logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भव्य शपथ के साथ सशक्त व्यापारिक नेतृत्व की शुरुआत, चेंबर कार्यकारिणी ने लिया जिम्मेदारी का संकल्प* *वरिष्ठ व्यापारियों और पत्रकारों का भव्य सम्मान समारोह में हुआ गौरवपूर्ण अभिनंदन* *संपादक बलौदाबाजार* *8839398932* https://vandebharatlivetvnews.com/?p=661145 बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बलौदाबाजार इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता कसडोल विधायक संदीप साहू ने की। समारोह में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, बलौदाबाजार नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। ✦ नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, महामंत्री शिवप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, मुख्य सलाहकार अभिषेक तिवारी सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने चेंबर के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। ✦ व्यापारिक एकता और विकास पर जोर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने व्यापारियों की एकजुटता को प्रदेश की आर्थिक मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि चेंबर व्यापारियों की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करता है और नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई। अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने स्वागत भाषण में बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल, लवन एवं आसपास के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों से चेंबर की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। ✦ वरिष्ठ व्यापारियों व पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी इंद्रकुमार जैन, गेंदलाल जायसवाल, विपीन बिहारी वर्मा, हेमचंद केशरवानी एवं अशोक पंजवानी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकार बंधुओं—गार्गीशंकर बाजपेई, नरेश गनशानी, विद्याधर तिवारी, राजेश्वर गिरी, राजा वलेचा, विजयशंकर तिवारी, आभाष शर्मा एवं राघवेंद्र सिंह का भी पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। ✦ परंपरा और सम्मान के साथ आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। अंत में अभिषेक तिवारी एवं शिवप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, चेंबर सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन के.एस. तिवारी एवं विनय गुप्ता ने किया, जबकि आयोजन में हेमंत वर्मा का विशेष योगदान रहा।

7 hrs ago
user_पत्रकार
पत्रकार
Journalist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
7 hrs ago
d63660e5-ccf8-4bf9-b086-98cb045e3ace

More news from Baloda Bazar and nearby areas
  • Post by Dileshawar Rajak
    1
    Post by Dileshawar Rajak
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Photographer Bhatapara, Baloda Bazar•
    14 hrs ago
  • अवैध कच्ची महुआ शराब का धंधा करने वाली 36 वर्षीय महिला को चकरभाठा पुलिस ने 36 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *गिरफ्तार आरोपी* सरिता वर्मा पति कांता वर्मा उम्र 36 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 02 दुर्गा चौक ग्राम सेवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ. ग. *संक्षिप्त विवरण* श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना चकरभाठा पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 14/04/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरिता वर्मा नामक महिला ग्राम सेवार स्थित अपने घर के बाड़ी में अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब रखी हैं , बिक्री कर रही हैं प्राप्त सूचना पुष्टि व अग्रिम कार्यवाही करने पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपिया सरिता वर्मा के बाड़ी से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 12 नग सफेद पारदर्शी पन्नी में भरा प्रत्येक में 03-03 लीटर भरा कुल 36 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर बरामद शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया सरिता वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया। 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — 👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    1
    अवैध कच्ची महुआ शराब का धंधा करने वाली 36 वर्षीय महिला को चकरभाठा पुलिस ने 36 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल 
आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
*गिरफ्तार आरोपी* 
सरिता वर्मा पति कांता वर्मा उम्र 36 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 02 दुर्गा चौक ग्राम सेवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ. ग.
*संक्षिप्त विवरण* 
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना  चकरभाठा पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 14/04/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरिता वर्मा नामक महिला ग्राम सेवार स्थित अपने घर के बाड़ी में अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब रखी हैं , बिक्री कर रही हैं प्राप्त सूचना पुष्टि व अग्रिम कार्यवाही करने पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपिया सरिता वर्मा के बाड़ी से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 12 नग सफेद पारदर्शी पन्नी में भरा प्रत्येक में 03-03 लीटर भरा कुल 36 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर बरामद शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया सरिता वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया।
🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • Post by Jwala Nisadh
    1
    Post by Jwala Nisadh
    user_Jwala Nisadh
    Jwala Nisadh
    पथरिया, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • अगर आप नेशनल हाईवे मे सफर कर रहे है तो इस एंबुलेंस के बारे मे आपको जानकारी होना चाहिए #Nationalhighway49 #1033 #chhattisgarhnews #bilaspurnews
    1
    अगर आप नेशनल हाईवे मे सफर कर रहे है तो इस एंबुलेंस के बारे मे आपको जानकारी होना चाहिए #Nationalhighway49 #1033
#chhattisgarhnews #bilaspurnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    14 hrs ago
  • बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अशोकनगर क्षेत्र में लगे सिग्नल के कारण भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि गाड़ियों की लाइन करीब 1 किलोमीटर तक पहुंच रही है। खासकर सरकंडा इलाके के निवासी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित सिग्नल सिस्टम से आम जनता की परेशानी और भी बढ़ गई है।
    1
    बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अशोकनगर क्षेत्र में लगे सिग्नल के कारण भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि गाड़ियों की लाइन करीब 1 किलोमीटर तक पहुंच रही है। खासकर सरकंडा इलाके के निवासी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित सिग्नल सिस्टम से आम जनता की परेशानी और भी बढ़ गई है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by Shubham Mishra
    9
    Post by Shubham Mishra
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर ढेंका से मस्तूरी मोड़ तक अंधेला ही अंधेला अधिकारी मौन
    1
    बिलासपुर ढेंका से मस्तूरी मोड़ तक अंधेला ही अंधेला 
अधिकारी मौन
    user_RAKESH THAKUR
    RAKESH THAKUR
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • एसईसीएल में अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने संघ ने एसईसीएल कार्यलय और कालेक्टर को सौपा ज्ञापन सोमवार की रात 9 बजे बिल्हा आईटीआई अप्रेंटिस संघ से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एसईसीएल में आईटीआई अप्रेंटिस को रोजगार प्रदान किए जाने बाबत संघ ने बिलासपुर एस ई सी एल निदेशक एवं महाप्रबंधक और बिलासपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द मांग पूरी करने हेतु ज्ञापन सोपा है जिसमे सुशील कुमार निर्मलवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय आईटीआई संघ कोरबा द्वारा विषयांतर्गत प्राप्त आवेदन पत्र मूलतः प्रेषित है ज्ञापन में लेख किया गया है कि दिनांक 23.09.2022 को 4855 अप्रेंटिसो को एसई.सी.एस. द्वारा रोजगार देने की समझौता हुआ था लेकिन एसईसीएल प्रबंबन ने अभी तक एक भी अप्रेंटिस को रोजगार नहीं दिया जबकि समझौता हुवे लगभग 2 वर्ष होने जा रहा है। इस प्रकार एसईसीएल द्वारा अप्रेंटिस की उपेक्षा कर एसईसीएल प्रबंधन द्वारा हजारों की संख्या में अन्य श्रमिको की भर्ती की गई है एस ई सी एल में लगभग 2 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी सेवानिर्वित हो चुके है। वर्तमान में लगनन में लगभग 35 हजार कर्मचारी कार्यरत है एवं वर्तमान में ठेका अंतर्गत लगभग 40- 50 हजार श्रमिक कार्यरत है। इसके बावजूद भी एसईसीएल द्वारा अप्रीडेव को रोजगार देने में कोताही बरती जा रही है। इसलिए समझौता के अनुशार 4855 अप्रेंटिस को रोजगार दिलाने को मांग की गई है। अतः एस.ई.सी.एल. में आईटीआई अप्रेंटिस को रोजगार प्रदान किए जने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु मांग की गई है जिसमें बिल्हा सहित बिलासपुर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के अप्रेंटिस संघ के लोग उपस्थित रहे एवम संग ने चेतावनी दी है कि जल्दी उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
    1
    एसईसीएल में अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने संघ ने एसईसीएल कार्यलय और कालेक्टर को सौपा ज्ञापन 
सोमवार की रात 9 बजे बिल्हा आईटीआई अप्रेंटिस संघ से मिली जानकारी के अनुसार 
सोमवार को एसईसीएल में आईटीआई अप्रेंटिस को रोजगार प्रदान किए जाने बाबत संघ ने बिलासपुर एस ई सी एल निदेशक एवं महाप्रबंधक और बिलासपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द मांग पूरी करने हेतु ज्ञापन सोपा है जिसमे
सुशील कुमार निर्मलवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय आईटीआई संघ कोरबा द्वारा विषयांतर्गत प्राप्त आवेदन पत्र मूलतः प्रेषित है ज्ञापन में लेख किया गया है कि दिनांक 23.09.2022 को 4855 अप्रेंटिसो को एसई.सी.एस. द्वारा रोजगार देने की समझौता हुआ था लेकिन एसईसीएल प्रबंबन ने अभी तक एक भी अप्रेंटिस को रोजगार  नहीं दिया जबकि समझौता हुवे लगभग 2 वर्ष होने जा रहा है। इस प्रकार एसईसीएल द्वारा अप्रेंटिस की उपेक्षा कर  एसईसीएल प्रबंधन द्वारा हजारों की संख्या में अन्य श्रमिको की भर्ती की गई है एस ई सी एल में लगभग 2 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी सेवानिर्वित हो चुके है। वर्तमान में लगनन में लगभग 35 हजार  कर्मचारी कार्यरत है एवं वर्तमान में ठेका  अंतर्गत लगभग 40- 50 हजार श्रमिक कार्यरत है। इसके बावजूद भी एसईसीएल द्वारा अप्रीडेव को रोजगार देने में कोताही बरती जा रही है। इसलिए समझौता के अनुशार 4855 अप्रेंटिस को रोजगार दिलाने को मांग की गई है। अतः एस.ई.सी.एल. में आईटीआई अप्रेंटिस को रोजगार प्रदान किए जने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु मांग की गई है 
जिसमें बिल्हा सहित बिलासपुर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के अप्रेंटिस संघ के लोग उपस्थित रहे 
एवम संग ने चेतावनी दी है कि जल्दी उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.