पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी , की रिपोर्ट पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली, उत्तर प्रदेश। जनपद बरेली में रविवार, 10 मई 2026 को Ibpnews Live की ओर से पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरेली के सैलानी चौराहा स्थित गुडविल रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें जिले भर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सम्मानित करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा मीडिया जगत को एकजुट करने का संदेश देना रहा। समारोह में चैनल के मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यकारी संपादक मोहित सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जनपद बरेली के जिला संवाददाता ज़ुबैर अली एवं कैमरा मैन अज़ीम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित पत्रकारों ने मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पत्रकारों की वर्तमान स्थिति, मीडिया कर्मियों पर बढ़ते हमले, पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यदि सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में पत्रकारों के हितों के लिए और बड़े स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल खबरें दिखाने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज की आवाज़ बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं। वहीं कार्यकारी संपादक मोहित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन गंभीर है तथा हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच को सामने लाते हैं, इसलिए पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा दोनों बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं को मुख्य संपादक के समक्ष रखा। कई पत्रकारों ने फील्ड में होने वाली कठिनाइयों, प्रशासनिक दबाव तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों को Ibpnews Live की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार शारिक नावेद, दानिश हसन, सय्यद उवैस अहमद, मोबिन खान, बी एस चंदेल, अजय, अभिनय रस्तोगी, हनीफ मंसूरी, सैयद सलमान, आरिफ खान, अनुराग, फैजान खान, नाजिश, अमर जीत, आलिम बेग, मुश्ताक अहमद, नुरैन खान, फिरोज खान, रूबी खान, आसमा खान, फिजा परवीन तथा नैना खान सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विचार-विमर्श का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों, डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है और इसे पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ निभाना चाहिए। समारोह का वातावरण उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को नई ऊर्जा और सम्मान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो न केवल पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में सत्य और न्याय की आवाज भी और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सकेगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी पत्रकार साथियों ने संगठन के साथ मिलकर आगे भी इसी प्रकार कार्य करने का संकल्प लिया।

- CNG पंप पर बैंक मैनेजर की दबंगई, पिस्टलनुमा लाइटर तानकर दी धमकी; CCTV से पकड़ा गया आरोपी। पीलीभीत, पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बैंक मैनेजर द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। CNG के प्रेशर को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CNG पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) निवासी ब्लिस कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस वस्तु को पिस्टल बताकर कर्मचारियों को धमका रहा था, वह पिस्टल के आकार का लाइटर था। इसके बावजूद आरोपी की हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया था। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। थाना प्रभारी पवन पांडे व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सराहनीय कार्य है। समर्थ फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी काफी सहमे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में भरोसा बढ़ा है।3
- इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने स्कूल में लगाया एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु स्मार्ट क्लास का शुभारंभ बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा छात्राओं की आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि क्लब सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करता आया है तथा कन्याओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में विशेष रूप से कार्यरत है। इसी क्रम में रविवार 11 मई को कान्ति कपूर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु एक स्मार्ट क्लास के लिए एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड स्थापित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के लिए एलईडी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की सीखने की रुचि और तकनीकी समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया। क्लब अध्यक्षा प्रीति जिंदल ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे क्लब ने पूरा करने का प्रयास किया है, ताकि छात्राएँ डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर सचिव मनीषा पांडेय, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर, रति गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मनीषा मेहरा, बबीता गर्ग सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता और छोटा भाई मठिया क्षेत्र में किराए की दुकान पर बर्तनों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि लगभग 40 दिन का किराया बकाया होने पर 8 मई 2026 की रात करीब 9 बजे किराया मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सत्येंद्र तोमर समेत कई लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गौरव वर्मा का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धमकाया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भी आरोपियों द्वारा दबाव बनाने की बात कही गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में उसकी मूल तहरीर बदलवा दी गई और आरोपियों ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर धमकी दी। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी का पत्र उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के नाम।#1
- बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट मारकर हत्या कर दी। इस खूनी वारदात से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- बरेली के सिजौलिया गाँव में एक व्यक्ति ने अपने भाई के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।1
- बरेली के बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी अरुण गुप्ता पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #उर्स मेला पीर बहोड़ा में अकीदतमंदों का उमड़ा जनसैलाब#1