Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔞 EXPOSE: इंदौर एयरपोर्ट के सामने 'होटल मधुबन' में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट; पुलिस की नाक के नीचे 'वेटिंग' में परोसी जा रही थीं युवतियांएयरपोर्ट थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर खुला खेल; 'प्रदेश खुलासा' की टीम ने मौके पर पहुँचकर किया पर्दाफाश, पुलिस के साथ मारा छापा
प्रदेश खुलासा न्यूज
🔞 EXPOSE: इंदौर एयरपोर्ट के सामने 'होटल मधुबन' में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट; पुलिस की नाक के नीचे 'वेटिंग' में परोसी जा रही थीं युवतियांएयरपोर्ट थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर खुला खेल; 'प्रदेश खुलासा' की टीम ने मौके पर पहुँचकर किया पर्दाफाश, पुलिस के साथ मारा छापा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 2026. 27 का बजट आज पेश करेंगे महापौर पुष्पमित्र भार्गव इंदौर नगर निगम इंदौर महापुरुष मित्र भार्गव आज सुबह अपने घर से 2026..27 का बजट पेश करने पहुंचे नगर निगम इंदौर इस मौके पर उनकी पत्नी ने उन्हें दही शक्कर खिलाकर किया रवाना इस मौके पर इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे1
- दुल्हन लेकर लौट रही बारात की गाड़ी हादसे का शिकार, 4 की मौत, 7 घायल एंकर - इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने संभाला। वीओ - दरअसल यह हादसा खुड़ैल थाना क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास देर रात हुआ, जब भूसे से भरे एक आयशर वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसके पीछे चल रही क्वालिस गाड़ी अनियंत्रित होकर आयशर से जा टकराई।हादसे में वक्त क्वालिस में कुल 11 लोग सवार थे, वही यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इरफान, आरिश और फरहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिस नामक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मृतक सदर बाजार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और आयशर वाहन में आग लगाने का प्रयास भी किया। जिसमें परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। फिलहाल खुड़ैल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट - उमाकांत चौधरी --- डीएसपी, ग्रामीण1
- Post by Aarti Raikwar1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- इंदौर में कॉमन वॉशरूम में लगाया हिडन कैमराः फोटो-वीडियो वायरल होने पर स्वीपर पकड़ाया, ब्लैकमेल करने का था इरादा शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर लोगों के निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उसी बिल्डिंग में स्वीपर का काम करता था। उसने बाथरूम में छिपाकर हिडन कैमरा लगा दिया था। कुछ समय बाद वहां से रिकॉर्ड किए गए फोटो और वीडियो वायरल होने लगे, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग सकते में आ गए। जांच के दौरान लोगों को स्वीपर पर शक हुआ। उन्होंने उससे पूछताछ की और बाद में पुलिस को सूचना दी। तुकोगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पुत्र सुनील वानखेड़े, निवासी अमर टेकरी, को गिरफ्तार कर लिया। टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार आरोपी ने जंजीरवाला चौराहे स्थित एक बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में कैमरा लगाया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वॉशरूम से हिडन कैमरा भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन वीडियो का इस्तेमाल लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के लिए करना चाहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने वीडियो किन-किन लोगों को भेजे या वायरल किए।1
- इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा बारातियों को ला रही काट ट्रक के पीछे घुसी 4की मौत पब्लिक बेकाबू1
- इंदौर शहर से एक बेहद सकारात्मक और दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। इंदौर के कलेक्टर कार्यालय स्थित शिव मंदिर में कृष्ण बनोथा और निकिता हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। सबसे खास बात यह रही कि यह शादी दोनों के माता-पिता की पूर्ण सहमति और खुशी के साथ संपन्न हुई। नवदंपति ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से विवाह किया और भगवान शिव के साथ-साथ अपने परिवार वालों का भी आशीर्वाद लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की ब्यूरो रिपोर्ट सी के न्यूज इंदौर।1
- इंदौर में जानलेवा हमला करने के बाद शमशान घाट में छुप गए थे आरोपी पुलिस ने तलाश रोड के किनारे खड़े युवकों ने मस्ती मज़ाक में कर दिया जानलेवा हमला घायल के पेट और पैर पर मारे गए चाकू परविंदर नामक घायल के बताए अनुसार प्रकरण दर्ज किया दो बालिक और दो नाबालिक को अभिरक्षा में लिया गया वारदात को अंजाम देने के बाद शमशान घाट में छुप गए थे एंकर इंदौर में मजदूरी करने के बाद में घर की ओर लौट रहे चार युवकों के द्वारा रोड के अंधेरे में खड़े हुए युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर मौके से फरार हो गए और शमशान घाट में छुप गए थे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर दो बालिक और दो नाबालिक आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। वियो पूरा मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक फरियादी परविंदर के द्वारा एक शिकायत की गई थी कि वह रोड के किनारे खड़ा हुआ था तभी 4 से 5 युवक उसके पास में आए और विवाद करते हुए पेट और पैर में जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे होश आने पर उसने अपने बयान में बताया कि वंश उर्फ चीकू और उसके साथी विजय के साथ में दो नाबालिक युवकों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया और फिर वह वहां से फरार हो गए इसके बाद पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर चारों को अभिरक्षा में ले लिया है साथी उनसे पूछताछ बताएं कि वह हमला करने के बाद शमशान घाट में जाकर छुप गए थे फिलहाल पुलिस उनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें बताया जा रहा है कि नशे और रूपों की लालच को लेकर उनके द्वारा हमला किया गया था। बाइट अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- स्व. रामेश्वर पटेल बाबूजी की स्मृति में 11 अप्रैल को रक्तदान शिविर और भजन संध्या का आयोजन इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्व. श्री रामेश्वर जी पटेल (बाबूजी) की पुण्य स्मृति में आगामी 11 अप्रैल को बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में विशाल सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बाबूजी की पुण्यतिथि (पुण्य स्मरण) के अवसर पर रखा गया है।1