logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंस्टाग्राम पर प्यार का झांसा, फिर मासूम की अस्मत से खिलवाड़: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार रायगढ़। सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग का एक और शर्मनाक मामला रायगढ़ जिले से सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपने झांसे में लेने वाले युवक ने उसे सुनसान स्थान पर बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में अपने घर ले जाकर पूरी रात उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक शोषण करता रहा। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका से आरोपी अभिषेक टंडन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। बातचीत बढ़ने के बाद उसने बालिका को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने डराकर और दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बालिका को अपने घर ले गया, जहां रातभर उसका शोषण करता रहा। जब परिजनों को बेटी घर पर नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालिका आरोपी के घर में मिली। घर पहुंचने पर उसने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, बयान दर्ज किए और आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत पहले भी दर्ज हो चुकी थी। इसके बावजूद उसने दोबारा गंभीर अपराध को अंजाम दिया। रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। नेशनल क्राइम न्यूज़–प्रधान संपादक

1 day ago
user_Kumar Poptani National Crime N
Kumar Poptani National Crime N
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
1 day ago

इंस्टाग्राम पर प्यार का झांसा, फिर मासूम की अस्मत से खिलवाड़: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार रायगढ़। सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग का एक और शर्मनाक मामला रायगढ़ जिले से सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपने झांसे में लेने वाले युवक ने उसे सुनसान स्थान पर बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में अपने घर ले जाकर पूरी रात उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक शोषण करता रहा। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका से आरोपी अभिषेक टंडन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। बातचीत बढ़ने के बाद उसने बालिका को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने डराकर और दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बालिका को अपने घर ले

गया, जहां रातभर उसका शोषण करता रहा। जब परिजनों को बेटी घर पर नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालिका आरोपी के घर में मिली। घर पहुंचने पर उसने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, बयान दर्ज किए और आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत पहले भी दर्ज हो चुकी थी। इसके बावजूद उसने दोबारा गंभीर अपराध को अंजाम दिया। रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। नेशनल क्राइम न्यूज़–प्रधान संपादक

