Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर जिला में नहोरा व कई जगह सरसों की फसल बहुत अच्छी है वहीं किसानों में सरसों का फसल खेती करने वाला को खुशी का लहर है
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर जिला में नहोरा व कई जगह सरसों की फसल बहुत अच्छी है वहीं किसानों में सरसों का फसल खेती करने वाला को खुशी का लहर है
More news from Varanasi and nearby areas
- चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव में शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरसौना निवासी रोहित राजभर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल गया। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। रोहित की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की1
- वाराणसी में अस्सी घाट पर होली का जश्न मनाने हुए1
- Post by SK Upadhyay1
- Bhadohi janpad ki Hai samachar hai6
- भदोही नगर पालिका अध्यक्ष Nargis Athar Ansari ने होली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई को लेकर बड़ा संदेश देते हुए नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान और बाद में नगर की स्वच्छता बनाए रखें, पानी की बर्बादी से बचें और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर भदोही ही हमारी पहचान है, और जनसहयोग से ही नगर को विकसित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष – नरगिस अतहर अंसारी भदोही वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। #NargisAtharAnsari #BhadohiNews #Holi2026 #HoliWishes #SwachhBhadohi #CleanCity #FestivalOfColors #BhadohiUpdates #HappyHoli #UPNews1
- पीडीडीयू नगर में इस बार चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन के समय में परिवर्तन देखने को मिला। कहीं 2 तारीख को, तो कही 3 की भोर में तो कहीं देर रात्रि में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से होलिका दहन किया। मंगलवार की रात्रि पीडीडीयू नगर स्थित जी टी रोड धर्मशाला सड़क के सामने होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। चंद्र ग्रहण को देखते हुए पंडितों द्वारा निर्धारित मुहूर्त के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर होलिका जलाई गई। सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए गए थे। होली पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- वाराणसी में सड़क हादसा: संविदा कर्मी की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत वाराणसी कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। घटना 3 मार्च 2026 की है। पुलिस के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां गांव निवासी अजीत कुमार (पुत्र चन्द्रबली पटेल) हरहुआ क्षेत्र में विभागीय कार्य पूरा कर अपनी मोटरसाइकिल (UP 65 EC 1762) से ड्यूटी पर लौट रहे थे। काजी सराय स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही स्कॉर्पियो (UP 65 BV 0808) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की मां सुदामा देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो चालक तेज गति से, घोर लापरवाही और कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें काजी सराय स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अजीत कुमार बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे और परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। बड़ागांव थाने में मृतक की मां की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और वाहन को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- गोदौलिया चौराहे पर होली का जश्न मनाते युवा2