logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलन्दशहर: जिलाधिकारी श्रुति का तबादला अब "कुमार हर्ष' बने बुलन्दशहर के नये डीएम उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार (19 अप्रैल 2026) की देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी (DM) का तबादला कर दिया है। ​​नवनियुक्त जिलाधिकारी: कुमार हर्ष बुलंदशहर के नए DM होंगे। इससे पहले वे सुल्तानपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। ​निवर्तमान जिलाधिकारी: श्रुति, जो अब तक बुलंदशहर की DM थीं, उन्हें अब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल शासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए जिलाधिकारी जल्द ही जनपद का कार्यभार संभालेंगे।

9 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
6d6dcdbb-b396-46f8-94cc-c94ce712ed8e

बुलन्दशहर: जिलाधिकारी श्रुति का तबादला अब "कुमार हर्ष' बने बुलन्दशहर के नये डीएम उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार (19 अप्रैल 2026) की देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी (DM) का तबादला कर दिया है। ​​नवनियुक्त जिलाधिकारी: कुमार हर्ष बुलंदशहर के नए DM होंगे। इससे पहले वे सुल्तानपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। ​निवर्तमान जिलाधिकारी: श्रुति, जो अब तक बुलंदशहर की DM थीं, उन्हें अब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल शासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए जिलाधिकारी जल्द ही जनपद का कार्यभार संभालेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हादसे में महिला की मौके पर मौत चालक और एक मासूम बच्चा घायल। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल,शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। ट्रक चालक मौके से फरार, ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र बुलंदशहर बाईपास टी-प्वाइंट का मामला।
    3
    हादसे में महिला की मौके पर मौत चालक और एक मासूम बच्चा घायल।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल,शव पोस्टमॉर्टम को भेजा।
ट्रक चालक मौके से फरार, ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस।
कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र बुलंदशहर बाईपास टी-प्वाइंट का मामला।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • गौरतलब है कि दर्शक सामने बैठे हैं, लेकिन असली खेल साइड में चलता दिख रहा है एक शख्स VIP बनकर अंदर बैठा, खुलेआम नोट लुटाता और नोटों की मालाएं पहनाता है। गुलाब के फूल भी उसी तरफ से बरसते रहे, जैसे सब कुछ उसी के इर्द-गिर्द हो। हैरानी ये कि डांस कर रही युवती का पूरा फोकस भी उसी पर टिका रहा। अब सवाल सिर्फ वीडियो का नहीं आखिर ये VIP कौन है और ये सब किसके इशारे पर हो रहा है
    1
    गौरतलब है कि दर्शक सामने बैठे हैं, लेकिन असली खेल साइड में चलता दिख रहा है एक शख्स VIP बनकर अंदर बैठा, खुलेआम नोट लुटाता और नोटों की मालाएं पहनाता है। गुलाब के फूल भी उसी तरफ से बरसते रहे, जैसे सब कुछ उसी के इर्द-गिर्द हो। हैरानी ये कि डांस कर रही युवती का पूरा फोकस भी उसी पर टिका रहा।
अब सवाल सिर्फ वीडियो का नहीं आखिर ये VIP कौन है और ये सब किसके इशारे पर हो रहा है
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पुलिस के सामने स्टंट वाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है युवक बच्चों के बीच में खतरनाक स्टंट बाजी करने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल अगर स्टंट बाजी करने के दौरान युवक के हाथों से बाइक छूट जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा युवक खुलेआम स्टंट बाजी करता रहा और शिकारपुर कोतवाली पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही शायद शिकारपुर पुलिस किसी बड़ी घटना का कर रही थी इंतजार दर्जनों बच्चों के बीच में खुले आम युवक के स्टंट बाजी के वायरल वीडियो ने पुलिस की सुरक्षा की खोली पोल वायरल वीडियो कल शाम कस्बा शिकारपुर में निकाली गई अंबेडकर जयंती का बताया जा रहा है
    1
    पुलिस के सामने स्टंट वाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है युवक 
बच्चों के बीच में खतरनाक स्टंट बाजी करने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल
अगर स्टंट बाजी करने के दौरान युवक के हाथों से बाइक छूट जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा
युवक खुलेआम स्टंट बाजी करता रहा और शिकारपुर कोतवाली पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही 
शायद शिकारपुर पुलिस किसी बड़ी घटना का कर रही थी इंतजार 
दर्जनों बच्चों के बीच में खुले आम युवक के स्टंट बाजी के वायरल वीडियो ने पुलिस की सुरक्षा की खोली पोल
वायरल वीडियो कल शाम कस्बा शिकारपुर में निकाली गई अंबेडकर जयंती का बताया जा रहा है
