logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेंच ने 41 रन से सीरीज जीती, अभय यादव बने मैन ऑफ द सीरीज धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगों रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैच में दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया । जो खिलाड़ी खेले हैं वहीं जीते हैं। धौलपुर अभिभाषक संघ धन्यवाद की पात्र है ,जिन्होंने बार- बेंच के लिए इतना महत्वपूर्ण आयोजन रखा। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल ने कहा कि धौलपुर के अधिवक्ताओं द्वारा सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला, पुरुष अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई । आयोजन काफी सफल रहा है और इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होते रहने चाहिए। धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में अभिभाषक संघ की पूरी कार्यकारिणी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया है और समय-समय पर आयोजन के दौरान जो मार्गदर्शन दिया उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज फाइनल क्रिकेट मुकाबले में बेंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 124 रन बनाए। बेंच की ओर से अभय ने 31 बॉल में 64 रन और सचिन ने 22 बॉल में 40 रन बनाए । बार की टीम लक्ष्य का पीछे करने उतरी और निर्धारित 10 ओवर में 83 रन ही बना सकी। बार की ओर से आसिफ उस्मानी ने सर्वाधिक 14 रन की पारी खेली। बेंच की ओर से पियूष एवं शांतनु ने तीन-तीन विकेट झटके । मंचासीन अतिथियों ने विजेता ट्राफी भेंट की। वहीं दूसरी ओर दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 100 मीटर में नंदकिशोर कुशवाहा विजेता व पीयूष तिवारी उपविजेता,200 मीटर में नंदकिशोर कुशवाहा विजेता व पीयूष तिवारी उपविजेता, बैडमिंटन एकल वर्ग में अनुपम बघेल विजेता व मोहित शर्मा उपविजेता, डबल्स बैडमिंटन अनुपम बघेल -अनिल शर्मा विजेता व मोहित शर्मा -हरिओम उपविजेता रहे ।प्रतियोगिता में निर्णायक रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सौरभ गुर्जर, पूजा नरसल, शांति व गौरव वर्मा रहे। इस अवसर पर सुबोध शर्मा, इरशाद खान, संजय जगरिया ,गौरव शर्मा ,मुकेश भट्ट, रिजवान अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।

1 hr ago
user_ANURAG BAGHEL
ANURAG BAGHEL
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
1 hr ago
4e8e89c9-f74b-40e2-961c-0e4b4cb3d59a

बेंच ने 41 रन से सीरीज जीती, अभय यादव बने मैन ऑफ द सीरीज धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगों रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैच में दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया । जो खिलाड़ी खेले हैं वहीं जीते हैं। धौलपुर अभिभाषक संघ धन्यवाद की पात्र है ,जिन्होंने बार- बेंच के लिए इतना महत्वपूर्ण आयोजन रखा। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल ने कहा

कि धौलपुर के अधिवक्ताओं द्वारा सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला, पुरुष अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई । आयोजन काफी सफल रहा है और इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होते रहने चाहिए। धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में अभिभाषक संघ की पूरी कार्यकारिणी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया है और समय-समय पर आयोजन के दौरान जो मार्गदर्शन दिया उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज फाइनल क्रिकेट मुकाबले में बेंच

ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 124 रन बनाए। बेंच की ओर से अभय ने 31 बॉल में 64 रन और सचिन ने 22 बॉल में 40 रन बनाए । बार की टीम लक्ष्य का पीछे करने उतरी और निर्धारित 10 ओवर में 83 रन ही बना सकी। बार की ओर से आसिफ उस्मानी ने सर्वाधिक 14 रन की पारी खेली। बेंच की ओर से पियूष एवं शांतनु ने तीन-तीन विकेट झटके । मंचासीन अतिथियों ने विजेता ट्राफी भेंट की। वहीं दूसरी ओर दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 100

