*टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्था पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश* *टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्था पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश*व्यापार मण्डल ने नगर पालिका को चेताया रायबरेली, 11.05.2026! उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर से मिला और सब्जी मण्डी रोड के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी व्यक्त की। श्री बग्गा ने नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया कि सब्जी मण्डी मार्ग पर पंजाब क्लाथ हाउस तक आंशिक रूप से सड़क निर्माण कार्य कराने के बाद महीनों से कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन दिये जाने के बावजूद मई-2026 तक भी शेष सड़क निर्माण कार्य पूरा न होना नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। व्यापारियों ने कहा कि पंजाब क्लाथ हाउस से मालखाना होते हुए चिड़ियाखाना तक मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय और जनविरोधी बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन जाता है तथा व्यापारिक गतिविधियाँ पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। श्री बग्गा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण, जल निकासी एवं मरम्मत कार्य प्रारम्भ कराकर पूर्ण नहीं कराया गया तो व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरकर व्यापक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर अविलम्ब निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा तथा जनता और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री आशु श्रीवास्तव, दिलीप हसानी आदि लोग उपस्थित रहे। - व्यापार मण्डल ने नगर पालिका को चेताया रायबरेली, 11.05.2026! उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर से मिला और सब्जी मण्डी रोड के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी व्यक्त की। श्री बग्गा ने नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया कि सब्जी मण्डी मार्ग पर पंजाब क्लाथ हाउस तक आंशिक रूप से सड़क निर्माण कार्य कराने के बाद महीनों से कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन दिये जाने के बावजूद मई-2026 तक भी शेष सड़क निर्माण कार्य पूरा न होना नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। व्यापारियों ने कहा कि पंजाब क्लाथ हाउस से मालखाना होते हुए चिड़ियाखाना तक मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय और जनविरोधी बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन जाता है तथा व्यापारिक गतिविधियाँ पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। श्री बग्गा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण, जल निकासी एवं मरम्मत कार्य प्रारम्भ कराकर पूर्ण नहीं कराया गया तो व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरकर व्यापक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर अविलम्ब निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा तथा जनता और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री आशु श्रीवास्तव, दिलीप हसानी आदि लोग उपस्थित रहे।

- रायबरेली के सलोन से 3 मई को लापता हुए रामफल उर्फ भुल्ली 7 दिन बाद ऊंचाहार में सकुशल मिल गए। परिजनों ने उन्हें सलोन थाने में सुपुर्द कर घर वापस लाया, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।1
- रायबरेली के जिला अस्पताल में बदहाली चरम पर है। इलाज के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग को घंटों इंतज़ार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से लाइव दर्शन कर भारत की अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। रायबरेली के सामुदायिक भवन में प्रशासन ने इसका सीधा प्रसारण आयोजित कर स्थानीय लोगों को भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनाया।1
- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने रायबरेली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई। बिहार की विधायक बेबी कुमारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के गुर सिखाए। प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और दिवंगत राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी।1
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंचाहार से डॉ. मनोज कुमार पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनने पर रायबरेली और ऊंचाहार क्षेत्र में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।1
- रायबरेली के हरचंदपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी, जिससे एक कार बस में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन उसमें सवार एक मासूम बच्चे और महिला सहित चार लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।1
- उत्तर प्रदेश में प्यार के नाम पर मिले धोखे के बाद एक युवती की मौत हो गई। कोर्ट मैरिज के बाद पति द्वारा छोड़े जाने पर, उसकी बहन शव को ई-रिक्शे में ले जाते हुए एक मार्मिक वीडियो में दिखी, जो वायरल हो रहा है।1
- रायबरेली के सलोन में तरबूज बेच रहे एक युवक पर अचानक बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।1
- रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में भगवान चित्रगुप्त महाराज की दो दिवसीय कथा का समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया।1