्ष एप के माध्यम से इलाके के सीसीटीवी कैमरों का पता लगाया गया और फुटेज का विश्लेषण किया गया। फुटेज में संदिग्धों की फोटो निकालकर बिहार जाने वाले हाइवे पर सघन चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद फुटेज से मिलते-जुलते व्यक्ति दिखे, जो पुलिस देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। यक्ष एप पर फेस सर्च से उनकी पहचान हुई और आपराधिक इतिहास सामने आया। पूछताछ में आरोपियों ने समउर बाजार से मोटरसाइकिल चुराकर बिहार ले जाने की बात स्वीकार की। यक्ष एप के फेशियल रिकग्निशन, फेस सर्च, सीसीटीवी लोकेशन और अपराधिक रिकॉर्ड सर्च की मदद से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 72/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर गिरफ्तार 1. आकाश कुमार पुत्र मदन भारती साकिन पगरा वंसतपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 2. विवेक कुमार पुत्र मनोज प्रसाद साकिन पड़री विशुनदयाल थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 3. मनीष पुत्र रमेश पटेल साकिन लवनिया थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर बरामदगी चोरी का सामान 03 मोटरसाइकिल वाहन-* 1. मो0सा0 एचएफ डीलक्स रजि0 सं0 UP57AV5589 2. मो0सा0 हीरो प्लस रजि0 सं0 UP57AB2655 3. मो0सा0 पैशन प्रो रजि0 सं0 UP57F4108 4. कुल 620/-रू0 नकद तथा घटना में प्रयुक्त 03 अदद एण्ड्रायड मोबाइल अभियुक्त आकाश कुमार आपराधिक 1. मु0अ0स0 290/2023 धारा 41/411/473 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 2. मु0अ0स0 214/2023 धारा 379/411/473 भादवि थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर अभियुक्त विवेक पुत्र मनोज का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 98/2024 धारा 3/5/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11(1)/(D) पशु क्रुरता का नि0 अधि0 थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर 2. मु0अ0स0 02/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर *अभियुक्त मनीष पटेल पुत्र रमेश पटेल का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 81/2022 धारा 307/323/324/467/471/504/506 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 2. मु0अ0स0 166/2025 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 3. मु0अ0स0 210/2025 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम 1. प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 अखिलेश यादव चौकी प्रभारी समउर बाजार थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 3. उ0नि0 महेश मिश्रा चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनग 4. हे0कां0 सूर्यकांत सिंह थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 5. कां0 राकेश सिंह थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर 6. कां0 आशीष कुमार यादव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर1
- हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पडरौना के जगदीश पुरम कालोनी में अखण्ड कीर्तन, प्रसाद वितरण व भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पडरौना के सुप्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैभव ज्योति श्रीवास्तव ने आए हुए श्रद्धालुओं व भक्तों का आभार व्यक्त किया व आस्था के प्रति अपने अनुभव को भी साझा किया। आइए देखते हैं.... #padrauna #kushinagar #news1
- पडरौन के पुरे शहर मे हनुमान जयंती का कार्यक्रम किया गया जगह जगह भंडारा का आयोजन किया गया हर साल की तरह इस साल भी धूम धाम से मनाया गया हनुमान जयंती4
- चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.04.2026 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 72/2026 से संबंधित वाहन एक मोटरसाइकिल (HF DELUX रजिस्ट्रेशन नं0 UP 57 AV 5589) व दो अन्य चोरी के मोटरसाइकिल कुल तीन चोरी के मोटरसाइकिल, 620/- रू0 नकद व घटना में प्रयुक्त 03 अदद एण्ड्रायड फोन के साथ 03 नफर शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- जी हां आल इंडिया महापद्म नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, कुशीनगर के तत्वाधान में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद की 2416वीं जयंती समारोह "चलो गांव की ओर" अभियान के तहत चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026 को नगर पडरौना के बलूचहां रोड स्थित डीएम