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Court reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक की हुई मौत ​ पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ​लक्की नामक नाबालिग युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान ​देर शाम पिता से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया परिजन शव को सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने युवक को मृत किया घोषित पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम को भेजा और आगे की कार्यवाही में जुटी ​घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला है पूरा मामला
    1
    बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में  नाबालिक की हुई मौत
​
पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
​लक्की नामक नाबालिग युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान
​देर शाम पिता से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया
परिजन शव को सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने युवक को मृत किया  घोषित 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम को भेजा और आगे की कार्यवाही में जुटी
​घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम
जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला है पूरा मामला
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    20 hrs ago
  • बुलन्दशहर : ​खुर्जा नगर के एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पार्किंग में खड़ी दो-तीन लग्जरी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं ​शादी की खुशियां दहशत में बदलीं मिली जानकारी के अनुसार ये गाड़ियां शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों की थी जो मैरिज होम की पार्किंग में खड़ी की गई थी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समारोह के दौरान की जा रही आतिशबाजी का एक जलता हुआ पतंगा (चिनगारी) उड़ कर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा इसके बाद गाड़ियों ने आग पकड़ ली लग्जरी गाड़ियां होने के कारण आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया ​दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख मौके पर भगदड़ मच गई स्थानीय लोगों और बारातियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों रुपये कीमत की लग्जरी गाड़ियां बुरी तरह जल कर खाक हो गई है ​जांच में जुटा प्रशासन फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है हालांकि प्राथमिक रूप से आतिशबाजी को ही मुख्य कारण माना जा रहा है पुलिस और प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है कि पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे ।
    4
    बुलन्दशहर : ​खुर्जा नगर के एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पार्किंग में खड़ी दो-तीन लग्जरी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं ​शादी की खुशियां दहशत में बदलीं मिली जानकारी के अनुसार ये गाड़ियां शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों की थी जो मैरिज होम की पार्किंग में खड़ी की गई थी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समारोह के दौरान की जा रही आतिशबाजी का एक जलता हुआ पतंगा (चिनगारी) उड़ कर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा इसके बाद गाड़ियों ने आग पकड़ ली लग्जरी गाड़ियां होने के कारण आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया ​दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख मौके पर भगदड़ मच गई स्थानीय लोगों और बारातियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों रुपये कीमत की लग्जरी गाड़ियां बुरी तरह जल कर खाक हो गई है ​जांच में जुटा प्रशासन फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है हालांकि प्राथमिक रूप से आतिशबाजी को ही मुख्य कारण माना जा रहा है पुलिस और प्रशासनिक टीम मामले की जांच कर रही है कि पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भीषण गर्मी के बीच थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के कोटला सादात फूलगढ़ी में बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और बड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से इलाके की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    1
    भीषण गर्मी के बीच थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के कोटला सादात फूलगढ़ी में बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग भड़क गई।
आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और बड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से इलाके की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • मॉडिफाइड साइलेंसर से प्रदूषण फैलाते 43 बाइकों के चालान काटे गए। प्रेशर हॉर्न बजाने वाले 76 वाहन चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया। यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन, बुलंदशहर में चला अभियान।
    2
    मॉडिफाइड साइलेंसर से प्रदूषण फैलाते 43 बाइकों के चालान काटे गए।
प्रेशर हॉर्न बजाने वाले 76 वाहन चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन, बुलंदशहर में चला अभियान।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.