*वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण* * वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा, 29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप वेयरहाउस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त तथा ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन विभाग के विशेष अधिकारी सुरेश चंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण* * वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा, 29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप वेयरहाउस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त तथा ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन विभाग के विशेष अधिकारी सुरेश चंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली, ग्रामीणों ने जताया असंतोष मंत्री ने सरपंच नेतराम को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा और ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया अब शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे ठीकरिया में ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था को लेकर कर रहे हैं पूछताछ सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद हैं3
- 30 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 30 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 29 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 30 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दौसा की चावंडेडा, बांदीकुई की धनावड, बसवा की लीलोज, सिकराय की ब्राह्मण बैराड़ा, महवा की गाजीपुर, मंडावर की गोलाड़ा, लालसोट की तलावगांव व होदायली, नांगल राजावतान की पापड़दा, रामगढ़ पचवारा की नयावास तथा सैंथल की बापी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *31 जुलाई को इन पंचायतों में आयोजित होंगे* इसी क्रम में शुक्रवार को दौसा की भांकरी, बांदीकुई की प्रतापपुरा, सिकराय की अचलपुरा व पीपलकी, महवा की समलेटी, मंडावर की टीकरी किलानोत, लालसोट की मिर्जापुरा व श्यामपुरा कलां, नांगल राजावतान की श्यालावास, रामगढ़ पचवारा की हेमल्यावाला तथा लवाण की पीपल्या चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- भीषण गर्मी से राहत किसानों के चहरे खिले आप आदमी जहां गर्मी से परेशान था। बसवा कस्बे में भीषण गर्मी से परेशान आम आदमी व किसान आज हल्की बारिश ने किसानों के चहरे खिले उठे वहीं दूसरी ओर आम आदमी को भी गर्मी से राहत मिली इस बारिश से खेतों में फसलो को राहत मिलेगी।1
- झमाझम बारिश ने सिकंदरा में उमस और गर्मी से दिलाई बहुत परेशान थे गर्मी से जनता आज जाके गर्मी से राहता मिली *झमाझम बारिश ने सिकंदरा में उमस और गर्मी से दिलाई राहत* बहुत परेशान थे गर्मी से जनता आज जाके गर्मी से राहता मिली1
- ये है गोण्डा की सबसे चौंकाने वाली चोरी की कहानी ? पति ने सोचा रात में 9-10 चोर आए, जेवर-नकदी लूट ले गए और पत्नी को मारकर बेहोश कर दिया... लेकिन जब खरगूपुर पुलिस ने जांच की तो सारा प्लान ही पलट गया . चोर कोई और नहीं, घर की ही लक्ष्मी निकली और साथ दिया प्रेमी ने . पत्नी पूनम ने प्रेमी विकास के साथ भागने के लिए खुद ही अपने घर में चोरी की साजिश रची। रात में प्रेमी को बुलाया, ताला तुड़वाया, जेवरात दिए और फिर खुद ही बेड के नीचे लेटकर बेहोश होने का नाटक कर लिया . खरगूपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बड़ा खुलासा बरामदगी : 19.610 ग्राम सोने के जेवर 1.585 KG चांदी के जेवर ( बिछिया, पायल, पायजेब, कमरबंद समेत ) 50,000 रुपये नकद 2 मोबाइल फोन SP गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना। सोचिये, रिश्तों में ऐसा धोखा..... आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए?1
- बस्सी क्षेत्र के बेनाडा श्री जी महाराज के मंदिर में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़ काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीजी महाराज के मंदिर में किए दर्शन इस मौके पर गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आए हुए सभी भक्तों ने गुरु महाराज का माला में शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया2
- औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, पंचायतों की सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने जताई नाराजगी सिकराय। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार सुबह दौसा जिले के दौरे के दौरान पंचायत समिति सिकराय की मानपुर, पांचोली और ठीकरिया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायतों में सफाई व्यवस्था, स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा लिया। मंत्री के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। मानपुर ग्राम पंचायत में मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई को लेकर असंतोष जताया, जिस पर मंत्री ने मौके पर ही सरपंच नेतराम मीणा को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने पांचोली ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। वहीं ठीकरिया ग्राम पंचायत में सरपंच कमलेश मीणा से पंचायत की कार्यप्रणाली, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी ली। दौरे के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पंचायतों में चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 30 जुलाई को दौसा, 29 जुलाई। जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में गुरुवार प्रातः 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र (आईटी केंद्र) में होगी। जिला सतर्कता समिति के सचिव एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही उपखंड स्तर पर भी सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाग लेंगे। बैठक में जन अभाव अभियोगों के निस्तारण की प्रगति, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।1