logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लगातार बढ़ रहा गेहूं की फसलों में आग लगने का सिलसिला* *अम्बेडकरनगर*-- जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के यरकी इमिलिया गांव में आज अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से लगभग 20 से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई किसानों की गाड़ी कमाई डूब गई, और किसान खून के आंसू रो रहे हैं, विद्या देवी, रंजीत, कमलेशा ,बाबूराम, शशि कला, सहित अन्य किसानों की लगभग 20 से 30 बीघा गेहूं की फसलें जल गई। किसानों को मुआवजे की दरकार है। ऐसे किसानों को प्रशासन द्वारा मदत की आस है,, अगर ऐसे किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तो किसान निराश हुआ हताश हो जाएंगे, और उनके ऊपर आने वाले समय में भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️

2 hrs ago
user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*लगातार बढ़ रहा गेहूं की फसलों में आग लगने का सिलसिला* *अम्बेडकरनगर*-- जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के यरकी इमिलिया गांव में आज अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से लगभग 20 से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई किसानों की गाड़ी कमाई डूब गई, और किसान खून के आंसू रो रहे हैं, विद्या देवी, रंजीत, कमलेशा ,बाबूराम, शशि कला, सहित अन्य किसानों की लगभग 20 से 30 बीघा गेहूं की फसलें जल गई। किसानों को मुआवजे की दरकार है। ऐसे किसानों को प्रशासन द्वारा मदत की आस है,, अगर ऐसे किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तो किसान निराश हुआ हताश हो जाएंगे, और उनके ऊपर आने वाले समय में भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 📍 सुल्तानपुर: डायल 112 पर तैनात सिपाही का वीडियो वायरल, वर्दी की गरिमा पर उठे सवाल सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही पुलिस की वर्दी पहनकर आपत्तिजनक और अनुचित तरीके से वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी अनुशासन, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है, लेकिन इस तरह के कृत्य से इसकी गरिमा को ठेस पहुंची है। वीडियो सामने आने के बाद आमजन में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    📍 सुल्तानपुर: डायल 112 पर तैनात सिपाही का वीडियो वायरल, वर्दी की गरिमा पर उठे सवाल
सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही पुलिस की वर्दी पहनकर आपत्तिजनक और अनुचित तरीके से वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी अनुशासन, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है, लेकिन इस तरह के कृत्य से इसकी गरिमा को ठेस पहुंची है। वीडियो सामने आने के बाद आमजन में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Local News Reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मान्यताप्राप्त पत्रकारो को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए बहुत बहुत आभार माननीय योगी जी परन्तु गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों की भी सुध ले माननीय मुख्यमंत्री जी
    1
    मान्यताप्राप्त पत्रकारो को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए बहुत बहुत आभार माननीय योगी जी परन्तु गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों की भी सुध ले माननीय मुख्यमंत्री जी
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *किसान यूनियन की रणनीतिक बैठक एक दिवसीय आंदोलन की तैयारी तेज* *लम्भुआ तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा निर्णय, अधिकारियों को दी चेतावनी* अशोक कुमार वर्मा विधानसभा वा लम्भुआ तहसील अंतर्गत लम्भुआ विकास खण्ड मुख्यालय क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरु कृपा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा मण्डल अध्यक्ष राम प्रकाश उपाध्याय उर्फ हवलदार उपाध्याय ने की, जबकि जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने बैठक को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं—जैसे विद्युत आपूर्ति, सिंचाई, राजस्व, और ब्लॉक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार—को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि लम्भुआ तहसील में एक एक दिवसीय विशाल धरना/बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे राम प्रकाश उपाध्याय (जिला/मण्डल अध्यक्ष) छोटेलाल यादव (जिला अध्यक्ष) कृष्णकांत पाठक (जिला महामंत्री) धर्मवीर भारती (जिला सचिव) राजमणि तिवारी (जिला उपाध्यक्ष) राम प्रकाश तिवारी (ब्लॉक उपाध्यक्ष) मोहम्मद नसीम अहमद (भदैया ब्लॉक उपाध्यक्ष) सलीम अहमद (तहसील उपाध्यक्ष, लम्भुआ) सुजीत कुमार गौड़ (ग्राम सभा अध्यक्ष, दिलावलपुर/संसरीपुर) सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    1
