पिकअप वाहन से 185 किलोग्राम डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन उत्पाद टीम ने रजौली चेकपोस्ट पर मद्य निषेध के अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बुधवार की सुबह एक पिकअप निबंधन संख्या -डब्लूबी 55 ई 6251 से 185.200 किलोग्राम डोडा (पाॅपी स्ट्रा) को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद डोडा की बाजार में कीमत लगभग 22 लाख 78 हजार रुपए बताया जा रहा है। डोडा को 17 बोरों में रखा गया था जिसे खीरा वाले कैरेट के नीचे छुपा कर रखा गया था। गिरफ्तार दोनों तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र के मानिक रजक के बेटे रोहित रजक एवं ब्रजापुर थाना क्षेत्र के पुरण गोराई के बेटे शंकर गोराई के रूप में की गई है। पूछताछ में इन दोनों के द्वारा बतलाया गया की उपेंद्र राय के द्वारा उन्हें यह डोडा उपलब्ध कराया गया था। यह इचाग से लेकर मोतीहारी जा रहे थे। आपूर्तिकर्ता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। जिस पर छानबीन के बाद कार्रवाई की गई। इस जांच अभियान में सक्रिय सहयोग सहायक अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह एवं गृह रक्षक पप्पू पंडित, प्रमोद कुमार के द्वारा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के किरूद्ध प्राथमिकी संख्या 339/26 धारा 15 सी एवं 8 सी एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- *रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, दो गिरफ्तार* अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली के आदेश के आलोक में गठित धावा दल द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भंडारण एवं वितरण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रजौली एवं रजौली थाना पुलिस के संयुक्त दल द्वारा ग्राम मुरहेना बाजार में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में मुरहेना बाजार मेन रोड के पूर्व दिशा स्थित एक निजी मकान में संचालित दुकान से कुल 07 घरेलू 14.2 किलोग्राम भरे हुए बी.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर तथा 40 घरेलू 14.2 किलोग्राम खाली एच.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार, पिता-राजेन्द्र साव, निवासी-मुरहेना, थाना-रजौली, जिला-नवादा बताया तथा स्वयं को दुकान का संचालक स्वीकार किया। इसके उपरांत धावा दल द्वारा मुरहेना बाजार मेन रोड के पश्चिम दिशा स्थित एक अन्य निजी मकान में संचालित दुकान में छापेमारी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ, पिता-मो० तबारक हुसैन, निवासी-मुरहेना, थाना-रजौली, जिला-नवादा बताया। उक्त दुकान से 03 घरेलू 14.2 किलोग्राम खाली एच.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर एवं एक पंजी बरामद किया गया, जिसमें कई लाभुकों का नाम एवं पता अंकित पाया गया। व्यक्ति से जब्त सिलेंडरों एवं पंजी के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उक्त मामले में विजय कुमार एवं शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-07 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by News Of Nawada1
- राधा स्वामी संगठन के नाम पर वाहन खरीद पर 40 प्रतिशत छूट का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है इस मामले को लेकर दर्जनों लोगों ने सिरदला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- कोडरमा। संतोष फुटबॉल अकादमी की छात्रा का बिरसा मुंडा अकादमी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर1
- #Koderma #jharkhandnews1
- नवादा में नया चीनी मिल की स्थापना #गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण #वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर गांव में चिन्हित की गई है भूमि...!4
- Hii1
- #झारखंड न्यूज #कोडरमान्यूज़1