logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेनमार्क के राजदूत ने मिर्जापुर में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का समुदाय को हस्तांतरण किया दुहौआ गांव में ‘जल अर्पण’ समारोह में शामिल हुए राजदूत रासमुस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसनय ग्रामीण जल सेवा की जिम्मेदारी समुदाय के हाथों में मीरजापुर 15 सितम्बर 2026- भारत में डेनमार्क के राजदूत, महामहिम श्री रासमुस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के दुहौआ गांव का दौरा किया और ‘जल अर्पण’ समारोह में भाग लिया। यह समारोह जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव की ग्रामीण जलापूर्ति योजना को औपचारिक रूप से स्थानीय समुदाय को सौंपे जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद सिंह, कंट्री मैनेजर, यूएनओपीएस इंडिया सहित 400 से अधिक समुदाय के सदस्यों, विशेष रूप से महिलाओं, ने सहभागिता की। राजदूत ने दिन की शुरुआत लालगंज के नरैना कला गांव स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट डब्लूटीपी) के भ्रमण से की। उन्होंने संयंत्र का निरीक्षण किया और इसके संचालन तथा पर्यवेक्षी नियंत्रण एवं डेटा अधिग्रहण (एस0सी0ए0डी) प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जल के स्रोत से लेकर घरों में नल तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को समझा। यह जल शोधन संयंत्र एक बहु-ग्राम योजना (एम0वी0एस0) का हिस्सा है, जिसमें बेलन नदी से जल प्राप्त किया जाता है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस संयंत्र से उपचारित जल 258 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहा है। इनमें तीन गांव-अमरावती, भवानीपुर और दुहौआ, यूएनओपीएस इंटरवेंशन वाले गांव हैं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल दुहौआ गांव पहुंचा, जहां यूएनओपीएस के सहयोग से प्रशिक्षित जल सखियों ने पारंपरिक तरीके से राजदूत का स्वागत किया। इसके पश्चात गांव में पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन का अवलोकन किया गया और समुदाय के सदस्यों से संवाद किया गया। परसिया स्थित ओवरहेड टैंक में राजदूत ने पंप संचालक से बातचीत की और ‘जल बंधन’ गतिविधि में भाग लिया, जो जल संरक्षण के प्रति समुदाय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। इन सभी गतिविधियों जल शोधन संयंत्र से लेकर गांव और स्थानीय स्तर पर जल संबंधी बुनियादी ढांचे के अवलोकन, ने जल स्रोत से नल तक की पूरी यात्रा और इसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आवश्यक सामुदायिक स्वामित्व की एक समग्र झलक प्रस्तुत की। यही सामुदायिक स्वामित्व की भावना इसके बाद आयोजित ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम का केंद्र रही। जल अर्पण सामुदायिक स्वामित्व का उत्सव जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालक विद्यालय, परसिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन तथा ग्राम प्रधान, दुहौआ के संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर जल गुणवत्ता परीक्षण का लाइव प्रदर्शन किया गया और समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद भी किया गया। डेनमार्क के महामहिम राजदूत के मिर्जापुर आगमन पर उनका स्वागत करते हुए, यूएनओपीएस इंडिया के कंट्री मैनेजर श्री विनोद मिश्रा ने जल जीवन मिशन के समर्थन में यूएनओपीएस और डेनमार्क के बीच साझेदारी तथा एक “आदर्श गांव” मॉडल विकसित करने की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। उन्होंने जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तीन प्रमुख आयामों-जल की उपलब्धता, पहुंच और गुणवत्ता, पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पीछे न छूटे। उन्होंने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से समुदाय स्तर पर जल गुणवत्ता की निगरानी के महत्व को भी रेखांकित किया और मिर्जापुर के अधिक से अधिक गांवों तक यूएनओपीएस का सहयोग विस्तार करने में रुचि व्यक्त की। उत्साहपूर्ण जनसमूह को संबोधित करते हुए, भारत में डेनमार्क के महामहिम राजदूत श्री रासमुस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने कहा “जल के क्षेत्र में डेनमार्क और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही और बेहद मजबूत साझेदारी है। दोनों देश इस साझा समझ पर एकमत हैं कि जल संसाधनों का सतत और कुशल प्रबंधन किया जाना चाहिए तथा इसमें उन समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जो इन जल संसाधनों पर निर्भर हैं।” उन्होंने कहा, “भारत के साथ सहयोग के माध्यम से, डेनमार्क को जल जीवन मिशन का समर्थन करने पर गर्व है। इस दिशा में यूएनओपीएस के साथ मिलकर ग्रामीण परिवारों तक विश्वसनीय और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। डेनमार्क को इस बात पर भी गर्व है कि वह जल जीवन मिशन का समर्थन करने वाला एकमात्र अंतरराष्ट्रीय साझेदार देश है। डेनमार्क इसे भारत के साथ अपनी साझेदारी में निहित विश्वास और उसकी गहराई का प्रतिबिंब मानता है।” जल अर्पण कार्यक्रम में जल वंदना, अर्थात जल के प्रति बच्चों की प्रार्थना, के बाद जल श्रृंगार का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से जलापूर्ति योजना को औपचारिक रूप से समुदाय को सौंपा गया। बच्चों ने जल संरक्षण के महत्व पर आधारित ‘A Future without Water’ (जल बिना भविष्य) विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक जल शपथ के साथ हुआ, जिसमें जल के संरक्षण और उसके जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के प्रति सभी ने अपनी साझा जिम्मेदारी दोहराई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा ‘जल वंदना’ प्रस्तुत की गई, जिसके बाद ‘जल शृंगार’ के माध्यम से जलापूर्ति योजना को औपचारिक रूप से समुदाय को सौंपने का समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने जल संरक्षण पर आधारित एक लघु नाटक ‘जल बिना भविष्य’ प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘जल शपथ’ के साथ हुआ, जिसमें जल संरक्षण तथा जल के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के प्रति साझा दायित्व को दोहराया गया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्लूएससी) की सदस्य सुश्री अमृता ने योजना के संचालन एवं प्रबंधन में समुदाय की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल सेवाओं की निरंतर और टिकाऊ आपूर्ति सुनिश्चित करने वाली स्थानीय संस्थाओं के रूप में वीडब्लूएससी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम ने यह प्रदर्शित किया कि टिकाऊ ग्रामीण जल सेवाएं केवल बुनियादी ढांचे पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि इनके लिए सामुदायिक स्वामित्व, स्थानीय संस्थाओं की सक्रिय भूमिका, महिलाओं की भागीदारी, जागरूकता तथा जल के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का भी उतना ही महत्व है। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने कहा कि मिर्जापुर की ऊबड़-खाबड़ एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां जिले में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष चुनौतियां प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के समर्थन में यूएनओपीएस और उसकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि अब जिले के अधिकांश हिस्सों में जल की उपलब्धता और पहुंच में सुधार हुआ है। उन्होंने यूएनओपीएस के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के समुदायों तक जल की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर ने एक बार फिर यह रेखांकित किया कि सतत जल सुरक्षा केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके केंद्र में समुदाय, विशेष रूप से महिलाएं, हैं, जो जल सेवाओं के प्रबंधन, रखरखाव और उन्हें निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारत और डेनमार्क की सरकारों के बीच ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप (Green Strategic Partnership) के अंतर्गत यूएनओपीएस, जल जीवन मिशन (जेजेएम) को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और असम के कुल 478 गांवों में ग्रामीण परिवारों तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने में सहयोग प्रदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश में, 2021 में इस पहल की शुरुआत के बाद से 2026 तक इसका विस्तार 11 जिलों के 200 से अधिक गांवों तक हो चुका है। अक्टूबर 2022 में परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से समुदायों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, विशेषकर मिर्जापुर जैसे जिलों में, इसके तहत स्थानीय प्रणालियों को मजबूत करना, क्षमता निर्माण करना तथा महिलाओं और स्थानीय संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना शामिल है, ताकि ग्रामीण जल सेवाओं का दीर्घकालिक और समुदाय-आधारित स्वामित्व सुनिश्चित किया जा सके।