मीटर में नंदकिशोर कुशवाहा विजेता व पीयूष तिवारी उपविजेता,200 मीटर में नंदकिशोर कुशवाहा विजेता व पीयूष तिवारी उपविजेता, बैडमिंटन एकल वर्ग में अनुपम बघेल विजेता व मोहित शर्मा उपविजेता, डबल्स बैडमिंटन अनुपम बघेल -अनिल शर्मा विजेता व मोहित शर्मा -हरिओम उपविजेता रहे ।प्रतियोगिता में निर्णायक रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सौरभ गुर्जर, पूजा नरसल, शांति व गौरव वर्मा रहे। इस अवसर पर सुबोध शर्मा, इरशाद खान, संजय जगरिया ,गौरव शर्मा ,मुकेश भट्ट, रिजवान अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मैं आज तक समझ नहीं पाया हूँ कि राहुल गांधी जैसे नासमझ व्यक्ति को Leader of the Opposition कैसे बनाया गया। कांग्रेस पार्टी यह क्यों नहीं समझ पा रही है कि ऐसा व्यक्ति, जिसे न अर्थव्यवस्था की समझ है और जिसके पास सिर्फ झूठ, फरेब, बयानबाज़ी और ट्वीट्स के अलावा कुछ भी बताने को नहीं है, वह सच्चाई से कोसों दूर रहता है। भारत की कॉटन उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और उसकी मांग भी बढ़ेगी। आयात करके, प्रोसेस करके फिर निर्यात करने की जो नीति है, वह Foreign Trade Policy में वर्षों से चली आ रही है; यह कोई नई नीति नहीं है। SEZ (Special Economic Zone) नीति, जो कांग्रेस के समय से चली आ रही है, यही कहती है कि आप कुछ भी आयात कर सकते हैं और यदि उसे प्रोसेस करके निर्यात किया जाए तो उस पर Zero Duty लगती है। इसमें कोई नुकसान नहीं है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों के बच्चों को भी रोजगार मिलेगा और किसानों के लिए भी अपार संभावनाएँ पैदा होंगी। — श्री पीयूष गोयल
    1
    मैं आज तक समझ नहीं पाया हूँ कि राहुल गांधी जैसे नासमझ व्यक्ति को Leader of the Opposition कैसे बनाया गया। कांग्रेस पार्टी यह क्यों नहीं समझ पा रही है कि ऐसा व्यक्ति, जिसे न अर्थव्यवस्था की समझ है और जिसके पास सिर्फ झूठ, फरेब, बयानबाज़ी और ट्वीट्स के अलावा कुछ भी बताने को नहीं है, वह सच्चाई से कोसों दूर रहता है।
भारत की कॉटन उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और उसकी मांग भी बढ़ेगी। आयात करके, प्रोसेस करके फिर निर्यात करने की जो नीति है, वह Foreign Trade Policy में वर्षों से चली आ रही है; यह कोई नई नीति नहीं है।
SEZ (Special Economic Zone) नीति, जो कांग्रेस के समय से चली आ रही है, यही कहती है कि आप कुछ भी आयात कर सकते हैं और यदि उसे प्रोसेस करके निर्यात किया जाए तो उस पर Zero Duty लगती है। इसमें कोई नुकसान नहीं है।
इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों के बच्चों को भी रोजगार मिलेगा और किसानों के लिए भी अपार संभावनाएँ पैदा होंगी।
— श्री पीयूष गोयल
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Voice of people मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अम्बाह नगर के पीपल चौराहा पर नवनिर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्यों एवं नगरवासियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों ने जोशीले नारे लगाए और पदाधिकारियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती एवं नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे जिससे पीपल चौराहा पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा साहेवे आलम खान ब्यूरो मुरैना सी आई डी न्युज
    1
    अम्बाह नगर के पीपल चौराहा पर नवनिर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्यों एवं नगरवासियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों ने जोशीले नारे लगाए और पदाधिकारियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती एवं नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे जिससे पीपल चौराहा पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा साहेवे आलम खान ब्यूरो मुरैना सी आई डी न्युज
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    23 hrs ago
  • यह मामला वाकई दिलचस्प है—जब घर का ही चिराग घर की रोशनी (या इस मामले में 'पोल') दिखाने लगे, तो चर्चा तो होनी ही थी। आपकी इस खबर ने उस पुरानी कहावत को चरितार्थ कर दिया है कि "हाथ कंगन को आरसी क्या, और पढ़े लिखे को फारसी क्या।" मामले का मुख्य सार भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने अपनी ही सरकार के सामने आईना रख दिया। *हम बोलेगा..तो..बोलोगे कि..बोलता है...* *भरतपुर। राजस्थान में खनन माफियाओं के अवैध खनन को लेकर राजस्थान की भाजपा सरकार चाहे कितनी भी दलीले दे और आमजन की तरफ से इस मामले को लेकर चाहे कितनी भी चुप्पी साधे रहे लेकिन सरकार के ही एक विधायक ने अवैध खनन को लेकर विधानसभा में भजनलाल सरकार की पोल खोलक र रख दी। भरतपुर के वैर क्षेत्र से भाजपा के विधायक बहादुर सिंह कोली ने जब यह मामला सदन में उठाया तो लीपापोती में सरकार की तरफ से क्या कहा गया यह आप भी सुनिए।*
    2