    *किसान यूनियन की रणनीतिक बैठक एक दिवसीय आंदोलन की तैयारी तेज* 
*लम्भुआ तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा निर्णय, अधिकारियों को दी चेतावनी*
अशोक कुमार वर्मा 
विधानसभा वा लम्भुआ तहसील अंतर्गत लम्भुआ विकास खण्ड मुख्यालय क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरु कृपा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा मण्डल अध्यक्ष राम प्रकाश उपाध्याय उर्फ हवलदार उपाध्याय ने की, जबकि जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने बैठक को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं—जैसे विद्युत आपूर्ति, सिंचाई, राजस्व, और ब्लॉक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार—को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि लम्भुआ तहसील में एक एक दिवसीय विशाल धरना/बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
राम प्रकाश उपाध्याय (जिला/मण्डल अध्यक्ष)
छोटेलाल यादव (जिला अध्यक्ष)
कृष्णकांत पाठक (जिला महामंत्री)
धर्मवीर भारती (जिला सचिव)
राजमणि तिवारी (जिला उपाध्यक्ष)
राम प्रकाश तिवारी (ब्लॉक उपाध्यक्ष)
मोहम्मद नसीम अहमद (भदैया ब्लॉक उपाध्यक्ष)
सलीम अहमद (तहसील उपाध्यक्ष, लम्भुआ)
सुजीत कुमार गौड़ (ग्राम सभा अध्यक्ष, दिलावलपुर/संसरीपुर)
सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लम्भुआ, सुलतानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ में प्रस्तावित वेंडिंग जोन को लेकर विवाद उस समय खुलकर सामने आ गया जब विधायक सीताराम वर्मा के समक्ष अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमित सिंह और भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह प्रकरण अब स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि वेंडिंग जोन के लिए चयनित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे पर आयोजित बैठक में विधायक की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल ने ईओ अमित सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वेंडिंग जोन के नाम पर मनमानी और अनियमितताएं की जा रही हैं। वहीं, ईओ अमित सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि उक्त विवादित जमीन पर अब कोई कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वेंडिंग जोन के लिए नई जमीन की तलाश की जा रही है, जिससे विवाद को समाप्त किया जा सके गौरतलब है कि ईओ अमित सिंह पिछले तीन वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं, जिसे लेकर पहले भी स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब इस ताजा विवाद ने पूरे मामले को और गरमा दिया है,स्थानीय लोगों का कहना है कि वेंडिंग जोन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, ताकि छोटे व्यापारियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। फिलहाल प्रशासन नई जमीन की तलाश में जुटा है, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
    2
    लम्भुआ, सुलतानपुर।
नगर पंचायत लम्भुआ में प्रस्तावित वेंडिंग जोन को लेकर विवाद उस समय खुलकर सामने आ गया जब विधायक सीताराम वर्मा के समक्ष अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमित सिंह और भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह प्रकरण अब स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि वेंडिंग जोन के लिए चयनित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे पर आयोजित बैठक में विधायक की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल ने ईओ अमित सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वेंडिंग जोन के नाम पर  मनमानी और अनियमितताएं की जा रही हैं। वहीं, ईओ अमित सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि उक्त विवादित जमीन पर अब कोई कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वेंडिंग जोन के लिए नई जमीन की तलाश की जा रही है, जिससे विवाद को समाप्त किया जा सके गौरतलब है कि ईओ अमित सिंह पिछले तीन वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं, जिसे लेकर पहले भी स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब इस ताजा विवाद ने पूरे मामले को और गरमा दिया है,स्थानीय लोगों का कहना है कि वेंडिंग जोन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, ताकि छोटे व्यापारियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। फिलहाल प्रशासन नई जमीन की तलाश में जुटा है, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहाँ एक ओर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्ती जिले में प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर स्वयं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमणि पांडेय ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप धरने पर बैठे चंद्रमणि पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हम भगवान राम को मानने वाले लोग हैं और संवाद में विश्वास रखते हैं। हमने सुबह 10:30 बजे प्रशासन को सूचना पत्र दिया था कि यदि मनोरमा नदी की सफाई के लिए कोई लिखित आश्वासन या ठोस कार्ययोजना मिलती है, तो हम वार्ता को तैयार हैं।" अधिकारियों की लाचारी और 'जबरन' वार्ता का प्रयास भाजपा नेता का आरोप है कि जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, डीसी मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर 'वार्ता' के नाम पर ले जाने का प्रयास किया। पांडेय के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है" और उन्हें फोटो-वीडियो न बनाने की हिदायत दी गई। चंद्रमणि पांडेय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें चाहे तो गिरफ्तार कर ले या जेल भेज दे, लेकिन जब तक मनोरमा नदी के सफाई अभियान को लेकर लिखित और ठोस कदम नहीं उठाए जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे। "यह राजनीतिक नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है" उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि मनोरमा नदी और मानव अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। मुख्य बिंदु: स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती। प्रमुख चेहरा: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय। मुद्दा: मनोरमा नदी की सफाई में प्रशासनिक शिथिलता और वादाखिलाफी। प्रशासन का रुख: अधिकारियों ने असमर्थता जताई। फिलहाल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहाँ एक ओर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्ती जिले में प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर स्वयं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमणि पांडेय ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
धरने पर बैठे चंद्रमणि पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हम भगवान राम को मानने वाले लोग हैं और संवाद में विश्वास रखते हैं। हमने सुबह 10:30 बजे प्रशासन को सूचना पत्र दिया था कि यदि मनोरमा नदी की सफाई के लिए कोई लिखित आश्वासन या ठोस कार्ययोजना मिलती है, तो हम वार्ता को तैयार हैं।"
अधिकारियों की लाचारी और 'जबरन' वार्ता का प्रयास
भाजपा नेता का आरोप है कि जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, डीसी मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर 'वार्ता' के नाम पर ले जाने का प्रयास किया। पांडेय के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है" और उन्हें फोटो-वीडियो न बनाने की हिदायत दी गई।
चंद्रमणि पांडेय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें चाहे तो गिरफ्तार कर ले या जेल भेज दे, लेकिन जब तक मनोरमा नदी के सफाई अभियान को लेकर लिखित और ठोस कदम नहीं उठाए जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे।
"यह राजनीतिक नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है"
उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि मनोरमा नदी और मानव अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है।
मुख्य बिंदु:
स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती।
प्रमुख चेहरा: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय।
मुद्दा: मनोरमा नदी की सफाई में प्रशासनिक शिथिलता और वादाखिलाफी।
प्रशासन का रुख: अधिकारियों ने असमर्थता जताई।
फिलहाल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Babluraj Babluraj
    1
    Post by Babluraj Babluraj
    user_Babluraj Babluraj
    Babluraj Babluraj
    Basti, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ट्रेंडिंग वायरल वीडियो
    1
    ट्रेंडिंग वायरल वीडियो
    user_Rohit Rajbhar
    Rohit Rajbhar
    Artist शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अगर इसी प्रकार सभी सनातनी एक होकर गौ रक्षा के लिए खड़े हो जाएं तो हमारी गौ माता सुरक्षित हो जाएगी और आज जो प्राकृतिक आपदाओं का सामना हम लोग कर रहे हैं वो बंद हो जाएगा क्योंकि हमारी गौमाता साक्षात् प्रकृति स्वरूप हैं अब उनको हम लोग इतना कष्ट देंगे तो आपदा तो आना तय है अभी कम है लेकिन इतनी आपदाएं आएंगी कि हम झेल नहीं सकते
    2
    अगर इसी प्रकार सभी सनातनी एक होकर गौ रक्षा के लिए खड़े हो जाएं तो हमारी गौ माता सुरक्षित हो जाएगी और आज जो  प्राकृतिक आपदाओं का सामना हम लोग कर रहे हैं वो बंद हो जाएगा क्योंकि हमारी गौमाता साक्षात् प्रकृति स्वरूप हैं अब उनको हम लोग इतना कष्ट देंगे तो आपदा तो आना तय है अभी कम है लेकिन इतनी आपदाएं आएंगी कि हम झेल नहीं सकते
    user_पवन सिंह सनातनी
    पवन सिंह सनातनी
    Hindu temple हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.