Shuru
Apke Nagar Ki App…
यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाट को विधानसभा सत्र में उठाया जाए। मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master sheoraj singh
यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाट को विधानसभा सत्र में उठाया जाए। मास्टर श्यौराज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर: चोला क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड के आरोपी अनिल और जितेश की पुलिस से मुठभेड़ बुलंदशहर: मुकेश हत्याकांड के आरोपी अनिल और जितेश की पुलिस से मुठभेड़। चोला पुलिस की थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़। असलहों की बरामदगी के दौरान पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में अनिल सोलंकी और जितेश के पैर में लगी गोली। दोनों घायल बदमाश गिरफ्तार, अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद। आरोपियों की निशानदेही पर तमंचों की बरामदगी के लिए गयी थी पुलिस। 3 अगस्त को चोला के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड के आरोपी हैं अनिल और जितेश।4
- एसएसपी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक समस्याओं के निस्तारण के दिए कड़े निर्देश मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बुधवार 5 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए एसएसपी ने बैठक में मौजूद सभी पेंशनर्स की पेंशन संबंधी लंबित प्रकरणों शिकायतों और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुना मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को पेंशनर्स की सभी समस्याओं का समयबद्ध व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हमारे विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके कल्याण व सम्मान का ध्यान रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है बैठक में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे2
- अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के नोएडा महानगर अध्यक्ष रवि पार्चा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा को जल अभिषेक कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि बाबा साहब के विचारधाराओं पर चले शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो जय भीम1
- गोवर्धन में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर! 22 हजार वर्गमीटर में बड़ी कार्रवाई, MVDA का बड़ा एक्शन Surya Thakur1
- चिरमिरी में भालू का आतंक, हमले में युवक घायल, वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग रिपोर्ट छत्तीसगढ़ हैड आर स्टीफन नेहरू कॉलोनी निवासी विक्की पासवान का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज, कई वार्डों में भालू और शावकों की आवाजाही से दहशत चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी के कई वार्डों में लगातार भालू दिखाई देने से वार्डवासी भय और दहशत के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला भी किया है, जिसमें बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई जा सकी। इसके बावजूद लगातार भालू अपने शावकों के साथ विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में विचरण करता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम होते ही भालू वार्डों की कॉलोनियों में पहुंच जाता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वार्डवासियों ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे, जो पहले शाम के समय खेला करते थे, अब भय के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दवा लेने, बाजार जाने और सामान्य आवागमन तक में लोगों को डर का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में भालू के हमले में नेहरू कॉलोनी, सोनावनी डोमनहिल, चिरमिरी निवासी विक्की पासवान घायल हो गए। उनका इलाज जिला चिकित्सालय चिरमिरी में चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत और बढ़ गई है। वार्डवासियों का आरोप है कि लगातार भालू के दिखाई देने और हमलों की घटनाएं सामने आने के बावजूद वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासन की ओर से ऐसी कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वार्डवासियों ने हमारे चैनल के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए प्रशासन और वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। हाल के दिनों में भालू के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर पीड़ित युवक और वार्डवासियों ने मीडिया के माध्यम से अपनी आपबीती साझा करते हुए सुरक्षा की मांग की है।4
- फरीदाबाद में ATM चोरी का मास्टरमाइंड निकला दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल, 11 लाख से ज्यादा की चोरी का खुलासा फरीदाबाद पुलिस ने दो एटीएम चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक इन वारदातों की साजिश रचने वाला दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल निकला, जिसने अपने साथियों को एटीएम काटकर कैश चोरी करने की ट्रेनिंग दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है1