8 hrs ago
user_Manjay Varma
Manjay Varma
लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
ee26e207-c8d2-4818-abf4-450e338f09cf

डेनमार्क के राजदूत ने मिर्जापुर में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का समुदाय को हस्तांतरण किया दुहौआ गांव में ‘जल अर्पण’ समारोह में शामिल हुए राजदूत रासमुस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसनय ग्रामीण जल सेवा की जिम्मेदारी समुदाय के हाथों में मीरजापुर 15 सितम्बर 2026- भारत में डेनमार्क के राजदूत, महामहिम श्री रासमुस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के दुहौआ गांव का दौरा किया और ‘जल अर्पण’ समारोह में भाग लिया। यह समारोह जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव की ग्रामीण जलापूर्ति योजना को औपचारिक रूप से स्थानीय समुदाय को सौंपे जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद सिंह, कंट्री मैनेजर, यूएनओपीएस इंडिया सहित 400 से अधिक समुदाय के सदस्यों, विशेष रूप से महिलाओं, ने सहभागिता की। राजदूत ने दिन की शुरुआत लालगंज के नरैना कला गांव स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट डब्लूटीपी) के भ्रमण से की। उन्होंने संयंत्र का निरीक्षण किया और इसके संचालन तथा पर्यवेक्षी नियंत्रण एवं डेटा अधिग्रहण (एस0सी0ए0डी) प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जल के स्रोत से लेकर घरों में नल तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को समझा। यह जल शोधन संयंत्र एक बहु-ग्राम योजना (एम0वी0एस0) का हिस्सा है, जिसमें बेलन नदी से जल प्राप्त किया जाता है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस संयंत्र से उपचारित जल 258 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहा है। इनमें तीन गांव-अमरावती, भवानीपुर और दुहौआ, यूएनओपीएस इंटरवेंशन वाले गांव हैं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल दुहौआ गांव पहुंचा, जहां यूएनओपीएस के सहयोग से प्रशिक्षित जल सखियों ने पारंपरिक तरीके से राजदूत का स्वागत किया। इसके पश्चात गांव में पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन का अवलोकन किया गया और समुदाय के सदस्यों से संवाद किया गया। परसिया स्थित ओवरहेड टैंक में राजदूत ने पंप संचालक से बातचीत की और ‘जल बंधन’ गतिविधि में भाग लिया, जो जल संरक्षण के प्रति समुदाय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। इन सभी गतिविधियों जल शोधन संयंत्र से लेकर गांव और स्थानीय स्तर पर जल संबंधी बुनियादी ढांचे के अवलोकन, ने जल स्रोत से नल तक की पूरी यात्रा और इसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आवश्यक सामुदायिक स्वामित्व की एक समग्र झलक प्रस्तुत की। यही सामुदायिक स्वामित्व की भावना इसके बाद आयोजित ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम का केंद्र रही। जल अर्पण सामुदायिक स्वामित्व का उत्सव जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालक विद्यालय, परसिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन तथा ग्राम प्रधान, दुहौआ के संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर जल गुणवत्ता परीक्षण का लाइव प्रदर्शन किया गया और समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद भी किया गया। डेनमार्क के महामहिम राजदूत के मिर्जापुर आगमन पर उनका स्वागत करते हुए, यूएनओपीएस इंडिया के कंट्री मैनेजर श्री विनोद मिश्रा ने जल जीवन मिशन के समर्थन में यूएनओपीएस और डेनमार्क के बीच साझेदारी तथा एक “आदर्श गांव” मॉडल विकसित करने की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। उन्होंने जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तीन प्रमुख आयामों-जल की उपलब्धता, पहुंच और गुणवत्ता, पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पीछे न छूटे। उन्होंने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से समुदाय स्तर पर जल गुणवत्ता की निगरानी के महत्व को भी रेखांकित किया और मिर्जापुर के अधिक से अधिक गांवों तक यूएनओपीएस का सहयोग विस्तार करने में रुचि व्यक्त की। उत्साहपूर्ण जनसमूह को संबोधित करते हुए, भारत में डेनमार्क के महामहिम राजदूत श्री रासमुस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने कहा “जल के क्षेत्र में डेनमार्क और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही और बेहद मजबूत साझेदारी है। दोनों देश इस साझा समझ पर एकमत हैं कि जल संसाधनों का सतत और कुशल प्रबंधन