    यह मामला वाकई दिलचस्प है—जब घर का ही चिराग घर की रोशनी (या इस मामले में 'पोल') दिखाने लगे, तो चर्चा तो होनी ही थी। आपकी इस खबर ने उस पुरानी कहावत को चरितार्थ कर दिया है कि "हाथ कंगन को आरसी क्या, और पढ़े लिखे को फारसी क्या।"
मामले का मुख्य सार
भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने अपनी ही सरकार के सामने आईना रख दिया। *हम बोलेगा..तो..बोलोगे कि..बोलता है...*
*भरतपुर। राजस्थान में खनन माफियाओं के अवैध खनन को लेकर राजस्थान की भाजपा सरकार चाहे कितनी भी दलीले दे और आमजन की तरफ से इस मामले को लेकर चाहे कितनी भी चुप्पी साधे रहे लेकिन सरकार के ही एक विधायक ने अवैध खनन को लेकर विधानसभा में भजनलाल सरकार की पोल खोलक
र रख दी। भरतपुर के वैर क्षेत्र से भाजपा के विधायक बहादुर सिंह कोली ने जब यह मामला सदन में उठाया तो लीपापोती में सरकार की तरफ से क्या कहा गया यह आप भी सुनिए।*
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    20 hrs ago
  • # Lucknow ke andar Sampark Karen plumber bhai ko#
    1
    # Lucknow ke andar Sampark Karen plumber bhai ko#
    user_Mohdsaeed Saeed
    Mohdsaeed Saeed
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Deepak Kumar
    1
    Post by Deepak Kumar
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by गीताधौरहरा9554186986
    1
    Post by गीताधौरहरा9554186986
    user_गीताधौरहरा9554186986
    गीताधौरहरा9554186986
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • धौलपुर । भारतीय किसान संघ की कृषि भवन सब्जी मंडी परिसर, चौपड़ा मंदिर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बालोटिया, विशिष्ट अतिथि प्रान्त संघठन मंत्री नीरज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थी सिंह परमार,संभाग उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर,संभाग राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार के सानिध्य में आयोजित की गयी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अखिल भारतीय प्रवास के तहत धौलपुर जिले में प्रवास किया और जिले की मासिक बैठक में भाग लेकर जिला कार्यकारिणी का मार्ग दर्शन किया और शाम को सैपऊ तहसील की तसीमो ग्राम समिति की भी बैठक ली और ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं व सदस्यों का भी मार्गदर्शन किया। नत्थी सिंह परमार ने युवा संघठन को मजबूत करने हेतु विशेष ध्यान देने को कहा तथा अपने सुझाव भी दिए तथा उन्होंने भगवान बलराम जी की भी वर्ष में एक बार शोभायात्रा निकालने का भी विचार रखा। राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान ने ट्रेड डील पर विचार रखते हुए सोयाबीन व फलों के आयात से अपने देश के किसानों को उत्पन्न होने वाली समस्या पर चिंता व्यक्त की एवं संघठन के आंदोलनात्मक प्रणाली पर भी सुझाव दिए। महेश परमार पूर्व तहसील अध्यक्ष बसेड़ी ने आवारा गौ वंश द्वारा किसानों को हो रही परेशानी और फसल के नुकसान से बचाने को प्रशासन के सम्मुख रखने और समस्या के निदान हेतु प्रयास करने के लिए विचार रखा। जिला मंत्री गणेशी लाल ने प्रत्येक तहसील के रेवन्यू विलेज स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने के सुझाव दिए। प्रान्त संघठन मंत्री ने संघठन में युवाओं व मातृशक्ति की भागीदारी पर विशेष ध्यान देने को कहा और भविष्य में युवा व महिला सम्मेलन को जिला स्तर पर आयोजित कर उन्हें संघठन के नियमों, क्रिया कलापों की जानकारी देने हेतु विचार व्यक्त किये। जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार ने पधारे सभी अतिथि का धन्यवाद किया । इस दौरान लक्ष्मी नारायण वरिष्ठ कार्यकर्त्ता,जिला मंत्री गणेशी लाल,अमर सिंह, अशोक सिकरवार जिला प्रचार प्रमुख,मान सिंह गुर्जर मंडी प्रमुख, महेन्द्र त्यागी नशा मुक्ति प्रमुख, अमर सिंह लोधा जिला संरक्षण प्रमुख, रमेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, अशोक पटेल जिला सुरक्षा प्रमुख,डॉ.देवेश परमार ,भारत सिंह सिसोदिया जिला युवा प्रमुख, देवेंद्र सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, विजय परमार तहसील अध्यक्ष सैपऊ, छोटेलाल तहसील मंत्री बसेड़ी, अमित कुशवाह तहसील युवा प्रमुख सैपऊ, रामभरोसी परमार, सुरेन्द्र सिंह तोमर तहसील अध्यक्ष बसेड़ी, लाखन सिंह, उमा शंकर त्यागी तहसील अध्यक्ष राजाखेड़ा, ओमवीर सिंह सिकरवार तहसील मंत्री राजाखेड़ा, गोविन्द सिंह, ब्रजकिशोर आदि ने विचार रखे।
    3
