Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीमान कागज़ों में चमचमा रहा है कन्कुआ गाँव! ✨ 'मेरी पंचायत' ऐप के अनुसार हमारे गाँव में ₹95,134 खर्च करके Solid Waste Management का काम पूरा हो चुका है। पर अफसोस... यह काम सिर्फ ऐप के पन्नों और फर्जी जियो-टैग फोटो में ही नज़र आ रहा है, ज़मीन पर नहीं! ग्राम प्रधान और सचिव जी की इस "कागज़ी जादूगरी" का सच कब बाहर आएगा? क्या आला अधिकारी इसकी निष्पक्ष जाँच कराएंगे? #CorruptionInPanchayat #GramPanchayatKankua #UPNews #PanchayatiRaj
Amarsingh rajpoot kankuaa
श्रीमान कागज़ों में चमचमा रहा है कन्कुआ गाँव! ✨ 'मेरी पंचायत' ऐप के अनुसार हमारे गाँव में ₹95,134 खर्च करके Solid Waste Management का काम पूरा हो चुका है। पर अफसोस... यह काम सिर्फ ऐप के पन्नों और फर्जी जियो-टैग फोटो में ही नज़र आ रहा है, ज़मीन पर नहीं! ग्राम प्रधान और सचिव जी की इस "कागज़ी जादूगरी" का सच कब बाहर आएगा? क्या आला अधिकारी इसकी निष्पक्ष जाँच कराएंगे? #CorruptionInPanchayat #GramPanchayatKankua #UPNews #PanchayatiRaj
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती सिर में है गहरा घाव कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती महोबा (उत्तर प्रदेश): कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवाही में महिला पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी देवर राजू द्वारा अपनी भाभी शीला पर जान से मारने की इरादे से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया लेकिन कबरई पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लेते हुए आरोपी का महज धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत चालान किया है।अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़ितातस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता के सिर पर कुल्हाड़ी के वार से गंभीर और गहरा जख्म आया है। अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर हालत होने के कारण महिला वर्तमान में जिला अस्पताल महोबा में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।सवालों के घेरे में कबरई पुलिससिर पर धारदार हथियार से हमला सीधे तौर पर जानलेवा हमले (IPC/BNS की गंभीर धाराओं) की श्रेणी में आता है। ऐसे संगीन मामले में भी पुलिस द्वारा आरोपी को महज शांति भंग की मामूली धारा में पाबंद करना कई बड़े सवाल खड़े करता है: इतने गंभीर घाव और लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने कड़ी धाराओं में मामला दर्ज क्यों नहीं किया? क्या पुलिस अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है या जानबूझकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है?आरोपी को इतनी आसानी से राहत मिलने के बाद पीड़िता और उसके बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा, जिन्हें पहले ही जान से मारने की धमकी मिल चुकी है?गंभीर रूप से घायल महिला के परिजन अब पुलिस के इस रवैये से परेशान हैं और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं1
- आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत भैंसों को चराने खेत पर गया था राजेंद्र, अचानक गिरी बिजली सीएचसी पनवाड़ी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित पिता की इकलौती संतान था राजेंद्र, तीन बहनों का अकेला भाई परिजनों में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/कुलपहाड़। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडवारा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र चतुर्भुज राजपूत की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अंडवारा निवासी राजेंद्र रोज की तरह मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र भारती ने प्राथमिक परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि राजेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था और तीन बहनों का अकेला भाई था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमितरानी, 17 वर्षीय पुत्र अजय राजपूत और 15 वर्षीय पुत्री शिवि को छोड़ गया है। हादसे के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत भैंसों को चराने खेत पर गया था राजेंद्र, अचानक गिरी बिजली सीएचसी पनवाड़ी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित पिता की इकलौती संतान था राजेंद्र, तीन बहनों का अकेला भाई परिजनों में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया शव रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/कुलपहाड़। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडवारा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र चतुर्भुज राजपूत की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अंडवारा निवासी राजेंद्र रोज की तरह मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रविंद्र भारती ने प्राथमिक परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि राजेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था और तीन बहनों का अकेला भाई था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमितरानी, 17 वर्षीय पुत्र अजय राजपूत और 15 वर्षीय पुत्री शिवि को छोड़ गया है। हादसे के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1
- संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा1
- केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राजू में बारिश का अलर्ट1
- *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग* *हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।" टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मांग:* 1. मामले की निष्पक्ष जांच हो। 2. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। 3. आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। *रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर* --1
- मृत्यु भोज की कुप्रथा बंद करने को अहिरवार समाज ने लिया संकल्प गुरसरांय। गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम छिरौरा बुजुर्ग में अहिरवार समाज के लोगों ने सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मृत्यु भोज की कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लिया। समाज के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से मृत्यु भोज नहीं करने और समाज में इस परंपरा को समाप्त करने की शपथ ली। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि मृत्यु भोज के नाम पर परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। जरूरत के समय परिवार को सहयोग देने के बजाय ऐसी परंपराओं में बड़ी धनराशि खर्च हो जाती है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहमति से मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया। समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि किसी परिवार में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों पर मृत्यु भोज के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।* थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।* * पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। * थाना कुलपहाड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2026 धारा 104 बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा को दिनांक 14.09.2026 को श्रीनगर-बेलाताल रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। * गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल त्रिशूल, जिस पर रक्त लगा हुआ था, एक अदद क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी गयी रक्त के धब्बे लगी सैण्डो बनियान बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की जामा तलाशी से 11,610 रुपये बरामद हुए। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* * अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 279/2014 धारा 302 भादवि0 में आजीवन दोषसिद्ध बंदी है, जो दिनांक 01.09.2026 को 14 दिवस के पैरोल पर अपने घर ग्राम रगौलिया बुजुर्ग आया था। * अभियुक्त कल्लन रैकवार अपनी पत्नी चम्पा, उम्र करीब 48 वर्ष, के साथ ग्राम रगौलिया बुजुर्ग में रह रहा था। दिनांक 14.09.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा घर में रखे त्रिशूल से अपनी पत्नी चम्पा की हत्या कर दी गयी। * प्रकरण के सम्बन्ध में मृतका के भतीजे राजेन्द्र कुमार पुत्र शंकरलाल, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा द्वारा दी गयी लिखित सूचना के आधार पर थाना कुलपहाड़ पर मु0अ0सं0 214/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 103(1) बीएनएस को धारा 104 बीएनएस में तरमीम किया गया। * गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या जिस त्रिशूल से की थी, उसे अपने घर के अहाते में बने शौचालय में छिपाकर रखा है तथा वह उसे बरामद करा सकता है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के अहाते में बने शौचालय से रक्त लगा आलाकत्ल त्रिशूल बरामद कराया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की निशानदेही पर उसकी पत्नी चम्पा द्वारा प्रयोग किया जाने वाला क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन उसके भाई के अहाते में स्थित झाड़ियों से बरामद कराया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* * कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा। *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* * मु0अ0सं0 279/2014, धारा 302 भादवि0, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश। *गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र 2. कां0 हवन कुमार 3. कां0 अभिषेक कुमार1
- आकाशीय बिजली का कहर, चरवाहे की दर्दनाक मौत पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में हादसा, घटना से गांव में मचा हड़कंप महोबा। पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चरवाहा मवेशियों को चराने के लिए खेतों की ओर गया था, तभी अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।1