हरदोई में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति हिरासत में हरदोई में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति हिरासत में हरदोई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 5 बजे पत्नी की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार परवेज पुत्र कल्लू निवासी बेटगंज पर अपनी पत्नी नगमा (करीब 30 वर्ष) पर धारदार वस्तु से वार कर हत्या करने का आरोप है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परवेज और नगमा मोहल्ला टीलिया में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट होगी।
हरदोई में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति हिरासत में हरदोई में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति हिरासत में हरदोई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 5 बजे पत्नी की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार परवेज पुत्र कल्लू निवासी बेटगंज पर अपनी पत्नी नगमा (करीब 30 वर्ष) पर धारदार वस्तु से वार कर हत्या करने का आरोप है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परवेज और नगमा मोहल्ला टीलिया में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट होगी।
- हरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 हरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित बताई गई है। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गई बाइट में सामने आई है।1
- *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।* *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।*1
- *ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर* जांच में जुटी पुलिस *हरदोई ब्रेकिंग - *हरदोई, 15 सितंबर 2026 (पिहानी):* पिहानी थाना क्षेत्र के करीमनगर के पास आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। *हादसे में दोनों वाहन सवार घायल:* टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार और ट्रैक्टर पर सवार लोग घायल हो गए। *मची अफरा-तफरी:* हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। *पुलिस कार्रवाई:* सूचना पर पहुंची पिहानी थाने की इलाकाई पुलिस ने तत्काल दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen follow Karen YouTube channel subscribe Karen gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen share Karen1
- भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को राजस्व-पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण को राजस्व-पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक डीएम ने अवैध कब्जे और सह-खातेदारी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश शाहजहांपुर। भूमि विवादों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं स्थायी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने भूमि विवादों के प्रमुख कारण, लंबित प्रकरणों तथा उनके समाधान की कार्ययोजना पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि भूमि विवादों में मुख्य रूप से सीमा एवं मेड़, अवैध कब्जा, सह-खातेदारी व बंटवारा, रास्ते तथा सिंचाई के साधनों से जुड़े मामले सामने आते हैं। ऐसे मामलों में राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत सीमांकन एवं पैमाइश तथा धारा 116 के तहत सह-खातेदारों के बंटवारे की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय से तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करें। यदि किसी व्यक्ति ने ऐसी भूमि पर कब्जा किया है जो उसके आसपास स्थित नहीं है, तो मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए तथा वास्तविक खातेदार को कब्जा दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। पात्र मामलों में भू-माफिया संबंधी कार्रवाई भी नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए। सह-खातेदारी के मामलों में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विधिवत बंटवारा होने तक प्रत्येक सह-खातेदार का संयुक्त भूमि पर अधिकार रहता है। विवादित भूमि पर किसी एक पक्ष द्वारा एकतरफा निर्माण अथवा कब्जे की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा संबंधित पक्षों को नियमानुसार बंटवारा कराने की सलाह देने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित पुलिस उपनिरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर भूमि विवादों की पहचान, मौके पर सत्यापन और निस्तारण कराने को कहा। प्रत्येक थाना एवं तहसील स्तर पर लंबित और पुराने भूमि विवादों की सूची तैयार कर नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। थाना दिवस, तहसील दिवस एवं आईजीआरएस से संबंधित भूमि विवादों को भी सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116 अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा पारित आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय स्तर पर समाधान संभव न होने वाले मामलों को एसडीएम, तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी स्तर पर संदर्भित किया जाए। संवेदनशील मामलों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि विवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता में रखा जाए। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में संबंधित दस्तावेजों को रिपोर्ट के साथ संलग्न करने तथा थाना दिवस एवं तहसील दिवस से पूर्व लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित पक्षों को बुलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समान व्यवहार के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार के पक्षपात या अनावश्यक दबाव से मुक्त होकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निस्तारित भूमि विवादों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक आवेश सहित संबंधित राजस्व निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस उपनिरीक्षक मौजूद रहे।2
- *****जनपद में सड़कों पर भैंसें, डेयरी संचालक बेखौफ **** शाहजहांपुर। शहर में डेयरी संचालक मनमाने तरीके से सुबह, दोपहर और शाम अपनी भैंसों को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन कई बार डेयरी संचालकों के साथ बैठक कर चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। चौराहों पर हरी-लाल बत्ती लगाने के बावजूद सड़कों पर घूमती भैंसों पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा। सवाल है कि प्रशासन आखिर डेयरी संचालकों के लिए पशु निकालने का समय कब निर्धारित करेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कब होगी?1
- हरदोई में सर्राफा दुकानों में चोरी का खुलासा, लखनऊ के दो शातिर गिरफ्तार हरदोई में सर्राफा दुकानों में चोरी का खुलासा, लखनऊ के दो शातिर गिरफ्तार चोरी के आभूषण, नकदी, लोहे की रॉड और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने सर्राफा दुकानों में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए लखनऊ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, नकदी, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को सराय थोक निवासी सुमित गुप्ता ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि क्षेत्र स्थित उनकी सोने-चांदी की दुकान से अज्ञात चोर आभूषण चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में मुकदमा संख्या 638/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। इसके बाद 12 सितंबर 2026 को हर्ष पांडेय ने सूचना दी कि उनकी सोने-चांदी की दुकान का शटर काटकर चांदी, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी कर ली गई। इस मामले में मुकदमा संख्या 653/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान दीपांशु उर्फ प्रियांशु पुत्र महेश कुमार, निवासी ऐशबाग, थाना बाजारखाला, लखनऊ तथा इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन, निवासी न्यू गणेशगंज, ऐशबाग, थाना बाजारखाला, लखनऊ को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 06 चैन, 12 कंगन, एक जोड़ी पायल, 140 जोड़ी बिछुआ, 2,100 रुपये नकद, लोहे की रॉड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। दिन में करते थे रेकी, भोर में देते थे वारदात को अंजाम पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ दिन के समय शहरों और कस्बों में स्थित सोने-चांदी की दुकानों की रेकी कर उन्हें चिन्हित करते थे। इसके बाद रात में आसपास घूमते रहते और भोर के समय चिन्हित दुकानों के शटर तोड़कर आभूषण चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी का सामान बेचकर वे अपना जीवनयापन करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने कोतवाली शहर क्षेत्र में हुई दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपांशु उर्फ प्रियांशु के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन के खिलाफ भी गाजीपुर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख पुलिस प्रेस नोट में किया गया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी के नेतृत्व में कोतवाली शहर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, सोते समय चाकू से हमला कर 28 वर्षीय नगमा की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि पति को पत्नी पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1