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में सड़क हादसों को रोकने के लिए एक 'महा-अभियान' चलाया जा रहा है। इस मानवीय पहल के तहत, चांपा पुलिस और भीम रेजिमेंट के युवाओं ने मिलकर गौ माताओं के गले में रेडियम पट्टा बांधा है। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य सड़क पर घूम रही गौ माताओं को रात के समय दूर से दृश्यमान बनाना है, ताकि वे सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सकें। चांपा पुलिस और भीम रेजिमेंट के युवाओं द्वारा पेश की गई मानवता की इस मिसाल की हर तरफ तारीफ हो रही है।
    1
    जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में सड़क हादसों को रोकने के लिए एक 'महा-अभियान' चलाया जा रहा है। इस मानवीय पहल के तहत, चांपा पुलिस और भीम रेजिमेंट के युवाओं ने मिलकर गौ माताओं के गले में रेडियम पट्टा बांधा है। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य सड़क पर घूम रही गौ माताओं को रात के समय दूर से दृश्यमान बनाना है, ताकि वे सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सकें। चांपा पुलिस और भीम रेजिमेंट के युवाओं द्वारा पेश की गई मानवता की इस मिसाल की हर तरफ तारीफ हो रही है।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बोईदा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदली है, जहाँ गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
    1
    बोईदा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदली है, जहाँ गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • कोरबा में एक भाजपा नेता पर हुए हमले से जुड़े मामले में जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    कोरबा में एक भाजपा नेता पर हुए हमले से जुड़े मामले में जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • बिलासपुर केंद्रीय जेल के भीतर एक बंदी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी मिलते ही, प्रशासन तुरंत मामले की जांच में जुट गया है।
    1
    बिलासपुर केंद्रीय जेल के भीतर एक बंदी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी मिलते ही, प्रशासन तुरंत मामले की जांच में जुट गया है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    Korba, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 26 जून को आचार्यों के सतत व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग क्रमांक-01 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी पाटकर, मूलशंकर मनहरे एवं प्रधानाचार्य संजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम कालखंड में तोरण लाल कुर्रे और टिकेश्वर बर्मन ने वार्षिक गीत का अभ्यास कराया, जबकि श्रीमती संतोषी यादव और कुमारी चंचल चक्रधारी ने प्रार्थना एवं वंदना का अभ्यास संपन्न कराया। द्वितीय कालखंड में 'बोर्ड परीक्षा के परिणाम कैसे सुधारे?' विषय पर संजय वर्मा और श्रीमती कंचन वर्मा ने मार्गदर्शन दिया, जिसमें पाठ्यक्रम की प्रभावी योजना, ब्लूप्रिंट के अनुरूप अध्ययन, मध्यम एवं मंद श्रेणी के विद्यार्थियों की नियमित प्रगति तथा 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके बाद, तृतीय कालखंड में विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी पाटकर ने '21वीं सदी के कौशल एवं क्रिटिकल थिंकिंग (नई शिक्षा नीति)' विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप आनंदमय, गतिविधि-आधारित, खोज-उन्मुख, छात्र-केंद्रित, समावेशी, तकनीक-सम्मिलित एवं चर्चा-आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की बात कही गई। अंतिम कालखंड में यशवनी निषाद, तोरण लाल कुर्रे एवं टिकेश्वर बर्मन ने शारीरिक अभ्यास का प्रशिक्षण कराया। इस कार्यक्रम की जानकारी वर्ग प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी एवं वर्ग सहायक अश्विनी निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का मुख्य उद्देश्य आचार्यों के सतत व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक विकास को गति प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के सभी आचार्यों एवं दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    3
    खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 26 जून को आचार्यों के सतत व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग क्रमांक-01 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी पाटकर, मूलशंकर मनहरे एवं प्रधानाचार्य संजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम कालखंड में तोरण लाल कुर्रे और टिकेश्वर बर्मन ने वार्षिक गीत का अभ्यास कराया, जबकि श्रीमती संतोषी यादव और कुमारी चंचल चक्रधारी ने प्रार्थना एवं वंदना का अभ्यास संपन्न कराया।

द्वितीय कालखंड में 'बोर्ड परीक्षा के परिणाम कैसे सुधारे?' विषय पर संजय वर्मा और श्रीमती कंचन वर्मा ने मार्गदर्शन दिया, जिसमें पाठ्यक्रम की प्रभावी योजना, ब्लूप्रिंट के अनुरूप अध्ययन, मध्यम एवं मंद श्रेणी के विद्यार्थियों की नियमित प्रगति तथा 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके बाद, तृतीय कालखंड में विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी पाटकर ने '21वीं सदी के कौशल एवं क्रिटिकल थिंकिंग (नई शिक्षा नीति)' विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप आनंदमय, गतिविधि-आधारित, खोज-उन्मुख, छात्र-केंद्रित, समावेशी, तकनीक-सम्मिलित एवं चर्चा-आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की बात कही गई। अंतिम कालखंड में यशवनी निषाद, तोरण लाल कुर्रे एवं टिकेश्वर बर्मन ने शारीरिक अभ्यास का प्रशिक्षण कराया।

