हरिद्वार ** जनपद हरिद्वार मे पुलिस विभाग मे पदोन्नति.... हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस विभाग में पदोन्नति पाने वाले जवान को सम्मानित करते हुए एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार वरिष्ठता के आधार पर हेड कांस्टेबल को अपर उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने पदोन्नत हुए जवान को अपने हाथों से कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। पदोन्नति मिलने पर पुलिस कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई और सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसएसपी नवनीत सिंह ने पदोन्नत अधिकारी को नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करें तथा जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
हरिद्वार ** जनपद हरिद्वार मे पुलिस विभाग मे पदोन्नति.... हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस विभाग में पदोन्नति पाने वाले जवान को सम्मानित करते हुए एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार वरिष्ठता के आधार पर हेड कांस्टेबल को अपर उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने पदोन्नत हुए जवान को अपने हाथों से कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। पदोन्नति मिलने पर पुलिस कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई और सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसएसपी नवनीत सिंह ने पदोन्नत अधिकारी को नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करें तथा जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
- हरिद्वार। जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कलियर क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इसी दौरान लोगों को डराने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार दबिश देते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट किया कि महिला एवं बाल अपराधों को लेकर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके।1
- हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी में पिछले दिनों हुए गोलीकांड के तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद थाने में लोगों ने हंगामा किया। इसके बीच ही पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी तरुण चौहान, गौरव चौहान और अभिषेक चौहान उर्फ सिमी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ समर्थकों ने थाने के बाहर हंगामा और नारेबाजी की। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। आरोप लगाया कि जब मुकदमा दोनों तरफ से हुआ है तो गिरफ्तारी सिर्फ एक पक्ष के लोगों की ही क्यों की जा रही है। भीड़ ने दूसरे पक्ष पर कमजोर धाराएं लगाने के आरोप भी लगाए। आरोपियों के समर्थन में बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने भी धामी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि पुलिस भूमाफियाओं के दबाव में कार्रवाई कर रही है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान क्षेत्र की सरकारी जमीनो को खुर्द बुर्द करने मे लगा हुआ है। हालांकि सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने इन सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस नियम अनुसार ही कार्रवाई कर रही है। मामले से भाजपा की राजनीति भी गर्माई हुई है क्योकि दोनों ही पक्ष भाजपा के अलग-अलग गुटों से जुड़े हुए हैं।1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा; मोतीचूर फ्लाईओवर पर टक्कर के बाद कई गाड़ियों में लगी आग उत्तराखंड के हरिद्वार से एक भयंकर सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें चार वाहन आपस में टकरा गए और टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिसमें एक बस भी पूरी तरह जल गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। घटना रविवार (8 मार्च) रात को मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुई, जहां तेज रफ्तार में आ रहे वाहनों की टक्कर के बाद फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है।1
- The Aman Times डोईवाला के भानिया वाला में तिराहे पर हुआ एक्सीडेंट। बाइक और कार की टक्कर। बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल। कालू वाला के ऑटो चालक योगेश राणा बने घायल के लिए देवदूत। अपने ओटो से पहुंचाया घायल युवक को हिमालयन हॉस्पिटल। घायल युवक का मोबाइल फोन लॉक होने के कारण युवक के बारे में नहीं मिल पाई जानकारी। जॉली ग्रांट पुलिस को दी घटना की सूचना।1
- प्लेन वालों के लिए कुछ नहीं केवल रिश्वत के बिना कोई नौकरी नहीं गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी-बड़ी बातें कर कर जनता को किया गुमराह अमित शाह जी अब जनता समझ गई है की नौकरियां कैसे मिलती है नेताओं की साफ सूती में नौकरियां सफल होती है1
- Post by Indian Seema official2
- The Aman Times दुधली के नागल ज्वालापुर में अवैध शराब बनाने वाले पर कारवाई। 🚨 डोईवाला पुलिस की कार्रवाई देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ग्राम नागल ज्वालापुर में छापेमारी कर संजय उर्फ बिट्टू (35 वर्ष) को कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में लाहन (नष्ट किया गया), शराब बनाने की भट्टी, पाइप, कनस्तर और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के “ड्रग्स फ्री देवभूमि @2025” अभियान के तहत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Parmendra Singh Dobal के निर्देश पर की गई।1