उत्तर पश्चिम रेलवे पर नराकास (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक संपन्न *सरकारी काम-काज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने व उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कार्यालयों को 'राजभाषा चल वैजयंती शील्ड' से किया गया सम्मानित* उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय, जयपुर के "संकल्प" सभाकक्ष में मंगलवार दिनांक 25 अगस्त 2026 को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अध्यक्ष, नराकास श्री पंकज शर्मा की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस बैठक में 01 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक की छमाही अवधि के दौरान सदस्य कार्यालयों द्वारा हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की गई तथा दैनिक सरकारी कार्यों में राजभाषा के प्रयोग को और अधिक गति देने पर विशेष बल दिया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अतुल सक्सेना ने समिति अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा, अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी को पौधा भेंट कर किया। स्वागत संबोधन में मुख्य राजभाषा अधिकारी ने सभी सदस्य कार्यालय प्रमुखों से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने समस्त सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने दैनिक प्रशासनिक एवं शासकीय कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी नियमित रूप से राजभाषा के प्रयोग हेतु समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देने और प्रेरित करने का आह्वान किया। अध्यक्ष महोदय ने बैठक में यह गौरवपूर्ण जानकारी साझा की कि वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य निष्पादन के लिए नराकास (कार्यालय-2) जयपुर को नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में आगामी 14 व 15 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर "प्रशंसनीय" श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री शिवचरण बैरवा द्वारा बैठक की कार्यसूची पर मदवार प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिस पर अध्यक्ष महोदय ने आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव जारी किए। बैठक में उपस्थित सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक महोदय के कर-कमलों द्वारा नराकास स्तर पर आयोजित हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2025-26 के निर्धारित मापदंडों के अनुसार राजभाषा अधिनियमों व नियमों का अनुपालन करने वाले सदस्य कार्यालयों को नराकास स्तर पर 'राजभाषा चल वैजयंती शील्ड' एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 'क' वर्ग के कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय, जयपुर, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यालय, राज्य इकाई, जयपुर,मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जयपुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, जयपुर एवं दूरदर्शन केन्द्र, जयपुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 'ख' वर्ग के कार्यालयों में केंद्रीय विद्यालय संगठन, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।केन्द्रीय जल आयोग (चंबल मंडल), केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (द्वितीय), जयपुर को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

- नमो ग्राउंड में पैग पर पैग! जहां युवाओं का भविष्य बनना था, वहीं छलक रहे जाम, उत्तर पूर्वी दिल्ली के गढ़ी गांव स्थित नमो ग्राउंड की तस्वीरें अब कई सवाल खड़े कर रही हैं। इसी मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत फ्लैश बॉल से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था और इसे मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की बातें भी सामने आई थीं। लेकिन अब सामने आई तस्वीरों में मैदान के अंदर युवक बैठे नजर आ रहे हैं और शराब पीने जैसी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। जिस मैदान को युवाओं और खिलाड़ियों का भविष्य संवारने के लिए विकसित करने की बात कही गई थी, वहां की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है। देखिए पूरी खबर और तस्वीरें।1
- 30 अगस्त भारत बंद करने का ऐलान जंतर मंतर पर आरक्षण को लेकर प्रदर्शन1
- राजू दास को जवाब मिलना चालू हो गया | Vikram Nishad1
- #आरटीओ #कार्यालय #बुलंदशहर में #भ्रष्टाचार करने का #कर्मचारियों पर लगा #आरोप #आरटीओ #कार्यालय #बुलंदशहर में #भ्रष्टाचार करने का #कर्मचारियों पर लगा #आरोप1
- बहन कुमारी मायावती जी से प्रभावित होकर बीएसपी मूवमेंट से जुड़ा हूँ और उनके पद चिन्हों पर चल कर इस मिशनरी दायित्व व कर्तव्य व फ़र्ज़ को अपनी आखरी सांस तक निभाने की पूरी पूरी कोशिश करता रहूँगा।” आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी से प्रभावित होकर बीएसपी मूवमेंट से जुड़ा हूँ और उनके पद चिन्हों पर चल कर इस मिशनरी दायित्व व कर्तव्य व फ़र्ज़ को अपनी आखरी सांस तक निभाने की पूरी पूरी कोशिश करता रहूँगा।”1
- भारतीय शोषित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंगाई बेरोजगारी मुद्दे पर बात करते हुए1
- क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के बंबीहा और कपिल सांगवान के 02 हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया क्राइम ब्रांच ARSC की टीम ने मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के बंबीहा और कपिल सांगवान के 02 हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई 01 हाई एंड सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, 05 कारतूस और अवैध हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक स्विफ्ट कार बरामद आरोपी 2020 के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली दंगों में शाहरुख पठान को हथियार सप्लाई करने में भी शामिल था इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में ARSC, क्राइम ब्रांच की एक टीम। सुंदर गौतम ने श्री संजय कुमार नागपाल ACP/ARSC, क्राइम ब्रांच, दिल्ली के सुपरविज़न में बंबिहा और कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक हथियार सप्लायर वसीम उर्फ हाज़ी वसीम S/o बाबू खान R/o मेरठ, UP को मयूर विहार फ्लाईओवर सर्विस रोड से अक्षरधाम, दिल्ली की ओर गिरफ्तार किया है। वह बंबिहा और नंदू गैंग के शूटरों को हथियार सप्लाई करने में शामिल था, जिन्होंने 16.08.2026 को छावला PS के अधिकार क्षेत्र में गांव दीनपुर में एक घर पर फायरिंग की थी।1
- Seep Surgery का पूरा तरीका ऑपरेशन से पहले और बाद में क्या होता है? लघु उद्योग बिजनेस | Nirog India1