Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत। यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत।
Surash Sahu
यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत। यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बबेरू में दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर बांदा से है, जहां बबेरू थाना क्षेत्र के तरायां गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया। बबेरू में दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर बांदा से है, जहां बबेरू थाना क्षेत्र के तरायां गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, घर में लोग सो रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और कुछ लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद* *बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस टीम भ्रमण पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतियारी के बाहर घर के अंदर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की और 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे घर में ही अवैध तमंचों का निर्माण करते थे और एक तमंचा 7 से 8 हजार रुपये में बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे। पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना नरैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- Post by Ravi kumar1
- बांदा में होगा City Expansion | 474 प्लॉट की बड़ी खबर | Banda News 2026 | नई जानकारी बांदा में मुख्यमंत्री सिटी एक्सपेंशन योजना के तहत 474 भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। बांदा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। योजना में शहर के विस्तार के साथ आधुनिक शहरी सुविधाओं पर जोर दिया गया है।1
- खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।1
- बारिश का कहर: खेत से लौट रहे तीन लोगों को उफ़नाते नाले ने निग़ला दो महिलाओं समेत तीन की मौत बांदा। आसमान से बरसता पानी जब हद पार कर जाए तो बारिश राहत नहीं, आफत बन जाती है। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मूसलाधार बारिश के बीच उफनाए गहरे नाले ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जिंदगी निगल ली। खेत तक पहुंचने की मजबूरी में नाला पार करने वाले ग्रामीण जब वापस लौटे, तब तक पानी का बहाव विकराल हो चुका था। बताया गया कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश से नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए।हादसे की सूचना पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि बारिश के दिनों में गांवों के रास्ते और नाले कितने सुरक्षित हैं। जिस नाले को पार कर किसान रोज अपनी जमीन तक पहुंचते हैं, वही नाला कुछ ही घंटों की बारिश में मौत का मुहाना बन गया। बारिश तो आसमान से उतरी थी, लेकिन तीन जिंदगियों का यह मातम व्यवस्था की जमीनी हकीकत भी सामने रख गया।हादसे के बाद गुजेनी गांव में सन्नाटा पसरा है। जिन घरों में रोजमर्रा की जिंदगी की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब अपनों को खोने का विलाप है।1
- मूसलाधार बारिश में उफनाए नाले में डूबे तीन लोग, दो महिलाओं समेत युवक की मौत बांदा। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खेत से लौटते समय गहरे नाले में पानी बढ़ जाने के कारण दो महिलाएं और एक युवक डूब गए। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत की ओर गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नाले से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। तीन लोगों की मौत से गुजेनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1