किशनगंज फूलबरिया मस्जिद से टेढ़ागाछ काली मंदिर तक सड़क की मरम्मत शुरू, पर गुणवत्ता पर उठे सवाल फूलबरिया मस्जिद से टेढ़ागाछ काली मंदिर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क रिपेयरिंग निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने संवेदक पर केवल 'खानापूर्ति' करने और मरम्मत कार्य में भारी लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि लगभग दो किलोमीटर लंबी यह महत्वपूर्ण सड़क पिछले लंबे समय से बदहाल थी। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया, जिसके बाद आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया । मरम्मत कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने काम की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा बिना सही सफाई और पुराने मलबे को हटाए, सीधे तौर पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि यह मरम्मत महज दिखावा है और पहली बारिश भी झेलने में सक्षम नहीं होगी। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कार्य स्थल पर विभागीय कनीय अभियंता की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए और घटिया काम को तुरंत रोककर सही तरीके से सड़क का निर्माण कराया जाए । स्थानीय निवासियों ने दोटूक कहा है कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वे काम बंद करवाकर उच्चाधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत करेंगे। लोगों का कहना है कि वे वर्षों के इंतजार के बाद बन रही सड़क को भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। बताते चले कि इस सड़क के निर्माण में 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार 379 रुपए खर्च किए गए हैं इस सड़क के अनुरक्षण की तिथि 01/07/2021 तय की गई थी लेकिन इसे वर्ष 2024 के आसपास पूर्ण किया गया लेकिन दो से तीन महिने के भीतर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई l
किशनगंज फूलबरिया मस्जिद से टेढ़ागाछ काली मंदिर तक सड़क की मरम्मत शुरू, पर गुणवत्ता पर उठे सवाल फूलबरिया मस्जिद से टेढ़ागाछ काली मंदिर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क रिपेयरिंग निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने संवेदक पर केवल 'खानापूर्ति' करने और मरम्मत कार्य में भारी लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि लगभग दो किलोमीटर लंबी यह महत्वपूर्ण सड़क पिछले लंबे समय से बदहाल थी। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया, जिसके बाद आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया । मरम्मत कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने काम की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा बिना सही सफाई और पुराने मलबे को हटाए, सीधे तौर पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि यह मरम्मत महज दिखावा
है और पहली बारिश भी झेलने में सक्षम नहीं होगी। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कार्य स्थल पर विभागीय कनीय अभियंता की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए और घटिया काम को तुरंत रोककर सही तरीके से सड़क का निर्माण कराया जाए । स्थानीय निवासियों ने दोटूक कहा है कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वे काम बंद करवाकर उच्चाधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत करेंगे। लोगों का कहना है कि वे वर्षों के इंतजार के बाद बन रही सड़क को भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। बताते चले कि इस सड़क के निर्माण में 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार 379 रुपए खर्च किए गए हैं इस सड़क के अनुरक्षण की तिथि 01/07/2021 तय की गई थी लेकिन इसे वर्ष 2024 के आसपास पूर्ण किया गया लेकिन दो से तीन महिने के भीतर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई l
- कसबा में आध्यात्मिक उन्नति की पहल, ISKON बनेगा संस्कार और नैतिकता का केंद्र कसबा। कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि ISKCON की स्थापना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल धार्मिक पहल नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक परिवर्तन का अभियान है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को भक्ति, अनुशासन और अच्छे संस्कार मिलेंगे, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होंगे। साथ ही, यह केंद्र समाज में एकता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करेगा। विधायक ने विश्वास जताया कि ISKON केंद्र परंपरा और आधुनिक सोच का संगम बनकर क्षेत्र की पहचान को नई दिशा देगा।1
- Post by Razi Anwar1
- teen bandar ne motorcycle per baithkar banduk dikha raha tha ab jakar bada wala gadi mein lag Gaya teenon ka maut Ho1
- Post by Araria News1
- Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli1
- Post by I love1
- Post by Preeti Kushvaha1
- जलालगढ़ में भव्य कलश यात्रा, 23 अप्रैल को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह जलालगढ़ प्रखंड के सांपा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर आज 601 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा सांपा गांव से प्रारंभ होकर हांसी, दजियाबाड़ी होते हुए गंगासागर पोखर पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा जलालगढ़ बाजार, आंवर ब्रिज होते हुए पुनः सांपा स्थित पूजा स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को अन्नवास, 22 अप्रैल को फल-फूल वास एवं द्रव्य दिवस आयोजित किया जाएगा। वहीं 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 9 बजे नगर भ्रमण के साथ प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान बनारस से लाए गए भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाओं के साथ प्रसिद्ध पंडित तिवारी बाबा के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए बनारस से विद्वान पंडित भी पहुंच चुके हैं। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसे रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक झालरों से सजाया गया है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के पुरुषों एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।1
- Post by Razi Anwar1