बारादरी पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने चौकी जगतपुर क्षेत्र में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार घेर जाफर खां निवासी नाजिम पुत्र रईस बाबू ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के रहने वाले इरफान, सुब्हान उर्फ फाईक और इमरान पुत्रगण आसिफ बरेलवी आए दिन गाली-गलौज, झगड़ा और जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि अभियुक्तों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए तथा इरफान ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना बारादरी में मु0अ0सं0 586/2026 धारा 115(2), 352, 351(2), 324(4), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर और नाल में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में अभियुक्त इरफान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर करीब पांच-छह महीने पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद से रंजिश चली आ रही थी। घटना वाले दिन भी रास्ते को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते उसने फायर किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इरफान (34 वर्ष), सुब्हान उर्फ फाईक (32 वर्ष) और इमरान (30 वर्ष) निवासी घेर जाफर खां, थाना बारादरी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कुलदीप यादव, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल यश गौड़ और आरक्षी पंकज तोमर शामिल रहे।
बारादरी पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने चौकी जगतपुर क्षेत्र में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार घेर जाफर खां निवासी नाजिम पुत्र रईस बाबू ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के रहने वाले इरफान, सुब्हान उर्फ फाईक और इमरान पुत्रगण आसिफ बरेलवी आए दिन गाली-गलौज, झगड़ा और जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि अभियुक्तों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए तथा इरफान ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना बारादरी में मु0अ0सं0 586/2026 धारा 115(2), 352, 351(2), 324(4), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर और नाल में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में अभियुक्त इरफान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर करीब पांच-छह महीने पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद से रंजिश चली आ रही थी। घटना वाले दिन भी रास्ते को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते उसने फायर किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इरफान (34 वर्ष), सुब्हान उर्फ फाईक (32 वर्ष) और इमरान (30 वर्ष) निवासी घेर जाफर खां, थाना बारादरी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कुलदीप यादव, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल यश गौड़ और आरक्षी पंकज तोमर शामिल रहे।
- सरकारी जमीन मामले में डीएम का बड़ा एक्शन, तहसीलदार हटे, दो कर्मचारी सस्पेंड बरेली के ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में सरकारी जमीन के अभिलेखों में गड़बड़ी और निजी लोगों के पक्ष में गलत तरीके से अमलदरामद कराने के मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह को नवाबगंज तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया, जबकि कानूनगो श्याम सुन्दर गुप्ता और लेखपाल रामचन्द्र को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 16 से जुड़े रिकॉर्ड में कथित फेरबदल किया गया और बिना समुचित जांच के मामला आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली, उत्तर प्रदेश। जनपद बरेली में रविवार, 10 मई 2026 को Ibpnews Live की ओर से पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरेली के सैलानी चौराहा स्थित गुडविल रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें जिले भर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सम्मानित करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा मीडिया जगत को एकजुट करने का संदेश देना रहा। समारोह में चैनल के मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यकारी संपादक मोहित सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जनपद बरेली के जिला संवाददाता ज़ुबैर अली एवं कैमरा मैन अज़ीम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित पत्रकारों ने मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पत्रकारों की वर्तमान स्थिति, मीडिया कर्मियों पर बढ़ते हमले, पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यदि सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में पत्रकारों के हितों के लिए और बड़े स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल खबरें दिखाने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज की आवाज़ बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं। वहीं कार्यकारी संपादक मोहित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन गंभीर है तथा हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच को सामने लाते हैं, इसलिए पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा दोनों बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं को मुख्य संपादक के समक्ष रखा। कई पत्रकारों ने फील्ड में होने वाली कठिनाइयों, प्रशासनिक दबाव तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों को Ibpnews Live की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार शारिक नावेद, दानिश हसन, सय्यद उवैस अहमद, मोबिन खान, बी एस चंदेल, अजय, अभिनय रस्तोगी, हनीफ मंसूरी, सैयद सलमान, आरिफ खान, अनुराग, फैजान खान, नाजिश, अमर जीत, आलिम बेग, मुश्ताक अहमद, नुरैन खान, फिरोज खान, रूबी खान, आसमा खान, फिजा परवीन तथा नैना खान सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विचार-विमर्श का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों, डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है और इसे पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ निभाना चाहिए। समारोह का वातावरण उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को नई ऊर्जा और सम्मान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो न केवल पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में सत्य और न्याय की आवाज भी और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सकेगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी पत्रकार साथियों ने संगठन के साथ मिलकर आगे भी इसी प्रकार कार्य करने का संकल्प लिया।1
- सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। सुभाष नगर में 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बरेली। सुभाष नगर स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में 20 मई से 27 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मुख्य यजमान एवं राष्ट्रीय शूटर समर्थ मिश्रा “अमन” ने बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बाबा को समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चौरासी घंटा मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय मुखारविंद द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 27 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जो सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।1
- पति कर रहा हिंदू महिला से प्रेम संबंध में धर्मपरिवर्तन की कोशिश , दो बच्चों की मां को छोड़ा तीन तलाक का आरोप, इंसाफ के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 'तीन तलाक' और जबरन धर्मपरिवर्तन के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कोट की रहने वाली उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक हिंदू महिला के झांसे में आकर उसके साथ धर्मपरिवर्तन कराना चाहता है और विरोध करने पर उसे फोन पर 'तीन तलाक' देकर घर से निकाल दिया है। पीड़िता उजमा के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2018 में अरबाज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी है। पिछले एक साल से उसका पति कुसुम नगर की रहने वाली एक हिंदू महिला के संपर्क में है और उसके साथ रह रहा है। उजमा का दावा है कि अरबाज उस महिला की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने की फिराक में है। या अरबाज धर्मपरिवर्तन कर सकता है। पीड़िता ने भावुक होते हुए बताया कि पति न तो बच्चों का खर्च दे रहा है और न ही उसे साथ रखने को तैयार है, बल्कि फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया गया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की है। उजमा का कहना है कि उसके सास-ससुर का देहांत हो चुका है और मायके वाले भी आर्थिक तंगी के कारण उसे सहारा देने में असमर्थ हैं, जिसके चलते वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद डरी हुई है। हालांकि, पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी ननदें उसके समर्थन में हैं और भाई की करतूतों को गलत मानती हैं। फिलहाल, पीड़िता ने बारादरी थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने बच्चों के लिए भरण-पोषण की मांग की है।1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली बाबा बनखंडी नाथ मंदिर रामलीला परिसर मैं चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं आज छठवें दिन गोवर्धन का महत्व बताया कल होगा भंडारे का आयोजन1
- CNG पंप पर बैंक मैनेजर की दबंगई, पिस्टलनुमा लाइटर तानकर दी धमकी; CCTV से पकड़ा गया आरोपी। पीलीभीत, पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बैंक मैनेजर द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। CNG के प्रेशर को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CNG पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) निवासी ब्लिस कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस वस्तु को पिस्टल बताकर कर्मचारियों को धमका रहा था, वह पिस्टल के आकार का लाइटर था। इसके बावजूद आरोपी की हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया था। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। थाना प्रभारी पवन पांडे व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सराहनीय कार्य है। समर्थ फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी काफी सहमे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में भरोसा बढ़ा है।3
- बन्नूवाल ग्राउंड के पास तमंचे संग घूम रहा था युवक, इज्जतनगर पुलिस ने दबोचा बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।2