Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahul Yadav
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल#बरेली में हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल: रमजान में सैकड़ों ने साथ रखा रोजा-इफ्तार#1
- असजद मियां पर बयान से बढ़ा विवाद! नदीम इकबाल बोले – गलत बयान से माहौल खराब पीस कमेटी ऑफ इंडिया का कड़ा विरोध1
- ye halnhai yah ki galio ka1
- बरेली आँवला क्षेत्र की समस्याओं की गूँज सुनाई दी। सांसद नीरज मौर्य ने सदन में नियम 377 के तहत भमौरा-आँवला मार्ग के कायाकल्प की जोरदार मांग उठाई है।" "नीरज मौर्य ने सरकार का ध्यान खींचते हुए कहा कि भमौरा से आँवला मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ गया है कि इसे अब NHAI के अंतर्गत शामिल कर फोर-लेन बनाना बेहद जरूरी हो गया है।" "सांसद ने मुख्य रूप से रास्ते में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग का मुद्दा उठाया, जहाँ घंटों लगने वाले जाम के कारण छात्र-छात्राओं और गंभीर मरीजों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ती है। उन्होंने इस क्रॉसिंग पर तत्काल ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण की मांग की है।" "नीरज मौर्य ने जनहित का हवाला देते हुए सरकार से इस परियोजना को तुरंत स्वीकृति देने की अपील की, ताकि क्षेत्र की जनता को इस नरकीय जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल सके।" "सांसद की इस पहल से अब आँवला क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है।1
- Jameen kabjaane Ki sajish /gata sankhya 197 ka sach/ nyaay ko lekar /man bete Ne lagai Insaaf Ki guhar1
- बरेली में जनसुनवाई प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना विशारतगंज के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 10 मार्च को आयोजित जनसुनवाई की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मॉनिटरिंग के दौरान पाया गया कि वे स्वयं उपस्थित न होकर अपनी जगह वरिष्ठ उपनिरीक्षक को बैठाकर बिना अनुमति थाना क्षेत्र से बाहर थे। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में भी लापरवाही सामने आई। मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।1
- आज आँवला में The Heritage School का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने किया। पं. आर. के शर्मा पूर्व विधायक व स्कूल के प्रबन्धक विजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने चाँदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर वहाँ उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन उसके बाद भी हर तरफ अराजकता का माहौल है। किसान महंगाई के कारण फाँसी खा रहा है, बेरोजगार नौकरी के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होती जा रही है और यह बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार महगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना होगा और निश्चित ही 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसलिए सभी साथी इस निरंकुश भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाये। उन्होंने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि निश्चित ही यह स्कूल इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा।। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, देर रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास छापेमारी की। इस दौरान तारा नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रही थी। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से करीब 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।1
- जनपद बरेली के थाना भगोरा क्षेत्र के ग्राम लहर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़ित साधुराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 7 बजे जब वह खेत से घर लौट रहा था, तभी गांव के राम सिंह, दयाराम, प्रीतम, पप्पू, मान सिंह और प्रेमपाल ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन करीब 11 बजे आरोपियों ने उसके घर के घेर में आग लगा दी, जिससे छप्पर, रजाई और कंबल जल गए और करीब 5 हजार रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में थाना भगोरा में मुकदमा संख्या 123/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया, लेकिन पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की राजनीतिक पहुंच के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साधुराम का आरोप है कि आरोपी खुलेआम गांव में धमकी दे रहे हैं कि अगली बार मौका मिला तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी1