घरेलू महिला से ‘लखपति दीदी’ तक भोजपुरी की निर्मला कोशले की प्रेरक उड़ान आज गुरुवार की शाम 5:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर, 12 फरवरी 2026/जिले के बिल्हा विकासखंड के भैंसबोड़ क्लस्टर के ग्राम भोजपुरी की निर्मला कोशले की कहानी हजारों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। एक साधारण गृहिणी से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का उनका सफर न केवल आर्थिक प्रगति की मिसाल है, बल्कि ग्रामीण भारत में नारी सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत करता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित ‘मिनी माता’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर निर्मला ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि सही अवसर, मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग मिल जाए, तो कोई भी महिला अपनी तकदीर स्वयं लिख सकती है। *जिम्मेदारी ने जगाई नेतृत्व क्षमता* समूह से जुड़ने से पहले निर्मला का जीवन सामान्य ग्रामीण महिलाओं की तरह घर-गृहस्थी और खेत तक सीमित था। 13 मार्च 2018 को जब ‘मिनी माता’ स्व-सहायता समूह का गठन हुआ और उन्हें समूह की जिम्मेदारी मिली, तभी से उनके जीवन ने नई दिशा पकड़ी। जिम्मेदारी ने उन्हें डराया नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को जगाया। समूह के माध्यम से उन्हें 1 हजार रुपये की आरएफ (रिवॉल्विंग फंड) राशि, 20 हजार रुपये की सीआईएफ सहायता तथा 10 हजार रुपये का बैंक ऋण प्राप्त हुआ। बाद में समूह को भी 15 हजार रुपये आरएफ, 60 हजार रुपये सीआईएफ तथा 3 लाख रुपये का बैंक ऋण मिला। छोटी प्रतीत होने वाली ये राशियाँ उनके जीवन में बड़े परिवर्तन की आधारशिला बनीं। *बहुआयामी आजीविका से आय में वृद्धि* कृषि कार्य को जारी रखते हुए निर्मला ने एक साथ कई आजीविका गतिविधियाँ प्रारंभ कीं। उन्होंने हल्दी, मिर्च और मसालों का लघु प्रसंस्करण इकाई स्थापित की, श्रृंगार सामग्री की दुकान खोली तथा पशुपालन को भी आय का स्रोत बनाया। पहले उनकी वार्षिक आय केवल कृषि पर आधारित लगभग 55 हजार रुपये थी। लेकिन नई गतिविधियों से आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई-श्रृंगार दुकान से लगभग 65 हजार रुपये वार्षिक आय, मसाला प्रसंस्करण से लगभग 36 हजार रुपये, पशुपालन से लगभग 36 हजार रुपये अतिरिक्त आय। इस प्रकार उनकी कुल वार्षिक आय बढ़कर लगभग 1 लाख 92 हजार रुपये तक पहुँच गई। अब उनका परिवार न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहा है, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बचत और बेहतर भविष्य की योजनाएँ भी बना रहा है। *पहचान और आत्मविश्वास का विस्तार* निर्मला की प्रगति केवल आय वृद्धि तक सीमित नहीं रही। पहले वे केवल घर तक सीमित थीं, आज वे समूह की सचिव, सफल उद्यमी और ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचानी जाती हैं। वे घर के महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, बैंक से सीधे संवाद करती हैं और बाजार में आत्मविश्वास के साथ अपने उत्पाद बेचती हैं। समूह बैठकों और प्रशिक्षण ने उन्हें बचत की आदत, वित्तीय प्रबंधन, निवेश की समझ और व्यवसाय संचालन का ज्ञान दिया। एनआरएलएम टीम के मार्गदर्शन ने उन्हें यह आत्मविश्वास प्रदान किया कि किस गतिविधि में कितना निवेश करना है और बाजार की मांग के अनुसार व्यवसाय को कैसे आगे बढ़ाना है। आज निर्मला केवल स्वयं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। *प्रेरणा का स्त्रोत बनी निर्मला* निर्मला कोशले अब केवल एक नाम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि यदि महिलाओं को अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग मिले, तो वे आर्थिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिक प्रयास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। रेहाना/71/285 --00--

- ग्राम बुंदेला मे शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने पर पत्नी के दूसरे कमरे में सोने से नाराज शराबी पति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या आज गुरुवार की रात 9:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम सूचक मथुरा कौशिक पिता टीकाराम कौशिक उम्र 39 साल साकिन ग्राम बुंदेला हाल मुकाम हाईकोर्ट कालोनी चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने आज दिनांक रिपोर्ट समय 12/02/2026 के 06:46 बजे थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर मर्ग इंटीमेशन चक कराया की मृतक का नाम रोहित कौशिक पिता कृष्ण कुमार कौशिक उम्र 23 साल साकिन ग्राम बुंदेला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर। विवरण- सूचक थाना उपस्थित आकर मौखिक सूचना दिया कि इनके भतीजा रोहित कौशिक पिता कृष्ण कुमार कौशिक उम्र 23 साल साकिन ग्राम बुंदेला का रहने वाला है जो शादी शुदा है घर में रहता था रोजी मजदूरी