सरस्वती महिला महाविद्यालय में स्व गणना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *-जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्व गणना की दी जानकारी* *-विद्यार्थियों और अध्यापकों को जनगणना के महत्व व उसमें सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित* *-30 अप्रैल 2026 तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन कर सकते हैं दर्ज* *पलवल, 20 अप्रैल।* जिला मुख्यालय पलवल स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में सोमवार को स्वयं जनगणना करने के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और अध्यापकों को जनगणना के महत्व तथा उसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाएं और नीतियां बनाती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जनगणना कार्य में अपना सहयोग दें और इसे सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि जिलावासी 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व-गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 29 सवालों के जवाब देने होंगे। *स्व जनगणना की प्रक्रिया से करवाया अवगत* इस अवसर पर जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने स्वयं जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से स्वयं जनगणना करने से प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली बनती है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया गया तथा सभी उपस्थित जनों से आह्वान किया गया कि वे समाज में जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाएं और इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता, जनगणना मुख्य प्रशिक्षक तरुण सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। 000
सरस्वती महिला महाविद्यालय में स्व गणना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *-जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्व गणना की दी जानकारी* *-विद्यार्थियों और अध्यापकों को जनगणना के महत्व व उसमें सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित* *-30 अप्रैल 2026 तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन कर सकते हैं दर्ज* *पलवल, 20 अप्रैल।* जिला मुख्यालय पलवल स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में सोमवार को स्वयं जनगणना करने के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और अध्यापकों को
जनगणना के महत्व तथा उसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाएं और नीतियां बनाती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जनगणना कार्य में अपना सहयोग दें और इसे सफल बनाने में अपनी
महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि जिलावासी 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व-गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 29 सवालों के जवाब देने होंगे। *स्व जनगणना की प्रक्रिया से करवाया अवगत* इस अवसर पर जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम
सिंह ने स्वयं जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से स्वयं जनगणना करने से प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली बनती है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया गया तथा सभी उपस्थित जनों से आह्वान किया गया कि वे समाज में जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाएं और इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता, जनगणना मुख्य प्रशिक्षक तरुण सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। 000
- पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा आज DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल में विशाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:* 1. *ट्रैफिक नियमों की पाठशाला:* निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को अत्यंत सरल भाषा में ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, हेलमेट व सीट बेल्ट* के महत्व के बारे में बताया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने व मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने के खतरों को उदाहरण सहित समझाया गया। 2. *रोड सेफ्टी डेमो:* यातायात टीम ने प्रोजेक्टर वीडियो डेमो के माध्यम से सड़क पार करने का सही तरीका, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां के टिप्स दिए। 3. *स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) में नामांकन:* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 23 इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन। निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को SPC की भूमिका, कर्तव्यों व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि SPC कैडेट न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने स्कूल, परिवार व मोहल्ले में ‘रोड सेफ्टी एम्बेसडर’ बनकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। 4. *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को करवाने व सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में एक गलती पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बच्चे हमारे सबसे अच्छे दूत हैं। ये आज जो सीखेंगे, कल अपने माता-पिता को भी टोकेंगे कि ‘पापा हेलमेट लगाओ, मम्मी सीट बेल्ट बांधो’। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम व कानून का सम्मान पैदा करना है। DAV स्कूल के बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि पलवल का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।” *स्कूल प्रबंधन का सहयोग:* DAV स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का कथन:* “सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सेंस बचपन से ही आना चाहिए।अभिभावकों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें और खुद भी नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें।”1
- पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली,एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। आरोपी बिजेंद्र कुमार पर 17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है,जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी1
- शाहुपुरा गांव के शहीद पैरा कमांडो मोहित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब... आज हो रहा अंतिम संस्कार... बहुत भारी भीड़ देख रहे हैं आप इतना बड़ा सैलाब इस नौजवान के लिए मोहित शर्मा ने देश की आन बान शान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।2
- 🔴 जिम्मेदारों का अता-पता नहीं ?1
- Relaxo company mein Janata Ne salary badhane ki mang ki to unko Lathi se mara bhi pita bhi jakhmi bhi kar diya is video ko jyada Se jyada share Karen police walon ka atyachar1
- Post by Naseem Akram Akram1
- मथुरा जनपद के कोसीकला के घंटाघर स्थित सिटी केमिस्ट पर ड्रग्स विभाग ने की छाप मार्ग करवाई जिसमें दो दवाइयां के लिए नमूने और 18 दवाइयां के बिल नाम मिले और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं मिला चालू जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक ने की कार्रवाई1
- नारी समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख धुरी : डीआईपीआरओ* *- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां समाज में महिलाओं की भागीदारी को कर रही हैं रेखांकित* *पलवल, 20 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान विभिन्न सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए महिलाओं सहित आम जनमानस तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाकर जागरूकता की अलख जगा रहा है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला में नारी शक्ति वंदन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। विभाग की महिपाल एंड भजन पार्टी ने गांव जैनपुर तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर एंड पार्टी ने गांव जटोली, ओमप्रकाश एंड पार्टी नेे गांव खटेला, विरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने गांव अल्लीका, चतर सिंह एंड पार्टी ने गांव मानपुर और दिनेश कुमार एंड पार्टी ने गांव मांदकोल में पहुंचकर ‘हरियाणा सरकार नै भई सम्मान दियो बड़ो नारी है...’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को रेखांकित करती नजर आ रही है। भजन पार्टियों द्वारा भजनों और लोकगीतों के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी प्रमुख धुरी है। कार्यक्रमों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण व महिला आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है। डीआईपीआरओ ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भजन पार्टी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर के साथ ऐसे गीत प्रस्तुत करती है, जो समाज में सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। गीतों में यह संदेश दिया जाता है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति है और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, लोगों को महिला सम्मान से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का यह प्रयास न केवल मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। भजन पार्टी के जरिए दिया गया संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतरता है और उन्हें एक बेहतर, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। 0001