Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी: अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से वायरल वीडियो ने सिस्टम की पोल खोल दी है। टेंपो में स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लखीमपुर खीरी: अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से वायरल वीडियो ने सिस्टम की पोल खोल दी है। टेंपो में स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो सामने आते ही RTO की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।
Awadh News
लखीमपुर खीरी: अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से वायरल वीडियो ने सिस्टम की पोल खोल दी है। टेंपो में स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लखीमपुर खीरी: अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से वायरल वीडियो ने सिस्टम की पोल खोल दी है। टेंपो में स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो सामने आते ही RTO की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *खौफनाक: निघासन में 'गैस माफिया' का नंगा नाच! जनता बूंद-बूंद को तरसी, कबाड़ी की दुकान के पास 'यमराज' भर रहे हैं गाड़ियों में गैस* *निघासन, लखीमपुर खीरी:* निघासन क्षेत्र में इन दिनों हाहाकार मचा है। आम आदमी को अपनी रसोई के लिए एक सिलेंडर मयस्सर नहीं हो रहा, वहीं निघासन-लालपुर रोड पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 'मौत का कारोबार' फल-फूल रहा है। एक कबाड़ी की दुकान के पास खुलेआम चार पहिया वाहनों (Cars & Vans) में घरेलू गैस की रिफिलिंग की जा रही है। *आम जनता बेहाल, माफिया मालामाल!* हैरानी की बात यह है कि पूरे निघासन क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत है। घरेलू उपभोक्ता गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन गैस माफियाओं के पास सिलेंडरों का अंबार लगा है। इन सिलेंडरों को ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचकर और गाड़ियों में अवैध रूप से भरकर लाखों की काली कमाई की जा रही है। *लालपुर रोड बना 'बारूद का ढेर'* जिस जगह यह रिफिलिंग हो रही है, वहां सुरक्षा के नाम पर एक बाल्टी पानी तक नहीं है। चार पहिया गाड़ियों में खुलेआम नोजल लगाकर गैस पलटी जा रही है। यह लापरवाही न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि चलती-फिरती 'मानवीय मिसाइलों' को जन्म दे रही है। अगर रिफिलिंग के दौरान एक चिंगारी भी उठी, तो पूरी निघासन-लालपुर रोड श्मशान बन सकती है। *रसद विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल?* सड़क किनारे सरेआम गाड़ियों की कतारें लगाकर घरेलू गैस की चोरी की जा रही है, लेकिन पूर्ति विभाग (Supply Department) ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। जनता सवाल पूछ रही है कि क्या इन माफियाओं को प्रशासन का 'अभयदान' प्राप्त है? आखिर क्यों अब तक इस कबाड़ी की दुकान और अवैध रिफिलिंग सेंटर पर छापेमारी नहीं हुई?1
- Post by Rajat Ai1
- संवाददाता : मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (AIMA) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के एक पूर्व मंत्री के बेटे का नाम जुड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यमान और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, वह सड़क पर जा रही थी तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और अभद्र टिप्पणी करते हुए पूछा— “क्या रेट है?”। इस हरकत से घबराई युवती ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Salman Khan shanu1
- आर्यन की आफत आ गई है, क्योंकि उसने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी अब आर्यन की छोटी सी दुकान पर चाय के सैंपल भरे जा रहे हैं क्या आपने इससे पहले कभी फूड सेफ्टी विभाग को चाय के सैंपल लेते देखा है ? पूरे प्रदेश में खानपान की बड़ी-बड़ी दुकानों , फर्मों और फैक्ट्री में मिलावट हो रही है उसको नहीं रोक पा रहे हैं एक गरीब की चाय की दुकान में सैंपल लेने गए हैं.....वो भी चाय का .....शर्म भी नहीं आती जिला फतेहपुर, यूपी1
- Post by Kailash Gupta1
- बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। कुकरा रोड स्थित बाबा बुढ्ढा साहब गुरुद्वारा इन दिनों इंसानियत और सेवा भाव की एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। यहां पिछले दो-तीन दिनों से लगातार लंगर सेवा चल रही है, जो न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए भी राहत का बड़ा सहारा बनी हुई है। गुरुद्वारे के सेवादार भजन सिंह एवं गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा पूरे समर्पण भाव से पुलिसकर्मी, पीएसी जवानों और अन्य सुरक्षा बलों की सेवा की जा रही है। लंगर में भोजन, चाय, नाश्ता आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इतना ही नहीं, गुरुद्वारा परिसर में रुकने के लिए भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं, जिससे बाहर से आए सुरक्षा कर्मियों को आराम मिल सके। सेवादारों का यह सेवा भाव हर किसी को प्रेरित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंगर सेवा अक्सर नियमित रूप से चलती रहती है, जो गुरुद्वारे की परंपरा और सेवा भावना को दर्शाती है। इस प्रकार की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए एक प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि मानव सेवा ही सर्वोपरि सेवा है। ऐसे कार्य न केवल समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की सीख भी देते हैं। रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता2
- लखीमपुर खीरी — थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कफारा के मजरा होलागढ़ में पारिवारिक जमीन विवाद के दौरान विधवा महिला राम देवी और उनके परिवार के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा है, पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद सुलझाने पहुंचे प्रधान पक्ष के लोगों ने समझौते के बजाय जबरन कब्जे की कोशिश की, गाली-गलौज की और मोबाइल छीन लिया जिसमें उनके साक्ष्य मौजूद थे पीड़ितों का आरोप है कि चौकी कफारा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनसे ही सबूत मांगे गए, जबकि मोबाइल आरोपियों के पास है नोट — वीडियो में गाली-गलौज है, आवश्यक हो तभी सुनें1