logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर मोहना में निकली सोमेश्वर महादेव की शाही सवारी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत मोहन बड़ोदिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोहना नगर में सोमेश्वर महादेव की शाही सवारी धूमधाम एवं धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शाही सवारी का शुभारंभ सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने जगह-जगह पलक-पांवड़े बिछाकर भगवान की शाही सवारी का आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शाही सवारी में शामिल हुए। डॉ. संजय जामलिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के दिन भगवान सोमेश्वर महादेव की विशेष स्वरूप में शाही सवारी निकाली जाती है। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आकर्षक झांकियां भी यात्रा में शामिल होती हैं, जो नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती हैं। शाही सवारी के दौरान राम कृष्णा हॉस्पिटल द्वारा पालकी का विशेष स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में शाही सवारी के पहुंचने के बाद विधि-विधान से महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान सोमेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

3 hrs ago
user_Rajesh jamliya
Rajesh jamliya
Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
c6a89ceb-a2db-45fa-9cf4-ebe56b9bffbc

रक्षाबंधन पर मोहना में निकली सोमेश्वर महादेव की शाही सवारी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत मोहन बड़ोदिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोहना नगर में सोमेश्वर महादेव की शाही सवारी धूमधाम एवं धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शाही सवारी का शुभारंभ सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने जगह-जगह पलक-पांवड़े बिछाकर भगवान की शाही सवारी का आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शाही सवारी में शामिल हुए। डॉ. संजय जामलिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के दिन भगवान सोमेश्वर महादेव की विशेष स्वरूप में शाही सवारी निकाली जाती है। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आकर्षक झांकियां भी यात्रा में शामिल होती हैं, जो नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती हैं। शाही सवारी के दौरान राम कृष्णा हॉस्पिटल द्वारा पालकी का विशेष स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में शाही सवारी के पहुंचने के बाद विधि-विधान से महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान सोमेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बडोनी:बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल। बडोनी:बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल। दतिया/बड़ौनी। बड़ौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित कब्रिस्तान में बस्ती का गंदा पानी भरने का मामला सामने आया है। इससे कब्रिस्तान में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कब्रिस्तान परिसर में गंदा पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही यदि इस तरह गंदा पानी भर रहा है, तो नगर की अन्य बस्तियों में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही भाजपा और मोहन सरकार के विकास के दावे हैं? क्या यही बड़ौनी नगर परिषद का 'चीखता हुआ विकास' है?
    1
    बडोनी:बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल।
बडोनी:बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल।
दतिया/बड़ौनी। बड़ौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित कब्रिस्तान में बस्ती का गंदा पानी भरने का मामला सामने आया है। इससे कब्रिस्तान में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कब्रिस्तान परिसर में गंदा पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही यदि इस तरह गंदा पानी भर रहा है, तो नगर की अन्य बस्तियों में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं, वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही भाजपा और मोहन सरकार के विकास के दावे हैं? क्या यही बड़ौनी नगर परिषद का 'चीखता हुआ विकास' है?
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Arif Khan
    1
    Post by Arif Khan
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • त्यौहारों पर मिलावट के खिलाफ कलेक्टर का एक्शन 20 हजार की सामग्री जब्त त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर कलेक्टर की सख्ती, खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता नहीं—संदिग्ध मावा-पनीर के नमूने लिए, 20 हजार रुपये की सामग्री जब्त राजगढ़, 28 अगस्त 2026। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच एवं नमूना कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 27 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे सुठालिया बाईपास, ब्यावरा स्थित राधा-कृष्ण दूध मावा पनीर प्लांट का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पाए गए मावा एवं पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। मौके पर 40 किलोग्राम मावा एवं 20 किलोग्राम पनीर, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, जब्त किया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने नियमानुसार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व अमला भी सक्रिय, खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी तेज त्योहारी सीजन में मिलावट एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ राजस्व विभाग का अमला भी सक्रिय किया गया है। जिले में दूध, मावा, पनीर, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। यह संयुक्त कार्रवाई तहसीलदार श्री कमल सोलंकी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री द्वारा की गई। कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मिलावट या अमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    2
    त्यौहारों पर मिलावट के खिलाफ कलेक्टर का एक्शन 20 हजार की सामग्री जब्त
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर कलेक्टर की सख्ती, खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता नहीं—संदिग्ध मावा-पनीर के नमूने लिए, 20 हजार रुपये की सामग्री जब्त
राजगढ़, 28 अगस्त 2026।
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच एवं नमूना कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 27 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे सुठालिया बाईपास, ब्यावरा स्थित राधा-कृष्ण दूध मावा पनीर प्लांट का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पाए गए मावा एवं पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए।
मौके पर 40 किलोग्राम मावा एवं 20 किलोग्राम पनीर, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, जब्त किया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने नियमानुसार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व अमला भी सक्रिय, खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी तेज
त्योहारी सीजन में मिलावट एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ राजस्व विभाग का अमला भी सक्रिय किया गया है। जिले में दूध, मावा, पनीर, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।
यह संयुक्त कार्रवाई तहसीलदार श्री कमल सोलंकी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री द्वारा की गई।
कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मिलावट या अमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी की रक्षाबंधन पर खास पहल: स्वच्छता प्रहरी बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, दिया सम्मान सुसनेर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुसनेर में भाई-बहन के रिश्ते की एक खास तस्वीर देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर 1 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी ने अपने निवास पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में दिन-रात जुटी स्वच्छता प्रहरी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरी बहनों ने अध्यक्ष और पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधा, वहीं उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वच्छता प्रहरी बहनों के सम्मान का यह आयोजन रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास बना गया।
    1
    नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी की रक्षाबंधन पर खास पहल: स्वच्छता प्रहरी बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, दिया सम्मान

