जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर-- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 44 एलपीजी एजेंसियां संचालित हैं और 14 मार्च 2026 तक इन एजेंसियों पर 13 हजार से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। गैस आपूर्ति की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से पूरे जनपद में होम डिलीवरी सिस्टम लागू कर दिया गया है। सभी गैस वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि बुकिंग के बाद निर्धारित समय के भीतर उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी पर आने की आवश्यकता नहीं है, बुकिंग के बाद सिलेंडर सीधे घर पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि सुबह 9 से 11 बजे के बीच गैस बुकिंग नंबरों पर अधिक दबाव होने के कारण कभी-कभी तकनीकी समस्या आ सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस समय के अतिरिक्त अन्य समय में भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के दौरान उपभोक्ता को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी हॉकर को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसलिए बुकिंग के समय प्राप्त ओटीपी को सुरक्षित रखना जरूरी है। एलपीजी से संबंधित शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमती ज्योतिमां (मोबाइल: 7355654363) तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक श्री अमित कुमार चौबे (मोबाइल: 8787066712) कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस की जमाखोरी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट, राजस्व और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर नियमित निगरानी कराई जा रही है। इसके अलावा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी सीएससी केंद्रों पर एलपीजी गैस कनेक्शन की ई–केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर पहुंचकर आसानी से ई–केवाईसी करवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि अपने केंद्रों पर “सीएससी पर गैस कनेक्शन की केवाईसी सुविधा उपलब्ध है” का डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं।

- देखो सुनो और समझो नहीं देखा तो क्या देखा एक बार जरूर देखें गरीबी कहां से आई गरीब है कौन भ्रष्टाचार की गलियारों में जनता रहे अंधियारों में नेता हुआ राजा जनता ही प्रजा1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- फुटबॉल ट्रायल में उमड़ा प्रतिभा का सैलाब, लगभग 300 बच्चों ने दिखाया खेल के प्रति जुनून अंबेडकर नगर में स्थित Awadh Mutineers Sports Club में आयोजित फुटबॉल ट्रायल में कल लगभग 300 बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। ट्रायल के दौरान मैदान पर बच्चों का खेल के प्रति जुनून, ऊर्जा और समर्पण देखने लायक रहा। आसपास के कई गांवों और क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे। इस ट्रायल को तीन आयु वर्गों — अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-16 — में आयोजित किया गया था। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, गति, टीमवर्क और खेल कौशल का गहन मूल्यांकन किया गया। पहले चरण के ट्रायल के बाद करीब 150 खिलाड़ियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया है। आज इन चयनित खिलाड़ियों के लिए दूसरे चरण के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह ट्रायल Raghuraji Devi Foundation के अंतर्गत संचालित Awadh Mutineers Sports Club द्वारा आयोजित किया गया। संस्था का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस तरह के आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलती है और युवा पीढ़ी खेलों की ओर अधिक आकर्षित होती है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।1
- Post by APDP NEWS1
- गैस किल्लत पर अम्बेडकर नगर डीएम अनुपम शुक्ला का बड़ा फैसला - होटलों में पारंपरिक ईंधन कोयला और लकड़ी का करना होगा उपयोग- आमजनों के लिए केरोसीन की व्यवस्था फिर से होगी शुरू1
- सफाई करनी 6 महीने में एक बार आता है कोल्हुआ मुकुंदपुर पोस्ट नंदपुर अंबेडकर नगर मेरा नाम सूरज है2
- Post by Deepak.kumar1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1