कुत्तों के खड़े होने से बाइक सवार किशोर की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक और जान ले गया। मोहल्ला हैदरिया भुईंया रानी निवासी 16 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि सैफ अली मोहल्ले में बाइक चला रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। घबराहट में उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता भूसा खरीद-बिक्री का काम करते हैं। सैफ अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।
कुत्तों के खड़े होने से बाइक सवार किशोर की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक और जान ले गया। मोहल्ला हैदरिया भुईंया रानी निवासी 16 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि सैफ अली मोहल्ले में बाइक चला रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। घबराहट में उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता भूसा खरीद-बिक्री का काम करते हैं। सैफ अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।1
- बांदा में दर्दनाक हादसा या साजिश? घर में आग से महिला की मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप 👉 बांदा के अलीगंज इलाके में देर रात एक घर में लगी भीषण आग में महिला की जलकर मौत 👉 आग की चपेट में आकर पति और मासूम बच्ची भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती 👉 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू 👉 परिजनों का गंभीर आरोप—ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला 👉 घटना से एक दिन पहले घर में हुआ था विवाद, मारपीट का भी आरोप 👉 मृतका के बेटे ने दादा-दादी, फूफी और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप 👉 घटना के बाद सास-ससुर, ननद और देवर फरार बताए जा रहे 👉 पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी1
- बांदा जिले की बबेरू तहसील स्थित चरका खदान में बालू का अवैध परिवहन आम समस्या बनता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खदान से बालू निकालकर ट्रक चालकों द्वारा इसे “दुल्हन की तरह” ट्रिपाल से ढककर ले जाया जा रहा है। यह ओवरलोड ट्रक दिनदहाड़े तेज गति से सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे न केवल सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि नियमों की भी खुली अवहेलना हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खदानों की निगरानी और परिवहन की कड़ी जांच की जाए, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। ट्रक चालकों का यह तरीका – बालू को ढककर तेज गति से ले जाना – कानून को चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है और यह स्पष्ट संकेत है कि खनन क्षेत्र में निगरानी की कमी है।1
- हमीरपुर। शासन ने सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य कानपुर बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से यह गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह शाम लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कई बार ज्ञापन सौंपा था। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने गत वर्ष 30 मई को मुख्यमंत्री से भेंट करके रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का ज्ञापन सौंपा था और आए दिन होने वाली राहगीरों की परेशानी से अवगत कराकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद 30 मार्च को शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर 7196.69 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्रदान करके निर्माण शुरू कराने के लिए 1579.90 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। धनराशि जारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी और राहगीरों को जाम आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।4
- *थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और अन्य रेस्क्यू की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक महिला की दुःखद मृत्यु हो गई व अन्य सभी परिजनों की हालत सामान्य है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । आग लगने के कारणों की जांच फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमों द्वारा की जा रही है । तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।*1
- बांदा : स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन बांदा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया, बताया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लोगों के कनेक्शन काट दिए जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया गया कि सरकार सरकार के द्वारा प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। जिससे गरीबों और असहाय लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि बिजली विभाग के द्वारा कोई भी पहले से सूचना नहीं दी जाती और थोड़ा सा बकाया होता है तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है।1
- पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार1
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हैदरगंज निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सैफ अली बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1