    धौलपुर । भारतीय किसान संघ की कृषि भवन सब्जी मंडी परिसर, चौपड़ा मंदिर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोसे बालोटिया, विशिष्ट अतिथि प्रान्त संघठन मंत्री नीरज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थी सिंह परमार,संभाग उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर,संभाग राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार के सानिध्य में आयोजित की गयी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अखिल भारतीय प्रवास के तहत धौलपुर जिले में प्रवास किया और जिले की मासिक बैठक में भाग लेकर जिला कार्यकारिणी का मार्ग दर्शन किया और शाम को सैपऊ तहसील की तसीमो ग्राम समिति की भी बैठक ली और ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं व सदस्यों का भी मार्गदर्शन किया।
नत्थी सिंह परमार ने युवा संघठन को मजबूत करने हेतु विशेष ध्यान देने को कहा तथा अपने सुझाव भी दिए तथा उन्होंने भगवान बलराम जी की भी वर्ष में एक बार शोभायात्रा निकालने का भी विचार रखा। राजस्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह चौहान ने ट्रेड डील पर विचार रखते हुए सोयाबीन व फलों के आयात से अपने देश के किसानों को उत्पन्न होने वाली समस्या पर  चिंता व्यक्त की एवं संघठन के आंदोलनात्मक प्रणाली पर भी सुझाव दिए। महेश परमार पूर्व तहसील अध्यक्ष बसेड़ी ने आवारा गौ वंश द्वारा किसानों को हो रही परेशानी और फसल के नुकसान से बचाने को प्रशासन के सम्मुख रखने और समस्या के निदान हेतु प्रयास करने के लिए विचार रखा। जिला मंत्री गणेशी लाल ने प्रत्येक तहसील के रेवन्यू विलेज स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने के सुझाव दिए। प्रान्त संघठन मंत्री ने संघठन में युवाओं व मातृशक्ति की भागीदारी पर विशेष ध्यान देने को कहा और भविष्य में युवा व महिला सम्मेलन को जिला स्तर पर आयोजित कर उन्हें संघठन के नियमों, क्रिया कलापों की जानकारी देने हेतु विचार व्यक्त किये। जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह परमार ने पधारे सभी अतिथि का धन्यवाद किया । इस दौरान लक्ष्मी नारायण वरिष्ठ कार्यकर्त्ता,जिला मंत्री गणेशी लाल,अमर सिंह, अशोक सिकरवार जिला प्रचार प्रमुख,मान सिंह गुर्जर मंडी प्रमुख, महेन्द्र त्यागी नशा मुक्ति प्रमुख, अमर सिंह लोधा जिला संरक्षण प्रमुख, रमेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, अशोक पटेल जिला सुरक्षा प्रमुख,डॉ.देवेश परमार ,भारत सिंह सिसोदिया जिला युवा प्रमुख, देवेंद्र सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, विजय परमार तहसील अध्यक्ष सैपऊ, छोटेलाल तहसील मंत्री बसेड़ी, अमित कुशवाह तहसील युवा प्रमुख सैपऊ, रामभरोसी परमार, सुरेन्द्र सिंह तोमर तहसील अध्यक्ष बसेड़ी, लाखन सिंह, उमा शंकर त्यागी तहसील अध्यक्ष राजाखेड़ा, ओमवीर सिंह सिकरवार तहसील मंत्री राजाखेड़ा, गोविन्द सिंह, ब्रजकिशोर आदि ने विचार रखे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मोदी सरकार के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज जम्मू कश्मीर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण से लेकर मजबूत कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, रोजगार और कारोबार तक हर क्षेत्र में प्रगति का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। विकास की इसी कड़ी में 6.4 किमी लंबी सोनमर्ग टनल एक अहम उपलब्धि है। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला यह नेशनल हाइवे क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा है। देखिए, कैसे निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करता जम्मू कश्मीर विकसित भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
    1
    मोदी सरकार के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज जम्मू कश्मीर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण से लेकर मजबूत कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, रोजगार और कारोबार तक हर क्षेत्र में प्रगति का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।
विकास की इसी कड़ी में 6.4 किमी लंबी सोनमर्ग टनल एक अहम उपलब्धि है।
कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला यह नेशनल हाइवे क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा है।
देखिए, कैसे निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करता जम्मू कश्मीर विकसित भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Voice of people मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Raja kot Nanu junior Purva
    1
    Raja kot Nanu junior Purva
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.