सुसनेर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुसनेर में भाई-बहन के रिश्ते की एक खास तस्वीर देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर 1 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी ने अपने निवास पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में दिन-रात जुटी स्वच्छता प्रहरी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरी बहनों ने अध्यक्ष और पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधा, वहीं उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वच्छता प्रहरी बहनों के सम्मान का यह आयोजन रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास बना गया।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईंभाई-बहन का प्यार आईए जानते हैं आखिर कार क्या है पूरी जानकारी जानते हैं विस्तार पूर्वक में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर में भाई-बहन का प्यार: आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात, जेल परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आगर-मालवा की जेल में 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल आगर-मालवा में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर में 28 अगस्त2026 को बंदियों की बहनों से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई। उप जेल अधीक्षक हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 97 बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई जिसमें 258 बहनों एवं 53 बच्चोंने भाग लिया। बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में सभी प्रकार की सुरक्षा एवं खैरियत रही। यह आयोजन बंदियों में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने तथा सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया गया था।
    1
    रक्षाबंधन पर जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईंभाई-बहन का प्यार

आईए जानते हैं आखिर कार क्या है पूरी जानकारी जानते हैं विस्तार पूर्वक में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर में 

 भाई-बहन का प्यार: आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी

खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात,

 जेल परिसर में  रक्षाबंधन का पर्व मनाया 

जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आगर-मालवा की जेल में 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल आगर-मालवा में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। 

जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर में  28 अगस्त2026 को बंदियों की बहनों से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई।

उप जेल अधीक्षक  हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 97 बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई

