देहरादून फायरिंग मामला: चंद घंटों में पुलिस ने कार समेत 1 आरोपी दबोचा, अन्य की तलाश जारी The Aman Times देहरादून फायरिंग मामला: चंद घंटों में पुलिस ने कार समेत 1 आरोपी दबोचा, अन्य की तलाश जारी देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ नया गांव बैरियर से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आज दोपहर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने फायरिंग की थी, जिसमें साहिल नाम का युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के साथी अंशुल की तहरीर पर गुरमीत, अमन, रोहित और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, कॉलेज में पहले से चले आ रहे विवाद के चलते आरोपियों ने फायरिंग की। पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान रोहित पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या HR-51-AZ-0890 बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार रोहित सुभारती कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का छात्र है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

- कलियर मेले में अलर्ट हरिद्वार पुलिस, तेज बहाव में डूब रहे 10 वर्षीय जायरीन को 40 पीएसी आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया आज समय लगभग 10:30 बजे गंगनहर कलियर में स्नान के दौरान 10 वर्षीय चांद पुत्र अजमेर अली, निवासी डासना, गाजियाबाद तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। त्वरित कार्यवाही करते हुए 40 पीएसी आपदा राहत दल ने तत्काल नहर के तेज बहाव में उतरकर बालक को सकुशल बाहर निकाला। *बचाव टीम* 1. सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक 2. कांस्टेबल मोहित 3. कांस्टेबल सुमित नौटियाल1
- लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का बयान खानपुर के पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधि पर भड़के लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का बयान खानपुर के पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधि पर भड़के1
- लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मनाया जन्मदिन बड़ी संख्या में उमड़ी कार्यकर्ता की भीड़ आज लक्सर के सुल्तानपुर वीरा फार्म हाउस में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अपना जन्मदिन मनाया पूर्व विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता द्वारा पुष्पवर्षा की गई पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में बीजेपी की रीतिनीति से अवगत कराया गया कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा महामंडलेश्वर स्वामी रविंद्र पूरी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश और राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान मौजूद रहे अपने संबोधन पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मेरे द्वारा सुल्तानपुर में पीने के पानी की टंकी लगवाई गई है। अगर लक्सर की जनता ने मौका दिया तो विधायक बनकर सेवा करूंगा। लक्सर विधानसभा में महामंडलेश्वरो ने लोगो से अपील की और कहा संजय गुप्ता जैसा नेता आपको नही मिलेगा आप अपना वोट देकर विधायक बनाएं।1
- पूर्व विधायक संजय गुप्ता का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, उमड़ा भारी जनसैलाब! पूर्व विधायक संजय गुप्ता का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, उमड़ा भारी जनसैलाब! #SanjayGupta #संजयगुप्ता #Laksar #लक्सर #Uttarakhand #उत्तराखंड #BJP #भाजपा #BirthdayCelebration #जन्मदिन #जनसैलाब #PoliticalNew #BreakingNews #LatestNews #LaksarNews #UttarakhandNews #BharatVaniTVNews #भारतवाणीTVNews #ViralNews #TrendingNews #NewsUpdate1
- लक्सर के कुआंखेड़ा में सोलानी नदी का रौद्र रूप! 3000 बीघा कृषि भूमि नष्ट, चैंपियन ने किया निरीक्षण लक्सर के गांव कुआंखेड़ा में सोलानी नदी के तेज बहाव और कटाव से करीब 3000 बीघा कृषि भूमि नष्ट होने का दावा किया जा रहा है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने ट्रैक्टर से मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने 15.47 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बाढ़ सुरक्षा हेतु स्पर निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया है। सोलानी नदी का जलस्तर कम होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही गई है। कुआंखेड़ा, लक्सर एडिटर-इन-चीफ: सचिन कुमार श्रद्धा टीवी नेटवर्क #Laksar #Kuwankheda #SolaniRiver #Uttarakhand #Flood #ShraddhaTVNetwork1
- संजय गुप्ता की जन्मदिन पार्टी में जुटी भारी भीड़ संत महासंदों ने पूर्व विधायक को दिया आशीर्वाद1
- भागवत कथा में महिलाओं की चेन उड़ाने वाला पंजाब का अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार The Aman Times 🚨 भागवत कथा में महिलाओं की चेन उड़ाने वाला पंजाब का अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार देहरादून। भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन चोरी करने वाले पंजाब के समाना गैंग का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच में पंजाब के पटियाला के समाना क्षेत्र से जुड़े एक चैन चोर गिरोह के शामिल होने की जानकारी सामने आई। 19 अगस्त को पुलिस ने हरिद्वार बायपास रोड से गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 03 पीली धातु की चेन और ₹10 हजार नकद बरामद हुए। 📱 सोशल मीडिया से तलाशते थे भागवत कथा पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सोशल मीडिया और YouTube के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाली भागवत कथाओं की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद गैंग के सदस्य, जिनमें अधिकतर महिलाएं होती थीं, भजन-कीर्तन में शामिल हो जाते थे। आयोजन के दौरान महिलाएं मौका देखकर श्रद्धालु महिलाओं के गले से चेन चोरी करती थीं। वहीं गैंग के अन्य सदस्य आयोजन स्थल के बाहर वाहन में उनका इंतजार करते थे और वारदात के बाद सभी फरार हो जाते थे। 👮 गिरफ्तार आरोपी 1. अजय सिंह (26) – पटियाला, पंजाब 2. गुरुप्रीत सिंह (28) – बरनाला, पंजाब 3. हरजिन्दर कौर उर्फ रानी (40) – पटियाला, पंजाब 4. पूजा कौर उर्फ लाडी (48) – पटियाला, पंजाब 🔎 बरामदगी ▪️ 03 पीली धातु की चेन ▪️ ₹10,000 नकद ▪️ चेन काटने वाला कटर ▪️ घटना में प्रयुक्त Honda City कार HR26AX2739 पुलिस के अनुसार, आरोपी धार्मिक आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़ी अन्य घटनाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।1
- HEC कॉलेज के पास कॉलोनी में आया मगरमच्छ रेस्क्यू टीम की तत्परता से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा उसके पर्यावरण में।1
- सुल्तानपुर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर मंच संभालते ही सुल्तानपुर की जनता को दी बद दुआ वोट नहीं दिया तो पड़ेंगे पेट में कीड़े सुल्तानपुर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर मंच संभालते ही सुल्तानपुर की जनता को दी बद दुआ वोट नहीं दिया तो पड़ेंगे पेट में कीड़े1