पी एन नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। News of Kushinagar चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें। पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा स्थित पी एन नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पटहेरवा के एसओ धीरेन्द्र राय एवं विद्यालय के प्रबंधक ओ.पी. सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसओ धीरेन्द्र राय ने सभी मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की ओर से शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हिंदुस्तान ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सलोनी गुप्ता एवं छात्र गौरव राव को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मेडल एवं ट्रॉफी पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

- आज 29 मार्च रविवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया स्थित बलिराम भवन में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता लालबाबू राम ने की। बैठक के दौरान लालबाबू राम ने कहा कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को खाना प्रदान करने वाले रसोईयों के वेतन में भारी बकाया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों में चार महीने, कुछ में छह महीने का वेतन बकाया है, जबकि कई स्कूलों में वेतन आंशिक रूप से ही दिया गया है। लालबाबू राम ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और संबंधित विभाग रसोईयों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान नहीं करते हैं, तो रसोईया सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। रसोईयों का कहना है कि वे बच्चों को समय पर खाना उपलब्ध कराते हैं, लेकिन उनका मेहनताना मिलने में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनके वेतन की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि बच्चों के भोजन में कोई बाधा न आए।1
- Bihar Board Exam 2026 में Top कैसे करें? | 95% Marks लाने का असली तरीका (BSEB Strategy) #shortsfeed #result2026 #viralreels #reelsviral #MatricResult #BSEBresult #lockdown #viralpost #trendingshorts #fb #instareel1

- नवविवाहिता के हत्या का मामला है विडियो में गाड़ी नंबर UP57 से शुरू हो रहा है। @dgpup @Uppolice @kushinagarpol @ABPNews @aajtak @ZeeNews @TheNewspinch @Abhinav_Pan @UPGovt @myogiadityanath @BBCHindi @INCUttarPradesh @yadavakhilesh1
- Breaking कुशीनगर - तमकुहीराज में भीषण सड़क हादसा - बाइक और चार पहिया वाहन में आमने-सामने टक्कर - दो युवक गंभीर रूप से घायल - एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर - दूसरा युवक जिला अस्पताल कुशीनगर भेजा गया - तमकुहीराज के गाज़ीपुर गांव के पास नवनिर्मित सड़क पर हादसा - ओवरस्पीड बनी दुर्घटना की वजह - पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा -4
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना स्थित सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर ट्रेन गुजरने के बाद अक्सर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और खुलने के बाद अव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने की होड़ जाम को और बढ़ा देती है। जाम लगने का मुख्य कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है। वाहन चालक अपनी निर्धारित साइड में चलने के बजाय गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और कोतवाली पुलिस के जवान लगातार जाम हटाने के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन लोगों की मनमानी के चलते समस्या बनी रहती है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति सचेत किया जाता है, इसके बावजूद लापरवाही कम नहीं हो रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय अपनी साइड में चलें, गति नियंत्रित रखें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें, तो न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि सभी सुरक्षित और समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर में एक लड़की सड़क पर चप्पल से युवक की पिटाई कर रही है। इस लड़के पर लड़की के फोटो वायरल करके बदनाम करने का आरोप है। हालांकि लड़के का कहना है कि एक महीना पहले उसके भाई की हत्या हुई थी। हत्यारोपी अब लड़की को आगे करके उस पर छेड़छाड़ का झूठा इल्जाम लगा रहे हैं।1
- आज 29मार्च रविवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 82हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- यूपी में शर्मनाक घटना! दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर भगाया उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिसौली कोतवाली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि इंसाफ मांगने पहुंचे एक दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर थाने से भगा दिया। घटना के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने न्याय की मांग की है और मामले की जांच की मांग उठ रही है। क्या पुलिस का ऐसा व्यवहार उचित है? क्या पीड़ित को मिलेगा न्याय? इस पूरी खबर को जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। 👉 चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like और Share करें 👉 अपनी राय Comment में जरूर दें 🔥 Hashtags: #बदायूं #UPPolice #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceNews #BadaunNews #ViralNews #HindiNews #IndiaNews #PoliceViralVideo #UPNews1