9fcc9195-5685-42c7-8a1d-7b96d0cedd19

किया जाना चाहिए तथा इसमें उन समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जो इन जल संसाधनों पर निर्भर हैं।” उन्होंने कहा, “भारत के साथ सहयोग के माध्यम से, डेनमार्क को जल जीवन मिशन का समर्थन करने पर गर्व है। इस दिशा में यूएनओपीएस के साथ मिलकर ग्रामीण परिवारों तक विश्वसनीय और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। डेनमार्क को इस बात पर भी गर्व है कि वह जल जीवन मिशन का समर्थन करने वाला एकमात्र अंतरराष्ट्रीय साझेदार देश है। डेनमार्क इसे भारत के साथ अपनी साझेदारी में निहित विश्वास और उसकी गहराई का प्रतिबिंब मानता है।” जल अर्पण कार्यक्रम में जल वंदना, अर्थात जल के प्रति बच्चों की प्रार्थना, के बाद जल श्रृंगार का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से जलापूर्ति योजना को औपचारिक रूप से समुदाय को सौंपा गया। बच्चों ने जल संरक्षण के महत्व पर आधारित ‘A Future without Water’ (जल बिना भविष्य) विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक जल शपथ के साथ हुआ, जिसमें जल के संरक्षण और उसके जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के प्रति सभी ने अपनी साझा जिम्मेदारी दोहराई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा ‘जल वंदना’ प्रस्तुत की गई, जिसके बाद ‘जल शृंगार’ के माध्यम से जलापूर्ति योजना को औपचारिक रूप से समुदाय को सौंपने का समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने जल संरक्षण पर आधारित एक लघु नाटक ‘जल बिना भविष्य’ प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘जल शपथ’ के साथ हुआ, जिसमें जल संरक्षण तथा जल के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के प्रति साझा दायित्व को दोहराया गया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्लूएससी) की सदस्य सुश्री अमृता ने योजना के संचालन एवं प्रबंधन में समुदाय की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल सेवाओं की निरंतर और टिकाऊ आपूर्ति सुनिश्चित करने वाली स्थानीय संस्थाओं के रूप में वीडब्लूएससी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम ने यह प्रदर्शित किया कि टिकाऊ ग्रामीण जल सेवाएं केवल बुनियादी ढांचे पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि इनके लिए सामुदायिक स्वामित्व, स्थानीय संस्थाओं की सक्रिय भूमिका, महिलाओं की भागीदारी, जागरूकता तथा जल के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का भी उतना ही महत्व है। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने कहा कि मिर्जापुर की ऊबड़-खाबड़ एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां जिले में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष चुनौतियां प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के समर्थन में यूएनओपीएस और उसकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि अब जिले के अधिकांश हिस्सों में जल की उपलब्धता और पहुंच में सुधार हुआ है। उन्होंने यूएनओपीएस के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के समुदायों तक जल की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर ने एक बार फिर यह रेखांकित किया कि सतत जल सुरक्षा केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके केंद्र में समुदाय, विशेष रूप से महिलाएं, हैं, जो जल सेवाओं के प्रबंधन, रखरखाव और उन्हें निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारत और डेनमार्क की सरकारों के बीच ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप (Green Strategic Partnership) के अंतर्गत यूएनओपीएस, जल जीवन मिशन (जेजेएम) को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और असम के कुल 478 गांवों में ग्रामीण परिवारों तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने में सहयोग प्रदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश में, 2021 में इस पहल की शुरुआत के बाद से 2026 तक इसका विस्तार 11 जिलों के 200 से अधिक गांवों तक हो चुका है। अक्टूबर 2022 में परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से समुदायों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, विशेषकर मिर्जापुर जैसे जिलों में, इसके तहत स्थानीय प्रणालियों को मजबूत करना, क्षमता निर्माण करना तथा महिलाओं और स्थानीय संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना शामिल है, ताकि ग्रामीण जल सेवाओं का दीर्घकालिक और समुदाय-आधारित स्वामित्व सुनिश्चित किया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना जिगना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    2
    भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना जिगना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लेते लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया चकबंदी विभाग के लेखपाल की गिरफ्तारी से संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने वाहन में भरकर साथ ले गई विस्तृत खबर आधिकारिक पुष्टि के बाद चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, इस वक्त की बड़ी खबर लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोध दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
    1
    लेते लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
लालगंज  मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया चकबंदी विभाग के लेखपाल की गिरफ्तारी से संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने वाहन में भरकर साथ ले गई विस्तृत खबर आधिकारिक पुष्टि के बाद चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, इस वक्त की बड़ी खबर लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोध दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
    user_Navnit Barnwal
    Navnit Barnwal
    Yoga instructor लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: डेनमार्क के राजदूत ने दुहौआ में किया 'जल अर्पण', समुदाय को सौंपी जलापूर्ति की कमान।
    1
    मिर्ज़ापुर: डेनमार्क के राजदूत ने दुहौआ में किया 'जल अर्पण', समुदाय को सौंपी जलापूर्ति की कमान।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली - भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कल मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर,लाल बाग के राजा , CM, DCM द्वय के आवास आदि स्थानों पर श्री गजानन की पूजा अर्चना करेंगे, मुंबई से पुणे जाएँगे नवीन, पुणे में भी कई पंडालों में दर्शन पूजन करेंगे !!
    1
    दिल्ली -

