रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, चांदी की राखियों की खरीदारी पर महंगाई का असर चांदन। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को चांदन प्रखंड सहित भैरोगंज बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मनाए जाने को लेकर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए राखियों के साथ मिठाई, फल, पूजा सामग्री और उपहारों की खरीदारी की। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में सामान्य राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है। बच्चों के लिए कार्टून एवं विभिन्न आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की भी मांग देखने को मिली। वहीं, इस बार चांदी के भाव में बढ़ोतरी का असर चांदी की राखियों की खरीदारी पर भी पड़ा है। चांदी महंगी होने के कारण कई लोगों ने चांदी की राखी खरीदने के बजाय सामान्य राखियों को प्राथमिकता दी। दुकानदारों के अनुसार, चांदी की राखियों की कीमत बढ़ने से इस बार इसकी मांग में कुछ कमी देखने को मिल रही है। रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानदारों ने भी विशेष तैयारी की है। दुकानों पर तरह-तरह की मिठाइयां और आकर्षक पैकिंग में उपहार उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली। खरीदारी करने पहुंची महिलाओं और युवतियों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बहनों ने बताया कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की जाती है। वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत करते हैं। बताया जाता है कि इस वर्ष सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर चांदन और भैरोगंज बाजार में देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा और पूरा बाजार त्योहारी रंग में रंगा नजर आया।

- कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। 💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल1
- Nepal me bad se trahi trahi9
- नाथनगर में नेशनल ऑप्टिकल का उद्घाटन, उचित कीमत पर मिलेंगे हर तरह के चश्मे भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित पिपरपांती में नेशनल ऑप्टिकल का विधिवत उद्घाटन नगर निगम वार्ड संख्या-11 की पार्षद सविता देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं दुकान संचालकों ने पार्षद का स्वागत किया। नेशनल ऑप्टिकल के खुलने से अब नाथनगर और आसपास के लोगों को चश्मे के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां उचित कीमत पर विभिन्न प्रकार के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। दुकान में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन एवं रेंज के चश्मे उपलब्ध रहने की बात कही गई है। दुकान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के चश्मे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जरूरत के अनुसार सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नेशनल ऑप्टिकल के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।1
- पांच दिन बाद कुएं में मिला दसरथ गोस्वामी का शव, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बांका: सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव निवासी दसरथ गोस्वामी, पिता छोटन गोस्वामी, के लापता होने के पांच दिन बाद गांव के समीप स्थित एक कुएं से शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दसरथ गोस्वामी पिछले पांच दिनों से लापता थे। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद गांव के पास एक कुएं में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, इस मामले में परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दसरथ के लापता होने के बाद प्रशासन की ओर से मामले में अपेक्षित छानबीन नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर समय रहते गंभीरता से जांच और तलाश की जाती, तो शायद घटना का पता पहले चल सकता था। फिलहाल शव मिलने के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मामले की जांच किए जाने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। टकलू न्यूज की अपील: मामले की निष्पक्ष जांच हो और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी प्रशासन गंभीरता से जांच करे।1
- बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई बाराहाट में जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने किया। बैठक में नए सिरे से पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसके साथ साथ पार्टी के कई प्रकोष्ठों का भी चयन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा - हम सभी लोगों को एक जुटता के साथ प्रखंड स्तर पर मजबूती के साथ जन सुराज को आगे बढ़ाते रहे । जिसमें प्रखंड संरक्षक जीवन मिश्रा को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज राउत उर्फ मोनू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रखंड संरक्षक सियाराम पंडित,संगठन महामंत्री संजय सिंह,संगठन मुख्य प्रवक्ता मुख्तार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला महिला संस्थापक सदस्य रीता झा,महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा जी,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,कर्पूरी मंच के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शंभू दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जलादउद्दीन , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद यादव,को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला सचिव श्यामसुंदर दास,जिला प्रवक्ता रणधीर पांडेय,ओबीसी जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साह,बुलबुल यादव, सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनसुराज के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- तारापुर आर एस कॉलेज में विद्यार्थी सहायता शिविर में नहीं मिला एक भी आवेदन रामस्वास्थ्य महाविद्यालय, तारापुर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन देने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शिविर में किसी भी छात्र का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, करियर मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सही दिशा देने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। संचालन एवं संयोजन नोडल पदाधिकारी प्रो. राखी कुमारी ने किया। मौके पर डॉ. सविता कुमारी, डॉ. पूर्णिमा गुप्ता, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. बसंत कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार सहित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- रजौन में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, दो जुगाड़ गाड़ियां जब्त 🚨 बांका में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन! रजौन थाना क्षेत्र में खनन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दो जुगाड़ गाड़ियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 75 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है, साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। खनन माफियाओं पर प्रशासन की नजर है और समाहर्ता ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ⚠️ 📍 स्थान: रजौन, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1