 जिसमें 258 बहनों एवं 53 बच्चोंने भाग लिया। 

बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। 

इस दौरान जेल परिसर में सभी प्रकार की सुरक्षा एवं खैरियत रही।

यह आयोजन बंदियों में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने तथा सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया गया था।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारत रक्षा मंच की बड़ी बैठक | गुरुजी सूर्यकांत केलकर के 6 बड़े मुद्दे | लव जिहाद, जनगणना और दिल्ली के नाम इंदौर में भारत रक्षा मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भारत रक्षा मंच के संस्थापक माननीय सूर्यकांत जी केलकर ‘गुरुजी’ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अल्पसंख्यक जनगणना एवं मान्यता के मापदंड पर पुनर्विचार, दिल्ली की सड़कों के नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद को लेकर हिंदू समाज में जागरूकता, तथा प्रवासी भारतीयों से जुड़े कानूनों को सख्त किए जाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने भारत रक्षा मंच के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया। बैठक में इंदौर विभाग के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखिए भारत रक्षा मंच इंदौर बैठक की पूरी खबर, गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने क्या कहा और बैठक में कौन-कौन से प्रमुख मुद्दे उठाए गए। मुख्य विषय: भारत रक्षा मंच बैठक, भारत रक्षा मंच इंदौर, सूर्यकांत केलकर गुरुजी, गुरुजी सूर्यकांत केलकर, इंदौर न्यूज, इंदौर समाचार, भारत रक्षा मंच न्यूज, अल्पसंख्यक जनगणना, अल्पसंख्यक मान्यता, दिल्ली सड़क नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद, हिंदू जागरूकता, प्रवासी भारतीय कानून, सामाजिक जागरूकता, हिंदू संगठन, इंदौर बैठक।
    1
    भारत रक्षा मंच की बड़ी बैठक | गुरुजी सूर्यकांत केलकर के 6 बड़े मुद्दे | लव जिहाद, जनगणना और दिल्ली के नाम
इंदौर में भारत रक्षा मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भारत रक्षा मंच के संस्थापक माननीय सूर्यकांत जी केलकर ‘गुरुजी’ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में अल्पसंख्यक जनगणना एवं मान्यता के मापदंड पर पुनर्विचार, दिल्ली की सड़कों के नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद को लेकर हिंदू समाज में जागरूकता, तथा प्रवासी भारतीयों से जुड़े कानूनों को सख्त किए जाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने भारत रक्षा मंच के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया।
बैठक में इंदौर विभाग के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देखिए भारत रक्षा मंच इंदौर बैठक की पूरी खबर, गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने क्या कहा और बैठक में कौन-कौन से प्रमुख मुद्दे उठाए गए।
मुख्य विषय:
भारत रक्षा मंच बैठक, भारत रक्षा मंच इंदौर, सूर्यकांत केलकर गुरुजी, गुरुजी सूर्यकांत केलकर, इंदौर न्यूज, इंदौर समाचार, भारत रक्षा मंच न्यूज, अल्पसंख्यक जनगणना, अल्पसंख्यक मान्यता, दिल्ली सड़क नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद, हिंदू जागरूकता, प्रवासी भारतीय कानून, सामाजिक जागरूकता, हिंदू संगठन, इंदौर बैठक।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झील फटने पर रोका गया था; बाढ़ में अब तक 552 की मौत, 1000 से ज्यादा लापता मृतकों की संख्या: नेपाल में अब तक 547 लोगों और तिब्बत (चीन) में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।लापता लोग: कुल 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं। नेपाल से 977 लोग और तिब्बत क्षेत्र से 558 लोग गायब हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक, ट्रैकर और स्थानीय सुरक्षा बल शामिल हैं।भारतीय नागरिक: लापता लोगों में लगभग 178 से अधिक भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं, जबकि विदेश मंत्रालय के अनुसार कई भारतीयों से संपर्क टूटने के बाद रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।बुनियादी ढांचे की तबाही: बाढ़ के तेज बहाव से भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में दर्जनों हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, पुल, सड़कें और पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र
    1
    झील फटने पर रोका गया था; बाढ़ में अब तक 552 की मौत, 1000 से ज्यादा लापता मृतकों की संख्या: नेपाल में अब तक 547 लोगों और तिब्बत (चीन) में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।लापता लोग: कुल 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं। नेपाल से 977 लोग और तिब्बत क्षेत्र से 558 लोग गायब हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक, ट्रैकर और स्थानीय सुरक्षा बल शामिल हैं।भारतीय नागरिक: लापता लोगों में लगभग 178 से अधिक भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं, जबकि विदेश मंत्रालय के अनुसार कई भारतीयों से संपर्क टूटने के बाद रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।बुनियादी ढांचे की तबाही: बाढ़ के तेज बहाव से भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में दर्जनों हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, पुल, सड़कें और पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Agar, Agar Malwa•
    3 hrs ago
  • राजगढ़ में 90 डिग्री का घुमाव बना काल 4 की मौत 11 घायल,बस दीवार से घिसाई 90 डिग्री के टर्न पर मौत का मोड़, ब्यावरा-इंदौर बायपास पर बस हादसा, 4 की मौत की सूचना; महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर भी मृत ब्यावरा से इंदौर जा रही बस ओवरब्रिज के घुमाव पर तिरछी होकर रगड़ाती चली गई हादसा इतना भयावह कि नींद में सो रहे यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए,अपर बर्थ पर सो रहे कई यात्री सीधे नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया,हादसे में महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं,कुल 11 घायल बताये जा रहे है हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी और एसडीएम गोविंद दुबे मौके पर पहुंचे इसी स्पॉट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं,स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के दौरान ही ओवरब्रिज के डिजाइन/टर्न को लेकर सवाल उठे थे जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर खामी दूर करने की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है सिंगल-वे और करीब 90 डिग्री का तीखा टर्न हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है हादसे के बाद एक बार फिर ओवरब्रिज के निर्माण और डिजाइन पर सवाल खड़े। राजगढ़ जिले की संजीवनी 108 सेवा पर भी सवाल—सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप।
    3
    राजगढ़ में 90 डिग्री का घुमाव बना काल 4 की मौत 11 घायल,बस दीवार से घिसाई
90 डिग्री के टर्न पर मौत का मोड़, ब्यावरा-इंदौर बायपास पर बस हादसा, 4 की मौत की सूचना; महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर भी मृत
ब्यावरा से इंदौर जा रही बस ओवरब्रिज के घुमाव पर तिरछी होकर रगड़ाती चली गई
हादसा इतना भयावह कि नींद में सो रहे यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए,अपर बर्थ पर सो रहे कई यात्री सीधे नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया,हादसे में महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं,कुल 11 घायल बताये जा रहे है 
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी और एसडीएम गोविंद दुबे मौके पर पहुंचे
इसी स्पॉट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं,स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के दौरान ही ओवरब्रिज के डिजाइन/टर्न को लेकर सवाल उठे थे
जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर खामी दूर करने की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है
सिंगल-वे और करीब 90 डिग्री का तीखा टर्न हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है
हादसे के बाद एक बार फिर ओवरब्रिज के निर्माण और डिजाइन पर सवाल खड़े।
राजगढ़ जिले की संजीवनी 108 सेवा पर भी सवाल—सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.