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कल मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर,लाल बाग के राजा , CM, DCM द्वय के आवास आदि स्थानों पर श्री गजानन की पूजा अर्चना करेंगे, मुंबई से पुणे जाएँगे नवीन, पुणे में भी कई पंडालों में दर्शन पूजन करेंगे !!
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Mirzapur: दबंग कब्जेधारियों के विरुद्ध मुखर किया आवाज़, न्याय के लिए बेटी बैठी धरने पर मिर्जापुर। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी भूमि संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से लोगों धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गैपुरा निवासी जोखू लाल यादव पुत्र राम उजागर यादव व उनकी  पुत्री कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि उनकी भूमि आराजी नंबर 393 व 339 व 351 नंबरों की भूमि संक्रमणीय भूमिधर कागजात खतौनी में दर्ज है। जबकि आराजी नंबर 339 में ट्यूबवेल और गौशाला है और  351 आराजी नंबर में खाली जमीन है। जिसमें विपक्षी भी कब्जा किए हुए हैं और 393 भूमि में नाली बना दिए हैं। जबकि हम प्रार्थी के पूरे भूमि में सात बीघा खेत में कहीं न कहीं बढ़ाकर कब्जा करके जोत बो दिए हैं। उक्त भूमि पर विपक्षीगण जबरिया गुंडई के बल पर उनके खेत में काफी दूरी तक कब्जा करके धान का फसल व बजरी की बुवाई कर दिए हैं। जिसकी शिकायत हलके थाना इलाका व उप जिलाधिकारी सदर को दिया गया, किंतु इसके बावजूद भी आज तक अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि विपक्षी गण बोले की देखते रहना तुम्हारा पुरा जमीन हम लोग कब्जा कर लेंगे। अगर इसकी शिकायत कहीं और दोगे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार कर फेंक देंगे। तुम हम लोगों को जानते नहीं हो कि हमारा कितना ऊंचा तक पकड़ है।
    2
    Mirzapur: दबंग कब्जेधारियों के विरुद्ध मुखर किया आवाज़, न्याय के लिए बेटी बैठी धरने पर
मिर्जापुर। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी भूमि संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से लोगों धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गैपुरा निवासी जोखू लाल यादव पुत्र राम उजागर यादव व उनकी  पुत्री कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि उनकी भूमि आराजी नंबर 393 व 339 व 351 नंबरों की भूमि संक्रमणीय भूमिधर कागजात खतौनी में दर्ज है। जबकि आराजी नंबर 339 में ट्यूबवेल और गौशाला है और  351 आराजी नंबर में खाली जमीन है। जिसमें विपक्षी भी कब्जा किए हुए हैं और 393 भूमि में नाली बना दिए हैं। जबकि हम प्रार्थी के पूरे भूमि में सात बीघा खेत में कहीं न कहीं बढ़ाकर कब्जा करके जोत बो दिए हैं। उक्त भूमि पर विपक्षीगण जबरिया गुंडई के बल पर उनके खेत में काफी दूरी तक कब्जा करके धान का फसल व बजरी की बुवाई कर दिए हैं। जिसकी शिकायत हलके थाना इलाका व उप जिलाधिकारी सदर को दिया गया, किंतु इसके बावजूद भी आज तक अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि विपक्षी गण बोले की देखते रहना तुम्हारा पुरा जमीन हम लोग कब्जा कर लेंगे। अगर इसकी शिकायत कहीं और दोगे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार कर फेंक देंगे। तुम हम लोगों को जानते नहीं हो कि हमारा कितना ऊंचा तक पकड़ है।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रफ्तार के कहर में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नदी से शौच कर वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया जिससे चाचा भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दर्दनाक घटना बामी गांव के पास की बताई जा रही है हादसे से आक्रोशित लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 135 को जाम कर दिया सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया पुलिस ने ट्रक को बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
    1
    रफ्तार के कहर में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नदी से शौच कर वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया जिससे चाचा भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दर्दनाक घटना बामी गांव के पास की बताई जा रही है हादसे से आक्रोशित लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 135 को जाम कर दिया सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया पुलिस ने ट्रक को बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
    user_Navnit Barnwal
    Navnit Barnwal
    Yoga instructor लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    1
    पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप
हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था।
बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना ! प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
    1
    प्रयागराज

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!!

बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!!

अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!!

घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!!

हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!!

हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
प्रयागराज
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!!
बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!!
अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!!
घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!!
हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!!
हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.