logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़हरा में माले ने चलाया बाढ़ राहत अभियान आइसा व आरवाइए का राहत अभियान जारी आरा से संजय श्रीवास्तव बड़हरा में माले ने चलाया बाढ़ राहत अभियान आइसा व आरवाइए का राहत अभियान जारी बड़हरा के सरैया व पश्चिमी गुड़ी पंचायत में भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए ने लगातार तीसरे दिन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित प्रखंड बड़हरा के बभनगांवा, सरैया व गुड़ी गांवों में ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच आज राहत टीमें पहुंची और खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण किया. इन पैकेटों में चावल, दाल, आलू, गुड़, बिस्किट व माचिस आदि शामिल हैं. इस मौके पर भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि बिहार में बाढ़ की आपदा से हर साल होने वाली भारी क्षति के लिए प्रकृति से ज़्यादा सरकारी उदासीनता और राहत के नाम पर लूट का स्थापित तंत्र जिम्मेदार है. इससे निपटने में सरकार की विफलता तब आपराधिक ही कही जाएगी जब इस साल जिले के 25 से ज़्यादा लोग समुचित बचाव कार्यों के अभाव में डूब कर मर गए हैं. 25 से ज़्यादा लोगों की बाढ़ में डूबकर मौत हो चुकी है और दर्जनों घर कटाव में समा चुके हैं. बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों के घर, सड़क, विद्यालय, कृषि भूमि एवं आजीविका प्रभावित हुई है तथा जान-माल की गंभीर क्षति हुई है पर सरकार के प्रयास दिखावे भर के हैं.राहत टीम का नेतृत्व भाकपा-माले के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य स्थाई समिति सदस्य संगीता सिंह, बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी, कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, आरवाइए जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, अप्पू यादव, रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, साहिल अरोरा, दीपक रवानी, विवेक कुमार, नीतू कुमारी, मुस्कान कुमारी, सन्नी देवल, वर्षा कुमारी, संस्कतमा, छोटी, अमित यादव, प्रदीप कुमार, विवेक यादव, सुमित कुमार, चंदन दास,अनूप कुमार, गोलू कुमार, कमेन्द्र कुमार, मंगल राम, गौतम यादव, दुर्गेश रजक,संजय गुप्ता,शशिकांत,सुनील कुशवाहा, रामबाबू, प्रिंस कुमार आदि कर रहे थे.राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के पूर्व विधायक व राज्य स्थायी समिति सदस्य संगीता सिंह ने कहा कि भोजपुर के कमोबेश 10 प्रखंड बाढ़ व कटाव की आपदा झेल रहे हैं. सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़े की राशि व फसल क्षति मुआवज़ा नहीं मिल रहा है. सार्वजनिक रसोई व मेडिकल कैंप काम नहीं कर रहे हैं. जान माल की भारी क्षति के बीच सरकारी तंत्र आम तौर पर बेफिक्र बना हुआ है. उन्होंने कहा है कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव का दिया पर्व मनाने में हज़ारों करोड़ रुपए खर्च करना ज़रूरी समझा और बाढ़ में मर रहे लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया.15 दिनों के इस बाढ़ राहत अभियान में भाकपा - माले की प्रखण्ड कमिटियों और आइसा व आरवाइए की टीमों के ज़रिए भोजपुर के आम नागरिकों व छोटे व्यवसायियों से राहत कोष संग्रह किया गया है.

2 hrs ago
user_Sanjay srivastava
Sanjay srivastava
Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई की एक ये तस्वीर देखिए! विकास की सारी हदें पार हो चुकी जमुई की एक ये तस्वीर देखिए! विकास की सारी हदें पार हो चुकी हैं!
    1
    जमुई की एक ये तस्वीर देखिए! विकास की सारी हदें पार हो चुकी
जमुई की एक ये तस्वीर देखिए! विकास की सारी हदें पार हो चुकी हैं!
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जगदीशपुर किला परिसर सज - धज कर तैयार देखें व सुनें -
    1
    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जगदीशपुर किला परिसर सज - धज कर तैयार देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • गर्दनीबाग पर कौन और कैसे ड्रामा कर रहा है सुनिए इनको......
    1
    गर्दनीबाग पर कौन और कैसे ड्रामा कर रहा है सुनिए इनको......
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    5 hrs ago
  • जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार के विरोध में सहार में प्रतिरोध मार्च, RYA-ऐपवा व भाकपा माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला भोजपुर जिले के सहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सहार बस स्टैंड परिसर में बुधवार को RYA, ऐपवा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने महिला और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी महिला या छात्रा के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर है। उनका कहना था कि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    1
    जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार के विरोध में सहार में प्रतिरोध मार्च, RYA-ऐपवा व भाकपा माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
भोजपुर जिले के सहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सहार बस स्टैंड परिसर में बुधवार को RYA, ऐपवा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने महिला और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी महिला या छात्रा के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर है। उनका कहना था कि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की
धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    6 hrs ago
  • रील नहीं बनाता तो... पकड़ाता क्या........? रील नहीं बनाता तो... पकड़ाता क्या? जमुई की घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया।। *samrat *biharsarkar *jamui *chiefminister
    1
    रील नहीं बनाता तो... पकड़ाता क्या........?
रील नहीं बनाता तो... पकड़ाता क्या? जमुई की घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया।। 
*samrat
*biharsarkar
*jamui
*chiefminister
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    21 min ago
  • 🌊 बाढ़ का पानी घटा तो बढ़ा बीमारियों का खतरा! 🚨 भोजपुर आरा डॉ. विनोद कुमार ने डायरिया से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक, साफ पानी और ताजा भोजन लेने की दी सलाह। #भोजपुर #आरा #बाढ़ #डायरिया #स्वास्थ्य_जागरूकता
    1
    🌊 बाढ़ का पानी घटा तो बढ़ा बीमारियों का खतरा! 🚨 भोजपुर आरा 
डॉ. विनोद कुमार ने डायरिया से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक, साफ पानी और ताजा भोजन लेने की दी सलाह।
#भोजपुर #आरा #बाढ़ #डायरिया #स्वास्थ्य_जागरूकता
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • गमछे का रंग बदलने से आदमी का चरित्र नहीं बदल सकता है, सुनिए गमछे का रंग बदलने से आदमी का चरित्र नहीं बदल सकता है, सुनिए पीके ने ऐसा क्यों कहा?
    1
    गमछे का रंग बदलने से आदमी का चरित्र नहीं बदल सकता है, सुनिए 
गमछे का रंग बदलने से आदमी का चरित्र नहीं बदल सकता है, सुनिए पीके ने ऐसा क्यों कहा?
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • वो असली अनुरक्षक नहीं है, भोली भाली अनुरक्षक साथियों को...... #Bihar
    1
    वो असली अनुरक्षक नहीं है, भोली भाली अनुरक्षक साथियों को......
#Bihar
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    6 hrs ago
  • PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है
    1
    PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है
    user_सुमित कुमार गौतम
    सुमित कुमार गौतम
    Photographer अरवल, अरवल, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.