logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात-प्रो. जयन्त खोत प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रतापगढ़ के तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में किया गया। कार्यक्रम का अवलोकन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष प्रो. जयन्त खोत, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य कुमार प्रजापति, उपजिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. जयन्त खोत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं एवं बेटियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना प्रदेश की वरिष्ठ महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में बिना शुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। प्रो. खोत ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, खेल, प्रशासन, कला, विज्ञान और अन्य सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. जयन्त खोत ने उपस्थित महिलाओं को मिष्ठान एवं परिधान भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा योजना को सराहनीय पहल बताते हुए इसका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रतापगढ़ डिपो के अधिकारी एवं कर्मचारी सुरेश चन्द्र पाण्डेय, शिवाकान्त मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, रत्नाकर तिवारी, बृजेश सिंह, जय प्रकाश, सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक प्रथम महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

1 day ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
d9506e1d-e487-4b91-8fa7-57c04a0c1cca

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • रायबरेली दबिश के दौरान 36 लीटर शराब व 150 किलो लहन बरामद रायबरेली, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावां अंतर्गत संदिग्ध ग्राम पश्चिम गाँव, शेरा बरौला एवं बद्री प्रसाद का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 36 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
    2
    रायबरेली दबिश के दौरान 36 लीटर शराब व 150 किलो लहन बरामद
रायबरेली, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई।
आबकारी टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावां अंतर्गत संदिग्ध ग्राम पश्चिम गाँव, शेरा बरौला एवं बद्री प्रसाद का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 36 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • एग्रीमेंट का समय पूरा होने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मुकरने का आरोप, प्रतापगढ़। जमीन का बैनामा न करने की शिकायत की, एग्रीमेंट का समय पूरा होने बाद मुकरा प्रॉपर्टी डीलर, भूमि डेवलप के नाम पर खाते में पैसा डलवाया, राजस्व विभाग से जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने, रानीगंज तहसील के चलाकपुर में मोहिउद्दीन ने किया फर्जीवाड़ा, शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,
    4
    एग्रीमेंट का समय पूरा  होने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मुकरने का आरोप,
प्रतापगढ़।
जमीन का बैनामा न करने की शिकायत की,
एग्रीमेंट का समय पूरा होने बाद मुकरा प्रॉपर्टी डीलर,
भूमि डेवलप के नाम पर खाते में पैसा डलवाया,
राजस्व विभाग से जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने,
रानीगंज तहसील के चलाकपुर में मोहिउद्दीन ने किया फर्जीवाड़ा,
शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसानों द्वारा धोखाधड़ी कर लाभ लिया गया *दिनांक 26.08.2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर दी गई तहरीर के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील कुण्डा की आईडी/लॉगिन का दुरुपयोग कर अपात्र व्यक्तियों, नाबालिगों तथा जनपद/प्रदेश से बाहर के व्यक्तियों के संदिग्ध एवं फर्जी पंजीकरण कराये जाने के संबंध में सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त पंजीकरणों के माध्यम से शासकीय पोर्टल का दुरुपयोग कर पात्रता के विपरीत सरकारी धनराशि का भुगतान कराया गया, जिसमें लगभग 03 लाख लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक योजना का लाभ प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं संगठित रूप से फर्जी पंजीकरण कराये जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं तथा लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग/क्षति की आशंका व्यक्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसानों द्वारा धोखाधड़ी कर लाभ लिया गया 
*दिनांक 26.08.2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर दी गई तहरीर के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील कुण्डा की आईडी/लॉगिन का दुरुपयोग कर अपात्र व्यक्तियों, नाबालिगों तथा जनपद/प्रदेश से बाहर के व्यक्तियों के संदिग्ध एवं फर्जी पंजीकरण कराये जाने के संबंध में सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त पंजीकरणों के माध्यम से शासकीय पोर्टल का दुरुपयोग कर पात्रता के विपरीत सरकारी धनराशि का भुगतान कराया गया, जिसमें लगभग 03 लाख लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक योजना का लाभ प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं संगठित रूप से फर्जी पंजीकरण कराये जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं तथा लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग/क्षति की आशंका व्यक्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया।
    1
    उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया।

