नारी शक्ति वंदन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बदायूं 21 अप्रैल। जनपद बदायूं के विकासखंड आसफपुर की ग्राम पंचायत दबथरा में नारी शक्ति वंदन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 ग्रामीण दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के पंजीकृत दल श्रीमंत अधिकार आर्ट दल द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से दी गई। कार्यक्रम में 5 कलाकारों की टीम ने गीत, नाटक एवं संवाद के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भर बनने के महत्व को दर्शाया। दल की नेता स्वाती तिवारी के निर्देशन में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्रेरित भी किया। इस दल को जनपद की सभी 6 विधानसभाओं में कुल मिलाकर 50 कार्यक्रम करने हैं। यह दल 15 अप्रैल से जनपद में कार्यक्रम विभिन्न ब्लॉकों के विभिन्न ग्रामों में अपना कार्यक्रम कर जनमानस को जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा लखपती दीदी योजना, स्वयं सहायता समूह जैसी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कलाकारों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना, जरूरतमंद बच्चों को सहारा देना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

- बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बदायूँ डेली 24 भारत न्यूज चैनल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला । गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर पुलिस ने तमंचा बरामद किया। उसहैत थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर हुआ खूनी संघर्ष जिसको डेली 24 भारत न्यूज चैनल ने खबर को प्रमुखता से दिखाया और पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बदायूं जिले के उसहैत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त धर्मवीर पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कुंवरगांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मारपीट की घटना में प्रयुक्त डंडा भी उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई थाना उसहैत में दर्ज मुकदमा संख्या 77/2026 से संबंधित है। अभियुक्त पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और आयुध अधिनियम के मामले शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।2
- नाझीया इलाही खान पहुंची लेन्सकार्ट के शो रुम और मेनेजर मोहसीन हिंदू स्टाफ को तिलक, कलावा, जनेऊ, मंगळसूत्र पर लगाएं प्रतिबंध के लिये मॅनेजर मोहसीन खान को लताडा.1
- बदायूं। जजी परिसर के सामने बने अधिवक्ताओं के चैम्बरों मेंसोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी में कई चैम्बर जलकर तबाह हो गए इस आगजनी में अधिवक्ताओं के जरूरी फाईले नष्ट हो गई ।1
- संवाददाता संजय कुमार राणा बदायूं धिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई। जिससे अधिवक्ताओं के कई चैंबर जल चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया है। इस भीषण अग्निकांड से इलाके में हड़कंप मच गया और ट्रैफिक भी रूक गया है। इससे इलाके में हलचल मची हुई है। बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से जिला अस्पताल मार्ग पर जजी परिसर के सामने अधिक्ताओं के चैंबर हैं। यहां मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे चैंबर में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कर कई अधिवक्ताओं के चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया और चैंबर धूं-धूंकर जल उठे। चैंबर से तेज लपटे उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास इलाके की भीड़ एकत्र हो गई। वाहनों से जाने वाले लोग वाहनों को रोककर खड़े हो गए। भीषण आग देखकर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं फायर टीम को सूचना दी गई। फायर टीम ने जाकर अग्निकांड पर जैसे-तैसे काबू पाया है। फिलहाल अग्निकांड से अधिवक्ताओं का काफी नुकसान हुआ है और चैंबर पूरी तरह जल गये हैं। आग का शॉटसर्किट से बता रहे कारण बदायूं कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक-लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लग चुकी है। भीषण आग के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर भारी भीड़ लोगों की एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अधिवक्ताओं के चैंबर में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट से बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं के चैंबर के पास बिजली की लाइन से आग लगना बताया जा रहा है। अग्निकांड के चलते रूका यातायात बदायूं शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से लावेला चौक मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लग गई है। भीषण अग्निकांड के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं भारी भीड़ भी मौके पर जुट गई। वहीं आग की तेज लपटों के चलते मार्ग का यातायात इधर-उधर रूक गया। जब तक आग पर काबू नहीं किया जा सका तब तक यातायात रूका रहा।1
- Post by Budaun taaja news1
- बदायूं कचहरी परिसर में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं के चेंबर में अचानक आग लग गई, जिससे कई दस्तावेज और सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।1
- Post by Nitin Shakya1
- बदायूं ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं जिले में भीषण आग ने मचाया तांडव, कई गांव चपेट में बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते प्रेमी नगला गांव पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन आग का विकराल रूप इतना भयावह है कि उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का जाटा गांव भी इसकी चपेट में आ गया, जहां से भी आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।1