Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिकोहाबाद में घी के प्रतिष्ठान पर लखनऊ की टीम का छापा, हड़कंप, 5 नमूने लिए शिकोहाबाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ की विशेष टीम ने शनिवार की शाम करीब 4 बजे नगर पालिका के पास स्थित पातीराम धनसुखराम जैन घी प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य) रणधीर सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने विभिन्न बैच के घी के 5 नमूने संग्रहित कर जाँच के लिए भेजे।निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में गंदगी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया है। कार्यवाही में स्थानीय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुँवर व चंदन पाण्डेय भी शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Thakur Aditya pratap singh

More news from Etawah and nearby areas
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र के महलई गांव में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब सैफई से आए कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। गांव निवासी शिवकुमार शाक्य की पुत्री की आज शादी है और बारात आने की तैयारी चल रही थी। हलवाई और लेबर अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव का ही निवासी उत्तम कुमार पास की दुकान से खाने-पीने का सामान लेने गया था, जहां उसकी विपिन शाक्य पुत्र सर्वेश शाक्य से कहासुनी हो गई। इसके बाद विपिन शाक्य ने अपने सैफई निवासी यादव रिश्तेदार को फोन कर दिया, जो 8–10 लोगों के साथ महलई गांव पहुंच गया। रास्ते में बाजार जाते समय शिवकुमार शाक्य से सैफई से आए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। शिवकुमार किसी तरह जान बचाकर दुकान में शरण लेने को मजबूर हुए और बताया कि उनकी बेटी की बारात आने वाली है तथा उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर सड़क पर हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख गांववासियों ने पुलिस को सूचना देना उचित समझा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी घटना होने से पहले ही सैफई से आए अराजक तत्वों को हिरासत में लेकर स्थिति को सामान्य कर दिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों को थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकला पत्नी ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके पति ने अपने भाई की मृतक होने के बाद भी लेखपाल सरकारी की नौकरी कर रहा है उसकी जांच कराई जाए जिससे समुचित उसे भी न्याय मिलेगा1
- महंगे सोने से परेशान फिरोजाबाद की जनता को मिल गया सस्ता और शानदार विकल्प, अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी और चूड़ियां बनीं लोगों की पहली पसंद।1
- मोईद खान रेप केस में बाइज़्ज़त बरी, AIMIM प्रवक्ता असीम वॉकर ने Criminal Accountability Law की मांग1
- आकाशवाणी रोड शाहिद सीमेंट की बराबर वाली गली स्थिति बहुत खराब है काफी समय से नहीं नालियां है ना ही सड़क सही है जिला फिरोजाबाद तहसील फिरोजाबाद नगर निगम3
- फिरोजाबाद में साढ़े पन्द्रह साल पुराने सनसनीखेज पुलिस सब-इंस्पेक्टर हत्याकांड का आखिरकार फैसला आ गया। गोली मारकर हत्या और सरकारी रिवाल्वर लूटने वाले आरोपियों पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई। तीन दोषियों को उम्रकैद और दो दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई गई। फैसला सुनते ही सभी दोषियों को जिला कारागार भेज दिया गया। यह फैसला अपराधियों के लिए साफ संदेश है—कानून से कोई नहीं बचेगा।1
- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ कांशीराम कॉलोनी के पास नवनिर्मित अत्याधुनिक कान्हा गौशाला का शनिवार की दोपहर करीब 4:00 बजे लोकार्पण किया। 100 गौवंशों की क्षमता वाली इस गौशाला की खास बात यह है कि इसका निर्माण स्थानीय उद्यमियों और संभ्रांत नागरिकों के आर्थिक सहयोग से हुआ है। इस अवसर पर मंत्री ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति का आधार बताया, वहीं जिलाधिकारी ने नागरिकों से इसे सरकारी भवन न मानकर सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की।1
- मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव सपा कार्यालय पर हुआ बैठक का आयोजन सपा सांसद डिंपल यादव का हुआ स्वागत बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा जितने भी वोट कट गए हो छूट गए हैं उनको जल्द जल्द से जल्द बनवा दिए जाएं आने वाले समय में एक-एक वोट की कीमत हर पोलिंग बूथपर दिखेगी2