इस कार्यक्रम की जानकारी वर्ग प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी एवं वर्ग सहायक अश्विनी निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का मुख्य उद्देश्य आचार्यों के सतत व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक विकास को गति प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के सभी आचार्यों एवं दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (एआईसी) एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में एक दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। पीआरओ द्वारा रात 8:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में सीएसआर मद के अंतर्गत जिले के कुल 297 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण और 164 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। विधायक श्री कौशिक ने समारोह के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। बतौर मुख्य अतिथि, विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ₹85 लाख 33 हजार की लागत से 164 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल समेत विभिन्न सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। श्री कौशिक ने जोर देकर कहा कि इन उपकरणों से दिव्यांगजन आम लोगों की तरह अपने दैनिक कार्यों का संचालन कर सकेंगे तथा शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुंच प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने भविष्य में भी सीएसआर के माध्यम से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के प्रयासों को जारी रखने की बात कही और सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि जो पात्र हितग्राही अभी तक योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी चिन्हांकित कर लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसायकल और अन्य सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सरल और सुगम बनाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भरता के साथ अपनी दैनिक गतिविधियों का संचालन कर सकेंगे और अपने जीवन को नई दिशा दे पाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में अपनी सहभागिता निभा सकेंगे। श्री सूर्यवंशी ने नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण देते हुए समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री टी.पी. भावे ने कार्यक्रम की रूपरेखा और सहायक उपकरण वितरण से जुड़ी जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में किए गए सर्वेक्षण और आवश्यकता आकलन के आधार पर पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था। इस समारोह में एआईसी की सहायक प्रबंधक श्रीमती निधि मिश्रा और श्री ब्रूस वागे, एलिम्को जबलपुर के मैनेजर श्री नितिन माहौर तथा एलिम्को छत्तीसगढ़ के मैनेजर श्री वंशीलाल साकेत ने भी योजना और सहायक उपकरणों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत मोकासे ने किया, जिसमें सभापति श्री हरीश साहू, श्री श्याम कार्तिक वर्मा, एसडीएम श्री मनीष साहू, उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस श्रीमती बबीता कमलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    1
    बिलासपुर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (एआईसी) एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में एक दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। पीआरओ द्वारा रात 8:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में सीएसआर मद के अंतर्गत जिले के कुल 297 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण और 164 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। विधायक श्री कौशिक ने समारोह के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

बतौर मुख्य अतिथि, विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ₹85 लाख 33 हजार की लागत से 164 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल समेत विभिन्न सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। श्री कौशिक ने जोर देकर कहा कि इन उपकरणों से दिव्यांगजन आम लोगों की तरह अपने दैनिक कार्यों का संचालन कर सकेंगे तथा शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुंच प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने भविष्य में भी सीएसआर के माध्यम से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के प्रयासों को जारी रखने की बात कही और सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि जो पात्र हितग्राही अभी तक योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी चिन्हांकित कर लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसायकल और अन्य सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सरल और सुगम बनाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भरता के साथ अपनी दैनिक गतिविधियों का संचालन कर सकेंगे और अपने जीवन को नई दिशा दे पाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में अपनी सहभागिता निभा सकेंगे। श्री सूर्यवंशी ने नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण देते हुए समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री टी.पी. भावे ने कार्यक्रम की रूपरेखा और सहायक उपकरण वितरण से जुड़ी जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में किए गए सर्वेक्षण और आवश्यकता आकलन के आधार पर पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था। इस समारोह में एआईसी की सहायक प्रबंधक श्रीमती निधि मिश्रा और श्री ब्रूस वागे, एलिम्को जबलपुर के मैनेजर श्री नितिन माहौर तथा एलिम्को छत्तीसगढ़ के मैनेजर श्री वंशीलाल साकेत ने भी योजना और सहायक उपकरणों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत मोकासे ने किया, जिसमें सभापति श्री हरीश साहू, श्री श्याम कार्तिक वर्मा, एसडीएम श्री मनीष साहू, उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस श्रीमती बबीता कमलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    17 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक दुल्हन ने शराबी दूल्हे की बारात लौटाकर एक साहसिक निर्णय लिया। दुल्हन के इस हिम्मत भरे कदम के लिए पुलिस ने उसे सम्मानित किया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक दुल्हन ने शराबी दूल्हे की बारात लौटाकर एक साहसिक निर्णय लिया। दुल्हन के इस हिम्मत भरे कदम के लिए पुलिस ने उसे सम्मानित किया है।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर टी सी आर कॉलेज में एक सद्भावना हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    1
    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर टी सी आर कॉलेज में एक सद्भावना हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवती में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और सास के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। पत्नी का आरोप है कि पति के लगातार मारपीट से परेशान होकर वह पिछले तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। बिल्हा पुलिस से शुक्रवार सुबह 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनौरी, थाना पचपेड़ी की निवासी 33 वर्षीय श्रीमती माधुरी टंडन, जो वर्तमान में ग्राम सेवती में अपनी मां के साथ रह रही हैं, ने गुरुवार शाम 5 बजे बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। माधुरी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके एक लड़का और दो लड़कियां हैं। उनके पति नागेंद्र टंडन पिछले दो-तीन साल से उनके साथ मारपीट कर उन्हें परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने एक साल पहले पचपेड़ी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति की आदतों में सुधार न होने के कारण वह तीन महीने से अपने मायके सेवती में मां के साथ रह रही थीं। माधुरी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले उनके पति नागेंद्र टंडन रात में सेवती आए और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। जब माधुरी ने मना किया, तो पति ने कोठार में रखे पैरावट में आग लगा दी थी। इसके बाद, दिनांक 25.06.26 को दोपहर करीब 12:30 बजे, नागेंद्र टंडन चोटिल अवस्था में सेवती आए और माधुरी को अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। माधुरी के मना करने पर कि वह उनके मारपीट के कारण साथ नहीं जाएंगी, नागेंद्र ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। पैसे न होने की बात कहने पर नागेंद्र ने माधुरी को गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए आंगन में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उन पर हमला कर दिया। अपनी मां को बचाने आई माधुरी की मां को भी नागेंद्र ने मारा, जिससे उनके दोनों हाथों और कमर पर चोटें आईं। माधुरी को भी उनके बाएं हाथ, कमर और दोनों हाथों पर चोट लगी। घटना के बाद माधुरी ने अपने बहनोई संजय बंजारे को इसकी जानकारी दी, जो उस समय उनके घर आए थे। 112 वाहन के आने के बाद नागेंद्र को इलाज के लिए किसी अस्पताल ले जाया गया। माधुरी ने अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बिल्हा पुलिस ने माधुरी टंडन की रिपोर्ट पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1), भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    1
    बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवती में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और सास के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। पत्नी का आरोप है कि पति के लगातार मारपीट से परेशान होकर वह पिछले तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी।