    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प
    1
    रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प
रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • Ghar dusra banaa liye hain to ghar gira Nahin Rahe khata rah kar banaya छोटे-छोटे ladke Hain kab ki jaaye Koi pata nahin jhagada karte Hain 6 mahine se ghar banaa liye Hain Ghar gira Nahin rahe hain Aaye The dhamki dekar gaye hain hamare n Rahane per Ghar wale
    4
    Ghar dusra banaa liye hain to ghar gira Nahin Rahe khata rah kar banaya छोटे-छोटे ladke Hain kab ki jaaye Koi pata nahin jhagada karte Hain
6 mahine se ghar banaa liye Hain Ghar gira Nahin rahe hain Aaye The dhamki dekar gaye hain hamare n Rahane per Ghar wale
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दिव्यांग बच्चों की कलाइयों पर सजा प्यार का रक्षा सूत्र, खिल उठे चेहरे एलायंस क्लब ने रक्षाबंधन पर बच्चों संग बांटी खुशियां, मिठाई और उपहार पाकर छलकी खुशी प्रतापगढ़। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब अक्षम विद्यालय बढ़नी में एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिला टीम ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। क्लब सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, लड्डू, फल और उपहार भेंट किए। राखी बंधवाकर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।इस अवसर पर बच्चों ने गीत और चुटकुले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब की महिला सदस्यों ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन किसी भी दिव्यांग बच्चे की कलाई सूनी न रहे, इसी संकल्प के साथ क्लब वर्षों से बच्चों के बीच यह पर्व मनाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1997 से लगातार दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिल रहा है। अब इन बच्चों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि समाज उन्हें बराबरी का सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन दे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक सुख मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वरिष्ठ अध्यापक श्रीनारायण यादव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य का प्रयास अनुकरणीय है। लोग अक्सर त्योहारों की व्यस्तता में जरूरतमंदों को भूल जाते हैं, लेकिन वह हर पर्व पर इन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं। नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने की खुशी दोगुनी हो जाती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्व की खुशियां जरूरतमंदों और वंचितों के साथ साझा करनी चाहिए, तभी त्योहार की वास्तविक खुशी सार्थक होगी। कार्यक्रम में अमिता कुशवाहा, पूनम गुप्ता, सुनीता तिवारी, रेखा उमरवैश्य, विनय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, शंकर लाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।
    1
    दिव्यांग बच्चों की कलाइयों पर सजा प्यार का रक्षा सूत्र, खिल उठे चेहरे एलायंस क्लब ने रक्षाबंधन पर बच्चों संग बांटी खुशियां, मिठाई और उपहार पाकर छलकी खुशी
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब अक्षम विद्यालय बढ़नी में एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिला टीम ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। क्लब सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, लड्डू, फल और उपहार भेंट किए। राखी बंधवाकर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।इस अवसर पर बच्चों ने गीत और चुटकुले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब की महिला सदस्यों ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन किसी भी दिव्यांग बच्चे की कलाई सूनी न रहे, इसी संकल्प के साथ क्लब वर्षों से बच्चों के बीच यह पर्व मनाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1997 से लगातार दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिल रहा है। अब इन बच्चों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि समाज उन्हें बराबरी का सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन दे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक सुख मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वरिष्ठ अध्यापक श्रीनारायण यादव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य का प्रयास अनुकरणीय है। लोग अक्सर त्योहारों की व्यस्तता में जरूरतमंदों को भूल जाते हैं, लेकिन वह हर पर्व पर इन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं। नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने की खुशी दोगुनी हो जाती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्व की खुशियां जरूरतमंदों और वंचितों के साथ साझा करनी चाहिए, तभी त्योहार की वास्तविक खुशी सार्थक होगी। कार्यक्रम में अमिता कुशवाहा, पूनम गुप्ता, सुनीता तिवारी, रेखा उमरवैश्य, विनय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, शंकर लाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.