हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का महापौर अरविंद कुमार राणा ने किया उद्घाटन --- नए प्रतिष्ठान से बढ़ेगी शहर की रौनक, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: महापौर --- हजारीबाग। शहर के एनएच-33 स्थित बाली कॉम्प्लेक्स, महफिल बैंक्विट के सामने, बुलेट शोरूम सिंदूर चौक के समीप हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक उमेश मेहता ने बताया कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज उचित एवं वाजिब कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां इलेक्ट्रिकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उत्पादों के साथ-साथ स्विचेस, केबल, फैंसी लाइट्स, स्विचेस एंड एक्सेसरीज तथा वायर एंड केबल्स समेत कई प्रकार के गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में महापौर अरविंद कुमार राणा ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान के खुलने से निश्चित तौर पर शहर की रौनक बढ़ेगी। साथ ही ग्राहकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पाद और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। व्यापार और ग्राहक सुविधा की दिशा में यह प्रतिष्ठान हजारीबाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महापौर ने कहा कि शहर में इस तरह के नए एवं व्यवस्थित प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है और लोगों को बेहतर विकल्प प्राप्त होते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना करते हुए संचालक उमेश मेहता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिन मेहता, जीवन मेहता, अमर यादव, मुरारी मेहता, विनय मेहता, प्रदीप मेहता, रवि यादव, संजय यादव, नरेश मेहता, आनंद मेहता, आशा देवी, उषा देवी, चिंता देवी, पूर्व देवी, छोटकी देवी, कैलाश मेहता, भुवनेश्वर कुमार, उपेंद्र कुमार, नेहा कुमारी एवं कपिल देव मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- xyktzsykzkzzkkykxxkkxkxkyxkxkxyxkzkxkkxkxkzzjjzjzzjJjJzjzjzjz1
- चिलगों, गोमिया में फुटबॉल का महासंग्राम! खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, कही दिल छू लेने वाली बात टाइगर जयराम महतो जी चिलगों, गोमिया में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और गांव वालों का समर्थन देखते ही बन रहा था। ⚽🔥 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।1
- खान एवं खनिज विधयेक को लेकर झामुमो करेंगे प्रदर्शन और नाकेबंदी1
- सालहन ग्राम सभा की ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम आयोजित बुढ़मू। रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के सालहन ग्राम सभा द्वारा मंगलवार को ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जतरा टोंगरी के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए स्थल की पहचान और संरक्षण की दिशा में साईन बोर्ड लगाया गया। कार्यक्रम में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन की सूयमणि दीदी, राजेश दा, चैनगड़ा पंचायत की मुखिया देववंती देवी, बाबूराम मांझी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की पहचान एवं संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों को क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जतरा टोंगरी को संरक्षित रखने तथा इसके ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- रुक्का में घुसे दो जंगली हाथी ग्रामीणों में दहशत रात में सुरक्षित जंगल की ओर भेजने में जुटी रही वन विभाग की टीम1
- ओरमांझी में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से वायरिंग मिस्त्री की मौत 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से वायरिंग मिस्त्री की मौत, ईरबा में मचा हड़कंप मेदांता के पास दर्दनाक हादसा: अब्दुल जब्बार अंसारी की गई जान, बिजली विभाग पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप एंकर:ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के ईरबा स्थित मेदांता अस्पताल के समीप AK लॉज के पास काम कर रहे वायरिंग मिस्त्री अब्दुल जब्बार अंसारी की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे अब्दुल जब्बार अंसारी को तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही की जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ और 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास काम करने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, यह जांच का विषय है।1
- रातू में मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने के लिए लगा विशेष शिविर मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को रातू प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे और निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार के लिए आवेदन जमा किया। शिविर के दौरान नए योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, छूटे हुए नाम दर्ज कराने, नाम व अन्य विवरणों में त्रुटि सुधारने तथा एक ही परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने से संबंधित आवेदन लिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 के सदस्य मौजूद रहे और मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग किया। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सुधार कराएं। शिविर में जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नील कमल, अंचल अधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कर उन्हें सुगमता से मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराना है।1
- इरबा में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ओरमांझी के ईरबा मेदांता अस्पताल के समीप एके लॉज में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 43 वर्षीय एमडी जब्बार अंसारी की मौत हो गई। बीम में लोहे की रॉड डालने के दौरान लंबी रॉड बिजली तार से संपर्क में आ गई, जिससे जब्बार करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली बंद करने में देरी को लेकर नाराजगी जताई।1
- पटना के छात्र आंदोलन में GEN Alpha की एंट्री! ‘सातवीं फेल मुख्यमंत्री’ को लेकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात, एसपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों करवाया?1