बिल्हा पुलिस से शुक्रवार सुबह 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनौरी, थाना पचपेड़ी की निवासी 33 वर्षीय श्रीमती माधुरी टंडन, जो वर्तमान में ग्राम सेवती में अपनी मां के साथ रह रही हैं, ने गुरुवार शाम 5 बजे बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। माधुरी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके एक लड़का और दो लड़कियां हैं। उनके पति नागेंद्र टंडन पिछले दो-तीन साल से उनके साथ मारपीट कर उन्हें परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने एक साल पहले पचपेड़ी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति की आदतों में सुधार न होने के कारण वह तीन महीने से अपने मायके सेवती में मां के साथ रह रही थीं।

माधुरी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले उनके पति नागेंद्र टंडन रात में सेवती आए और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। जब माधुरी ने मना किया, तो पति ने कोठार में रखे पैरावट में आग लगा दी थी। इसके बाद, दिनांक 25.06.26 को दोपहर करीब 12:30 बजे, नागेंद्र टंडन चोटिल अवस्था में सेवती आए और माधुरी को अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। माधुरी के मना करने पर कि वह उनके मारपीट के कारण साथ नहीं जाएंगी, नागेंद्र ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। पैसे न होने की बात कहने पर नागेंद्र ने माधुरी को गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए आंगन में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उन पर हमला कर दिया।

अपनी मां को बचाने आई माधुरी की मां को भी नागेंद्र ने मारा, जिससे उनके दोनों हाथों और कमर पर चोटें आईं। माधुरी को भी उनके बाएं हाथ, कमर और दोनों हाथों पर चोट लगी। घटना के बाद माधुरी ने अपने बहनोई संजय बंजारे को इसकी जानकारी दी, जो उस समय उनके घर आए थे। 112 वाहन के आने के बाद नागेंद्र को इलाज के लिए किसी अस्पताल ले जाया गया। माधुरी ने अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बिल्हा पुलिस ने माधुरी टंडन की रिपोर्ट पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1), भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.