सरिता विहार-अली गांव में बुलडोजर का खतरा! वर्षों से रह रहे परिवारों पर बेघर होने की तलवार | Delhi News सरिता विहार-अली गांव में बुलडोजर का खतरा! वर्षों से रह रहे परिवारों पर बेघर होने की तलवार | Delhi News दिल्ली के सरिता विहार और अली गांव में जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वर्षों से यहां रह रहे परिवारों को हटाने के लिए नोटिस लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से यहां रहने के दौरान आधार कार्ड, बिजली, पानी और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलती रही हैं। वहीं जमीन के स्वामित्व और अतिक्रमण को लेकर अब कार्रवाई की बात सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि यह जमीन सरकारी थी और यहां लंबे समय से मकान बनते रहे, तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जमीन किस विभाग की है? नोटिस किस आधार पर जारी किया गया? और जिन परिवारों के सामने घर उजड़ने का खतरा है, उनके पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सरकार का क्या रुख है? VS NEWS 48 की इस खास रिपोर्ट में देखिए अली गांव और सरिता विहार के लोगों की पूरी बात और जानिए इस पूरे मामले से जुड़े बड़े सवाल। ⚠️ नोट: जमीन के स्वामित्व और कार्रवाई से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग/प्रशासन के रिकॉर्ड और आदेशों से होना जरूरी है। VS NEWS 48 | दिल्ली की आवाज

- 🌳💧 “हमारे गाँव का यह बरगद का पेड़ करीब 50 साल पुराना पेड़ से लगातार पानी निकल रहा है। 😮💧 🌳💧 “हमारे गाँव का यह बरगद का पेड़ करीब 50 साल पुराना बताया जाता है… लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछले 2 साल से इस पेड़ से लगातार पानी निकल रहा है। 😮💧 गाँव के लोग इसे देखकर आज भी हैरान हैं। आखिर इतने पुराने पेड़ से पानी निकलने का कारण क्या है? क्या यह प्रकृति का कोई अनोखा चमत्कार है, या इसके पीछे कोई प्राकृतिक रहस्य छिपा है? आप इस नज़ारे को देखकर क्या सोचते हैं? कमेंट में जरूर बताइए। 🙏🌳💧1
- aaj ki taji khabar2
- मोहन गार्डन तिरंगा चौक पर गुंडागर्दी कानून प्रशासन की पूरी धज्जियां मोहन गार्डन तिरंगा चौक पर गुंडागर्दी कानून प्रशासन की पूरी धज्जियां1
- रेट अलार्ट !! 11 जिलों में भारी बारिस की चेतावनी !! होगी भारी बारिस 11 जिलों में भारी बारिस की चेतावनी ??1
- कांठ। बारिश से गन्ने के खेतों में पानी भरने से तेंदुए आबादी की तरफ पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार की रात को तीन तेंदुए खेत से निकलकर समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास नलकूप की कोठरी पर चढ़कर बैठ गए। कांठ। बारिश से गन्ने के खेतों में पानी भरने से तेंदुए आबादी की तरफ पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार की रात को तीन तेंदुए खेत से निकलकर समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास नलकूप की कोठरी पर चढ़कर बैठ गए। एक ग्रामीण ने वीडियो बनाया और वन विभाग के डिप्टी रेंजर हो भेज दिया। वन अफसरों ने बताया कि वहां चौकसी बढ़ा दी गई है। रविवार को टीम भेजी जाएगी। शुक्रवार को कार सवार युवकों ने तेंदुओं का वीडियो बनाया था। कांठ निवासी सहल दिलशाद ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्त हुजैफा और अनस के साथ कार से समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसान जहीर की नलकूप की कोठरी पर एक साथ तीन तेंदुए बैठे दिखाई दिए। उन्होंने कार रोककर मोबाइल से उनका वीडियो बनाया। समदगढ़ निवासी डॉ. जुल्फिकार अहमद ने बताया कि पूर्व विधायक मरहूम हाजी रिजवान अहमद खां के खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर कांठ के गांव समदगढ़ में नलकूप की कोठरी पर तीन तेंदुए बैठे दिखाई दिए। काफी देर तक कोठरी पर रहने के बाद तीनों तेंदुए कूदकर गन्ने के खेतों में चले गए। एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि समदगढ़ से तीन तेंदुए दिखाई देने का वीडियो उन्हें मिला है। बारिश के कारण शुक्रवार को मौके पर निरीक्षण नहीं हो सका। बारिश रुकने के बाद टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी।2
- **मंत्री का थप्पड़, सड़क विवाद के बीच युवक से मारपीट का वीडियो वायरल** दिल्ली के तिलक नगर में सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद के दौरान मामला गरमा गया। PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह और AAP विधायक जर्नैल सिंह के बीच सड़क को लेकर बहस हुई। इसी दौरान मौके पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक युवक को मंत्री द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सामने आया। घटना को लेकर युवक की ओर से पुलिस में शिकायत भी दी गई है। मंत्री की ओर से कहा गया है कि मौके पर मौजूद AAP कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी। लेकिन सवाल यह है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं—क्या किसी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह हाथ उठाना उचित है? मंत्री सिर्फ अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं या समर्थकों का नहीं, बल्कि जनता का प्रतिनिधि होता है। **मुद्दा किसी पार्टी का नहीं, सार्वजनिक पद की मर्यादा और कानून के सम्मान का है।**1
- *बाराबंकी में दीवार गिरने से घायल युवक की मौत:* कुर्सी चौराहे पर जर्जर बाउंड्री वॉल गिरने से हुए थे घायल, अस्पताल में तोड़ा दम इलाज के दौरान तोड़ा दम: कुर्सी चौराहे पर हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ (निवासी नया पुरवा) को मलबे से निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।दो अन्य लोग भी हुए थे घायल: हादसे के समय यूसुफ के साथ अवधराम (48) और मुन्ना भी वहां मौजूद थे। ये तीनों लोग दूध बेचने के लिए कुर्सी चौराहे की ओर आ रहे थे, तभी अचानक भरभराकर दीवार उन पर गिर गई। हालांकि, बाकी दोनों को मामूली चोटें आई थीं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- खेत से लौटते समय हादसे का शिकार, शव पेड़ के नीचे दबा मिला; जिले में 4 मौतें 16 घंटे पेड़ के नीचे दबा रहा शव: दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद (खर्चा मोहल्ला) की रहने वाली 55 वर्षीय चौरासा शनिवार सुबह खेतों में धान की फसल देखने गई थीं। लौटते समय अलियाबाद-पटरंगा मुख्य मार्ग पर अचानक एक भारी पेड़ उनके ऊपर गिर गया。 वह करीब 16 घंटे तक पेड़ के नीचे दबी रहीं और रविवार सुबह परिजनों को उनका शव मिला। अवसंरचना को भारी नुकसान: पूरे जिले में 200 से अधिक पेड़ और 200 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए हैं। इससे करीब 1200 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1