एकेडमी में समस्त एआईएमसीईए के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामवेलाश शर्मा व संचालन अनिल कुमार शर्मा ने किया। वहीं इस जयंती समारोह के मौके पर संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती व प्रचार प्रसार के लिए आए हुए विभिन्न कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया व आगामी कार्यक्रमों के बारे में विशेष चर्चा की गई। तत्पश्चात चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद की जयंती के अवसर पर सभी ने मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां व्यक्त की। इस दौरान डॉक्टर कन्हैया लाल शर्मा, प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश संरक्षक ध्रुव शर्मा, दुलार चंद्र शर्मा, हरिहर शर्मा, रत्नेश शर्मा, प्रधानाचार्य भरत शर्मा, रामनरेश शर्मा, दिलीप शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, निक्कू शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, पप्पू शर्मा, विशाल शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, रामशरण शर्मा, विजय शर्मा, सुरेश शर्मा, रमेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।4
- Maharajganj News: जिले में पहली बार डिजिटल जनगणना शुरू! अब लोग Self Enumeration App के जरिए खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। 17 अप्रैल से मकानों की गिनती का पहला चरण शुरू होगा। कुल 34 कॉलम भरने होंगे और इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। पिछली जनगणना 2010-11 में हुई थी—अब शुरू हो रहा है डिजिटल बदलाव! . #DigitalCensus #SelfEnumeration #JanGanna2024 #CensusIndia1
- जनकपुर स्थित जानकी मंदिर नेपाल का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध मंदिर है। इसे लोग इसकी भव्यता के कारण महल भी कहते हैं। माना जाता है कि यही माता सीता का जन्मस्थान है। यह मंदिर 1910 में महारानी वृषभानु कुँवरी ने बनवाया था। सफेद पत्थर से बना यह तीन मंजिला मंदिर बहुत सुंदर है और इसमें 60 कमरे हैं। मंदिर में विवाह मंडप, शीश महल और छोटा संग्रहालय भी है। दर्शन समय: सुबह 5 बजे–12 बजे, शाम 4 बजे–9 बजे प्रवेश: नि:शुल्क विवाह पंचमी और राम नवमी पर यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ होती है।1
- हनुमान जयंती पर भड़का विरोध, गांधी चौक की देशी शराब भट्ठी हटाने की मांग व्यापारियों का प्रदर्शन, स्कूल व धार्मिक स्थलों के पास होने का लगाया आरोप हाटा कुशीनगर । नगर के गांधी चौक स्थित देशी शराब की भट्ठी नंबर-1 के विरोध में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्य चौराहे से भट्ठी हटाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने ये भी कहा कि भट्ठी के साथ साथ बिना परमिशन चीखना और पीने की व्यवस्था भी अंदर किया है प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता रामबचन सिंह ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार शराब की दुकान स्कूल, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक स्थानों से निर्धारित दूरी पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय विधायक मोहन वर्मा से भी वार्ता की गई है। हाटा में गांधी चौक और करमहा रोड (एचडीएफसी बैंक के पास) दो स्थानों पर संचालित शराब भट्ठियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई। व्यापारियों का आरोप है कि भट्ठी पर निर्धारित समय से पहले ही बिक्री शुरू हो जाती है और बंदी के दिन भी शराब बेची जाती है। शाम होते-होते यहां भीड़ बढ़ जाती है, जिससे महिलाओं का बाजार आना-जाना प्रभावित होता है। साथ ही नशे में लोगों द्वारा झगड़ा और मुख्य मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि भट्ठी के सभी कागजात नियमों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार दूरी का पालन किया गया है, फिर भी अन्य स्थान की तलाश की जा रही है और उचित जगह मिलने पर भट्ठी को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस मौके पर रामबच्चन सिंह, दीपक गिरी, सुभाष गुप्ता, प्रमोद शर्मा, महेश मद्धेशिया, गणेश जसवाल, भीम कनौजिया, वीरेंद्र कुशवाहा, अक्षय रावत, प्रिंस गुप्ता, संतोष दुबे, निखिल केडिया, पवन सिंह, अभी सिंह, राणा सिंह, अजय श्रीवास्तव, उदयभान गुप्ता, विमलेश, जितेंद्र सिंह, बलराज सिंह, प्रमोद शर्मा, राजेश, गुप्ता हैंडलूम, मंशा वस्त्रालय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।4