Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंद्रग्रहण की वजह से रात में ही हो गया होलिका दहन, हवेली खड़गपुर का नजारा Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार के हवेली खड़गपुर में रात लगभग 2 बजे होलिका दहन का आयोजन किया गया। नगर परिषद के मारवाड़ी टोला में आयोजित इस होलिका दहन के समय लोगों ने पूजा-अर्चना की। आप वीडियो में इसे देख सकते हैं। बता दें कि आज शाम में चंद्रग्रहण है, इसलिए होलिका दहन कल रात ही कर लिया गया, जबकि होली बुधवार को है।
Mukhiyajee Reporter
चंद्रग्रहण की वजह से रात में ही हो गया होलिका दहन, हवेली खड़गपुर का नजारा Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार के हवेली खड़गपुर में रात लगभग 2 बजे होलिका दहन का आयोजन किया गया। नगर परिषद के मारवाड़ी टोला में आयोजित इस होलिका दहन के समय लोगों ने पूजा-अर्चना की। आप वीडियो में इसे देख सकते हैं। बता दें कि आज शाम में चंद्रग्रहण है, इसलिए होलिका दहन कल रात ही कर लिया गया, जबकि होली बुधवार को है।
More news from Bihar and nearby areas
- दिनांक 01.03.2026 को पीरबहोर थानांतर्गत स्थित मरीन ड्राइव पर एक कुख्यात अपराधी अमित कुमार द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर सघन छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अपराधी अमित कुमार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा पूर्ण सतर्कता बरतते हुए आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक गोली अपराधी के पैर में लगी। तत्पश्चात उसे सुरक्षित हिरासत में लेकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां वह वर्तमान में इलाजरत है। उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी पूर्व में सिविल कोर्ट पटना (पीरबहोर) परिसर में अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से प्रवेश किया था। उस मामले में उसके एक सहयोगी को हथियार सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अमित कुमार उक्त मामले में वांछित अभियुक्त था। गिरफ्तार अपराधी का गंभीर श्रेणी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में #श्रीमती_ममता_कल्याणी, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural PatnaDD News Bihar#PirbahorPS #Patna Police #Bihar_Police #arrested1
- अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार दिनांक 01.03.2026 को मेहंदीगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा अवैध रूप से हथियार एवं कारतूस रखे गए हैं। सूचना के सत्यापन हेतु पटना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बरामदगी: * 01 रिवॉल्वर * 01 देशी कट्टा * 01 पिस्टल * 02 खाली मैगजीन * 15 जिंदा कारतूस * 01 मोबाइल फोन (जब्त) पूछताछ के क्रम में उक्त महिला द्वारा बरामद हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उक्त हथियार उनके संज्ञान में थे जो उनके स्वर्गीय पति के थे। महिला को #गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री परिचय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना द्वारा दी गई बाइट... #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #VairlNews #PatnaCity1
- Post by Labour addaa.1
- Patna #होली के शुभ अवसर पर संपतचक नगर परिषद #अध्यक्ष अमित कुमार ने दिए हार्दिक #शुभकामनाएं एवं आग्र1
- पटना। मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम सह कबीर साईं मंदिर में कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सतगुरु कबीर सत्संग समारोह भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का संचालन महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्वामी जितवानंद साहेब एवं स्वामी प्रकाशानंद जी साहेब का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी जितवानंद साहेब ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे सेवा, सत्संग तथा भक्ति के मार्ग पर चलकर सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही मार्ग मनुष्य को बाधाओं से मुक्त कर परमात्मा के समीप ले जाता है तथा उसे महामानव बनने की दिशा में अग्रसर करता है। स्वामी प्रकाशानंद जी साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि सदगुरु कबीर ने ढोंग और आडंबर के विरुद्ध आवाज उठाई और सच्ची भक्ति को जीवन-मोक्ष का लक्ष्य बताया। उन्होंने समाज से पाखंड, छल-कपट और प्रपंच से ऊपर उठकर सत्य एवं प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। “करिए नित सत्संग को, बाधा सकल मिटाए विकार” का संदेश देते हुए उन्होंने सत्संग को जीवन की शुद्धि का माध्यम बताया। इस अवसर पर महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य मानव मात्र से प्रेम करना और समाज को भय एवं वैमनस्य से मुक्त करना है। श्रद्धालुओं एवं महिला मंडल द्वारा कबीर साईं की दिव्य आरती और पूजा-अर्चना की गई, वहीं भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह में पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, प्रो. सज्जन कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार, संत करसन मुनि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- होली को लेकर मधुबनी पुलिस की चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई,, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती, डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध ।1
- Patna #जदयू नेता ने दिया #CM नीतीश कुमार के #जन्मदिन,#होली,एवं #बिहार दिवस, की हार्दिक #शुभकामनाएं1
- Mukhiyajee Reporter | Patna राजधानी पटना सहित पूरा बिहार अब होली के रंग में सराबोर होने लगा है। इसका असर सियासी गलियारे में भी देखने को मिल रहा है। आज बिहार की खेल मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें वे खुद होली गीत पर ठुमके लगा रही हैं। आप इसे वीडियो में भी देख सकते हैं।1