Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोरेना में चल रहे सत्याग्रह के तीसरे दिन पार्षद रचना अशरफ भी इस आंदोलन में शामिल हो गईं। उनके जुड़ने से इस विरोध प्रदर्शन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
मोरेना में चल रहे सत्याग्रह के तीसरे दिन पार्षद रचना अशरफ भी इस आंदोलन में शामिल हो गईं। उनके जुड़ने से इस विरोध प्रदर्शन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के धौलपुर जिले में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाया है। ट्रैक्टर के एल्टीमेटर से करंट लगाकर की गई इस जघन्य हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।1
- जौरा शहर में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती निकल चल समारोह। जौरा शहर में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती निकल चल समारोह जानकारी के अनुसार बता दें कि क्षत्रिय समाज के युवा नेता आशु सिकरवार महादेवा के नेतृत्व में जौरा शहर में मनाए महाराणा प्रताप की जयंती शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकल चल समारोह।1
- शहर सहित जिले की चिकित्सा संस्थाओं पर मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, सीएमएचओ ने सीएचसी कुडगांव व पीएचसी डाबरा में आयोजित सेवाओं का लिया जायजा करौली प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया, जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा ने सीएचसी कुडगांव व पीएचसी डाबरा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। शनिवार दोपहर 1:00 बजे उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला की आवश्यक जांचें कर दवाओं और पोषण आहार के लिए प्रेरित करने के निर्देश प्रदान किये ।इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।1
- करौली जिले के मीणा बड़ौदा गांव में अवधेश मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नेहरू मीणा ने वारदात को अंजाम दिया और फिलहाल वह फरार है।1
- राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी तहसील के गांव में एक पेट्रोल पंप के सामने मार्बल से लदी एक गाड़ी पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी का ड्राइवर चमत्कारिक रूप से बच गया।3
- महाराणा प्रताप जयंती पर सामौर में निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल सभा का हुआ आयोजन धौलपुर। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में अंबिका माता मंदिर, सामौर में शनिवार को विशाल आमसभा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा बाइक एवं चार पहिया वाहनों के साथ निकाली गई, जिसमें महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि वर्तमान समय आपसी संघर्ष का नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। उन्होंने सर्व समाज को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने राजनीतिक मुद्दों पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए और अन्य समाजों के लोगों की भी सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और समाज को ऐसे व्यक्ति को आगे बढ़ाना चाहिए जो हर परिस्थिति में समाज की मदद कर सके। पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष नागवेंद्र चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज के लिए संघर्ष किया और त्याग एवं स्वाभिमान की मिसाल पेश की। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और भाईचारा मजबूत किया जा सकता है। पूर्व प्रधान मौनू जादौन और राजा भैया ने भी समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामवीर सिंह सिसोदिया एवं उनकी युवा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।3
- राजस्थान के सरमथुरा के खरोली गाँव में एक युवक की ट्रैक्टर के अल्टीमेटर से करंट लगाकर बेरहमी से हत्या की गई थी। इस मामले में एडीजे कोर्ट ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।1
- करौली जिले के कंवरपुरा गांव में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से आम रास्ते पर 30 साल पुराना अतिक्रमण हटाया है। इस कार्रवाई के दौरान पांच थानों की पुलिस बल तैनात रहा और करीब चार घंटे तक अभियान चला। राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज यह रास्ता लोगों द्वारा खेतों में मिला लेने से बंद हो गया था, जिसे अब आवागमन योग्य बनाया गया।1
- 16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक से होगी ट्रायल, बिना मानवीय हस्तक्षेप के जारी होंगे लाइसेंस जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में भी ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक स्थापित कर दिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी ऑटोमेटिक ट्रैक के माध्यम से होगी। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त करना है। अब किसी प्रकार के एजेंट की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा केवल कुशल वाहन चालक ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के बाद निपुण इंडिया कंपनी द्वारा पूरे ट्रैक का संचालन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर अपना समय एवं तिथि निर्धारित कर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।1