Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking to Buy Brand : hero Year of Registration : 2022 Budget : ₹35,000 City / Locality : sitapur Vehicle Type : Bike Vehicle Condition : Like new Fuel Type : Diesel guddu
Guddu Jaiswal
Looking to Buy Brand : hero Year of Registration : 2022 Budget : ₹35,000 City / Locality : sitapur Vehicle Type : Bike Vehicle Condition : Like new Fuel Type : Diesel guddu
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद सीतापुर थाना बिसवां पुलिस ने लूट का किया खुलासा दो अभियुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ़्तार ने _राशिद खान चांद_ _ब्यूरो हेड, सीतापुर_ *थाना बिसवां पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, 1500 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* *सीतापुर*। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में थाना बिसवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिधौली रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने हुई 3500 रुपये की लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में बिसवां पुलिस टीम ने खम्भापुरवा रोड थाना क्षेत्र बिसवां से दोनों अभियुक्तों को दबोचा। *गिरफ्तार अभियुक्तगण:* 1. नूर आलम पुत्र इकबाल अहमद, निवासी मोहल्ला पटेलनगर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर 2. पौरूष यादव पुत्र रामबिलास यादव, निवासी मोहल्ला झज्झर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर *बरामदगी:* 1. दो अलग-अलग पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 1500 रुपये नकद 2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल हीरो HF DELUXE UP34BQ63892
- सीतापुर: हरगांव में अधजले शव की गुत्थी सुलझी, शराब चोरी के विवाद में हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम नकपुरी में हाल ही में मिले एक अधजले शव के मामले का सीतापुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला क्या है? 23 जुलाई को थाना हरगांव अंतर्गत ग्राम नकपुरी में एक अज्ञात व्यक्ति का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान रूपन (निवासी नकपुरी खास) के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर सीईओ सदर के नेतृत्व में हरगांव पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी।1
- संसद के बाहर पप्पू यादव बने पुजारी राहुल गांधी ने दिया चंदा1
- सीतापुर। बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमेर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय से पहले बंद मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मामले में दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में एमडीएम रजिस्टर में 20 जुलाई से कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली। विद्यालय की रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बीएसए ने नाराजगी जताई। विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ऊँचगांव विद्यालय में दो शिक्षक निलंबित प्राथमिक विद्यालय ऊँचगांव के निरीक्षण में परिसर में गंदगी, बड़ी घास, जाले और बिजली की लटकती तारें मिलीं। बीएसए ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया। विद्यालय में रिकॉर्ड और किताबें जलाने से संबंधित वायरल वीडियो की जांच के दौरान बताया गया कि पुराने फटे रजिस्टर, किताबें और रद्दी जलाए गए थे। जांच में विद्यालय के चार्ज को लेकर गुटबाजी और विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई। मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह और सहायक अध्यापक जीतपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बीईओ कार्यालय में भी मिली गंदगी बीईओ बेहटा कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर अनुचर अमर बहादुर यादव का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं बीईओ बेहटा को नोटिस जारी कर कार्यालय में तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बीएसए ने आधार केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बीएसए के निरीक्षण और कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने विद्यालयों में साफ-सफाई, शिक्षण कार्य और विभागीय व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।1
- बसंतापुर में 6.61 करोड़ की स्टड परियोजना 20 दिन में धसने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग रिपोर्टर जितिन प्रसाद *भदफर सीतापुर* लहरपुर तहसील क्षेत्र के बसंतापुर गांव में करोड़ों की लागत से बनाई गई स्टड निर्माण परियोजना सवालों के घेरे में ग्रामीणों का आरोप है कि 6.61 करोड़ की लागत से बनी परियोजना महज 20 दिनों में ही क्षतिग्रस्त होने लगी जियो ट्यूब धंसने का आरोप ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को स्टड नंबर 4 के पास लगाया गया जिओ ट्यूब नदी में धस गया इससे करीब 300 मीटर क्षेत्र प्रभावित होने की बात कही जा रही है जिससे आस पास के कई गांवों में बाढ़ और कटान का का खतरा मंडराने लगा उनका कहना है कि यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो बसंतापुर सहित आसपास के गांवों के कई गांवों पर संकट मंडरा सकता है1
- बुजुर्ग ने गोली मारकर की आत्महत्या, गांव में पसरा सन्नाटा सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में गुरुवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने देशी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान काकोरी निवासी जितेंद्र सिंह (75) पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर के बरामदे में गले में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर संदना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने जानकारी दी कि मृतक जितेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।2
- सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गौरी स्वीट्स होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। होटल मालिक राम प्रसाद के अनुसार, लगभग 10 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गौरी स्वीट्स होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। होटल मालिक राम प्रसाद के अनुसार, लगभग 10 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।1