गया शहर के सम्राट होटल में शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी व रांची के चर्चित आयुष चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. देवकुमार मिश्रा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के बैनर तले आयोजित इस सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वी.वी. सिंह, गया के मेयर गणेश पासवान, मगध विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल जी सेगर, जहानाबाद सिविल कोर्ट के अधिवक्ता बिपिन बिहारी पाठक, संस्था के संस्थापक सोनी कुमार वर्मा और संरक्षक अनंतधीश अमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शुभम् राज मिश्रा की सराहना करते हुए उनके द्वारा अपने दिवंगत पिता की पुण्यतिथि को मानवता के कार्य से जोड़ने के प्रयास को अनुकरणीय और प्रेरणादायी बताया। इस दौरान स्व. डॉ. देवकुमार मिश्रा द्वारा जीवनकाल में की गई चिकित्सा और समाज सेवा को भी याद किया गया। शिविर में पवन मिश्रा, शुभम राज, चंद्रप्रकाश कुमार, प्रशांत कुमार भूषण, रिशु कुमार, सौरभ कुमार, विशाल कुमार, सूरज सिंह, अजीत मिश्रा, हर्षित मिश्रा, रितिक रोशन, विशाल दास, लक्ष्मीकांत कुमार, निखिल कुमार, पप्पू कुमार, भानु कुमार, सतीश कुमार, सुबोध कुमार, नीतीश कुमार सहित कुल 34 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं और रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र व सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन मिश्रा और संचालन मैक्स अवस्थी ने किया। अंत में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों व रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

- गया के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ डॉ. मोहन श्रीवास्तव और सत्येंद्र नारायण सिंह के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ झुन्ना ने की। समारोह के दौरान दोनों नेताओं के कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया, जिससे पूरे परिसर में कांग्रेस के समर्थन में गगनभेदी नारे गूंजने लगे। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि डॉ. मोहन श्रीवास्तव और सत्येंद्र नारायण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेताओं के लंबे अनुभव और समर्पण का लाभ बिहार कांग्रेस को मिलेगा, जिससे संगठन बूथ स्तर तक सशक्त होगा। वहीं, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के लिए सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस समारोह में मेयर गणेश पासवान, संतोष कुमार, डॉ. शशि शेखर सिंह, विजय शर्मा, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, मदीना खातून, सैफुल इस्लाम, धर्मेंद्र निराला, ओंकार शक्ति, अनिल पासवान और चंदन कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- गया जी के मगध आईजी कार्यालय में हर दिन शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।1
- अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे की चोरी के खिलाफ बिहार के गयाजी में कांग्रेस नेताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, बाबूलाल प्रसाद सिंह, टिंकू गिरी, दीपू लाल भैया, पंडित विश्व विजय सिंह, राम लखन भगत, अमरजीत कुमार और डी एन पी शर्मा ने इस चोरी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के राज में भगवान के घर में ही आस्था पर सरेआम डाका डाला जा रहा है, जिसने पूरे संसार के सनातनियों को झकझोर कर रख दिया है। इस महापाप और महाघोटाले के खिलाफ गयाजी में लगातार धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगे के आंदोलन के तहत, 16 जुलाई 2026 को रथ यात्रा के दिन रामायण सर्किट गयाजी के सीता कुंड मंदिर परिसर से अयोध्या श्रीराम मंदिर तक 'चढ़ावा चोरी उजागर यात्रा' निकालने पर विचार-विमर्श कर इसकी तिथि निश्चित की जाएगी। इसके साथ ही, आगामी 09 अगस्त 2026 को भारत छोड़ो आंदोलन के दिन कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली कूच करने का भी कार्यक्रम तय किया है। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरी घटना के लिए मंदिर प्रबंधन और सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 40 दिनों के भीतर 70 बार चोरी की घटनाएं होना कोई सामान्य बात नहीं है, बल्कि यह भक्तों की आस्था और उनकी गाढ़ी कमाई की एक सुनियोजित लूट है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि करोड़ों सनातनियों की अटूट आस्था और प्रभु राम के चरणों में अर्पित चढ़ावे को लूटने वालों को बेनकाब किए बिना वे चैन से नहीं बैठेंगे।1
- औरंगाबाद के गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पदस्थापित लिपिक मनोज कुमार सिंह का ड्यूटी के दौरान टेबल पर पैर रखकर सोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रबुद्धजनों का कहना है कि यह वायरल वीडियो सरकार और उसकी व्यवस्था को सीधा ठेंगा दिखा रहा है। लिपिक मनोज कुमार मूल रूप से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरधा में पदस्थापित हैं, लेकिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उन्हें गोह पीएचसी में नियुक्त किया गया है। लोगों का मानना है कि इस लिपिक के प्रभारी के साथ बेहद करीबी संबंध हैं। वहीं, इस मामले में लिपिक का बीच-बचाव करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने आरोपों को खारिज किया है और सफाई दी है कि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है, जब लिपिक मनोज की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।1
- जहानाबाद के हुलासगंज हाई स्कूल के प्रांगण में आगामी 16 जुलाई से 24 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर स्कूल परिसर में युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं।1
- गया के बाराचट्टी अंतर्गत पतलुका स्थित पंचायत सरकार भवन में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के दौरान वहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना गया।1
- तमिलनाडु में सिरकाझी (मयिलाडुतुरै) के पास अरसूर लेवल क्रॉसिंग पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रेलवे गेटकीपर ने अपनी जान की परवाह किए बिना बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और एक शख्स को तेज रफ्तार ट्रेन के आगे से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पटरी पर फंसी जिंदगी और मौत के बीच महज कुछ ही सेकंड की दूरी बची थी, और अगर एक पल की भी देरी होती तो बड़ा हादसा होना तय था। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। गेटकीपर द्वारा तेजी से दौड़कर शख्स को ट्रेन के बिल्कुल सामने से सुरक्षित खींच निकालने के इस जांबाजी भरे कारनामे का वीडियो देखने के बाद लोग उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक स्कूल परिसर के भीतर प्रधान अध्यापिका द्वारा एक अभिभावक की चप्पल से पिटाई करने का मामला सामने आया है। यह घटना कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है, जहां प्रधान अध्यापिका अनीता देवी ने स्कूल परिसर में ही एक अभिभावक को चप्पलों से दे दनादन पीट दिया। दरअसल, अनुज कुमार यादव अपनी बहन की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेने के लिए स्कूल गए हुए थे, जहां आधार कार्ड को लेकर कुछ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अनुज यादव ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, जिससे नाराज होकर प्रिंसिपल मैडम ने उनकी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।1