करता था कि दिनांक 11/02/2026 को गांव बस्ती से शराब पीकर रात्रि 07:30 बजे पर आया एवं अपने पत्नी से झगडा विवाद मारपीट करने लगा जिसे उसके पिताजी कृष्ण कुमार कौशिक के द्वारा अपने बहु को बेटा शराब पीकर आया है झगडा विवाद कर रहा है इस लिए तुम दूसरे रूम में सो जाओ कहकर दूसरे रूम में सुला दिया इनका बेटा रोहित कौशिक भी रात्रि 09/30 बजे अपने रूम में सो गये थे सभी लोग अपने अपने रूम में सो रहे थे कि रोहित की मां रात्रि 01:30 बजे वासरूम जाने उठी एवं खिडकी से अपने बेटा रोहित कौशिक को झाककर देखी रोहित अपने रूम के झत के ऊपर लगे सीलिंग पंखा में गमछा से गले में फंदा लगाकर फांसी में लटका हुआ हे फिर वह अपने पति कृष्ण कुमार को बत्ताथी जो इनके पति खिडकी से रूम अंदर जाकर देखा तो इसका बेटा सीलिंग पंखा में फासी लगाकर लटका हुआ है यह बात सूचक को फोन करके बताया तब सूचक थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि सूचना पर मंर्ग इंटीमेशन कायम कर मंर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही पर लिया गया, सूचना श्रीमान SDM महोदम बिल्हा को भेजी जाती है1
- होली से पहले किसानों को एकमुश्त मिलेगा धान का पैसा #cgnews #vishnudevsai #chhattisgarhnews #kisaan1
- बिलासपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियन व AITUC सहित कई संगठनों ने नेहरू चौक पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी, किसान और मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं। सरकार पर हितों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन मिला, जिसे आंदोलनकारियों ने महत्वपूर्ण बताया।1
- खबर आज 12 फरवरी सुबह 11 बजे जानकारी अनुसार थाना गिधपुरी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्ग क्रमांक 07/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना आज 12 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 25 से 30 वर्ष आयु का अज्ञात पुरुष जुनवानी चिखली पुलिया के पास लोहे की रेलिंग में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या करते हुए पाया गया। मृतक का चेहरा लंबा है तथा उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच बताई जा रही है। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई में गोदना से अंग्रेजी में “GOLLU KUMAR” लिखा हुआ है। वहीं भुजा में फूल जैसी आकृति का गोदना बना हुआ है। गले में मोती की सफेद रंग की माला पहनी हुई है। युवक ने काले रंग का लोवर तथा सफेद व डार्क ग्रीन रंग का परिधान पहन रखा था। थाना गिधपुरी पुलिस ने अज्ञात मृतक की पहचान के लिए इश्तहार जारी किया है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी हो तो थाना गिधपुरी के मोबाइल नंबर 6263257199, 9406013706 अथवा कंट्रोल रूम नंबर 07727-222102, 222240 पर संपर्क कर सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे1
- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया जी रहीं, जिन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा करते उपस्थित जन समूह को संबोधित की। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, श्रीमती अशोक बाई कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला, श्रीमती सोनी कुमारी झा अध्यक्ष नगर पालिका बाकीमोगरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा।1
- एक्सिस वाहन में ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरक्षक रायपुर में पदस्थ आरक्षक चिट्टा बेचते गिरफ्तार1
- अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने महिला पत्रकार व पत्रकारों को दिया जान से मारने की धमकी निष्पक्ष स्वत्रंत्र पत्रकार संवादाता धीरेन्द्र कुमार जायसवाल/भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरों के लिए संपर्क करें-91314197353
- ग्राम किरना में ₹25 लाख की लागत से निर्मित नवीन गोदाम सह कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सामिल हुवे बिल्हा बिधायक धरम लाल कौशिक आज गुरुवार की शाम 6:30 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की साम 6 बजे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरना में ₹25 लाख की लागत से निर्मित नवीन गोदाम सह कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में बिल्हा बिधायक धरम लाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर शुभारंभ किया। और कहा की यह नवनिर्मित भवन क्षेत्र की कृषि एवं सहकारी गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों एवं स्थानीय नागरिकों को भंडारण, व्यवस्थापन तथा कार्यालयीन कार्यों में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष श्री Rajnish Kumar Singh जी, जिला महामंत्री श्री कैलाश सिंह ठाकुर जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अम्बालिका साहू जी, श्री पोषण यादव जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।1