Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है, जिसके कारण पुराने और जर्जर मकान गिरने की बेहद संवेदनशील स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी दौरान, थाना हरबंस मोहाल के अंतर्गत आने वाले लोकमन मोहाल में स्थित सतीशचंद्र राठौर के मकान नंबर 68/120 का एक हिस्सा धीरे-धीरे गिर गया। हालांकि, इस घटना में गनीमत यह रही कि अभी तक जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस संकटपूर्ण स्थिति के बीच हरबंस मोहाल पुलिस प्रशासन की शिथिलता देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन थाना हरबंस मोहाल पुलिस केवल पानी बंद होने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में आपातकालीन नंबर 112 पर भी कॉल कर सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद एक घंटा पहले थाना हरबंस मोहाल अभी अलर्ट मोड पर नहीं है।
JURM KA PARDAAPHAASH
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है, जिसके कारण पुराने और जर्जर मकान गिरने की बेहद संवेदनशील स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी दौरान, थाना हरबंस मोहाल के अंतर्गत आने वाले लोकमन मोहाल में स्थित सतीशचंद्र राठौर के मकान नंबर 68/120 का एक हिस्सा धीरे-धीरे गिर गया। हालांकि, इस घटना में गनीमत यह रही कि अभी तक जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस संकटपूर्ण स्थिति के बीच हरबंस मोहाल पुलिस प्रशासन की शिथिलता देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन थाना हरबंस मोहाल पुलिस केवल पानी बंद होने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में आपातकालीन नंबर 112 पर भी कॉल कर सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद एक घंटा पहले थाना हरबंस मोहाल अभी अलर्ट मोड पर नहीं है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना एतमादपुर क्षेत्र के दलैल नगर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पीड़िता लक्ष्मी देवी का आरोप है कि उसका पति संतोष रोजाना शराब पीकर घर आता था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। लक्ष्मी देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका पति उसे नशे की गोलियां खिलाकर उसकी मर्जी के खिलाफ गलत काम करता था। इसके साथ ही, वह अपने नए-नए दोस्तों को घर लाता था और ₹500 देकर उनके साथ "एक रात बिताने" का दबाव बनाता था। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया, तो उसके पति ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके अपने भाई दीपू, भाभी सरस्वती, जीजा रामू और बहन सीता को भी उसके खिलाफ भड़का दिया, जो पिछले कई वर्षों से उसके साथ गलत व्यवहार कर रहे थे। लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका पति 9466351746 और 8171249764 नंबरों से उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी डर के कारण वह पहले एक महीने तक अपने बड़े भाई प्रवीण के पास रही और अब आवागढ़ में किराए पर रह रही है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष पुलिस और गुंडों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोकता है और उसे "वैश्या बना देने" की धमकी देता है। साथ ही, 3 महीने पहले आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर उसके नाम के 2 प्लॉट भी अपने नाम करा लिए। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने थानाप्रभारी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण पर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- पंजाब के हजारों किसान अमेरिका–भारत ट्रेड डील का विरोध करने के लिए दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। सीमा पर बेहद सख्त नाकेबंदी करते हुए मोटे–मोटे सीमेंटेड पत्थर वाले बेरिकेड लगाए गए हैं और साथ ही जेसीबी (JCB) मशीनों को भी तैनात किया गया है। किसानों को दिल्ली तक पहुंचने के लिए हरियाणा सरकार के इस भारी-भरकम बैरिकेड को पार करना होगा।1
- आज किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर मामला एक बार फिर से पूरी तरह गरमा गया है। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली का घेराव करने के लिए जंतर मंतर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तभी केंद्र सरकार के इशारे पर किसान नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी की सूचना सोशल मीडिया पर दौड़ने लगी, वैसे ही देश भर के किसानों में भारी गर्मजोशी और आक्रोश दिखाई देने लगा। इस गिरफ्तारी के विरोध में देश के किसानों ने जिला स्तर पर भी आज बड़ा आंदोलन किया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में किसानों ने कलेक्ट्रेट का जोरदार घेराव किया और वहां शांतिपूर्वक बैठक करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चूंकि जिलाधिकारी उस वक्त कलेक्ट्रेट में मौजूद नहीं थे, इसलिए किसानों ने वहां मौजूद अपर जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि यह सरकार देश के किसानों और जवानों पर लाठियां बरसाती है।1
- हाथरस के उगई गांव में घर जाते समय रास्ते में एक बालक को सांप ने पैर पर काट लिया। पीड़ित बालक की पहचान इशाक के पुत्र गुलफाम के रूप में हुई है। सांप के काटने से बालक की हालत काफी बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बालक को अचेत अवस्था में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा बालक को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। इस मामले में बालक की मां ने बताया कि रास्ते से घर जाते समय उसके पैर पर सांप ने काट लिया था।1
- हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर सलेमपुर बंबा के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब झांसी में आयोजित एक गोद भराई समारोह में शामिल होकर लौट रही कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। इस हादसे में बुलंदशहर के खुर्जा अंतर्गत किला मेंडई निवासी 50 वर्षीय रानी (पत्नी चंद्रभान) की मौत हो गई। वहीं घायलों में 26 वर्षीय अर्पित चौधरी, 23 वर्षीय प्रवेश, 40 वर्षीय कुसुम देवी, 23 वर्षीय कल्पना कुमारी और एक दो वर्षीय बालिका शामिल हैं। इसके साथ ही ट्रक में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात सामान्य कराया है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।4
- हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान में एक ट्रक ड्राइवर पर कुछ दबंगों ने सोते समय जमकर हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित ट्रक ड्राइवर की पहचान प्रकाशवीर के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि जब वह सो रहा था, तभी कुछ दबंगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने दबंगों पर तमंचे की बट और चाकू से भी हमला करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर का डाक्टरी परीक्षण कराया है।1
- फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज दो दिन पहले दर्ज हुए चोरी के एक बड़े मामले का सफल अनावरण किया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ चंचल त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 जुलाई को दर्ज हुए मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसागंज निवासी मोहित कुमार चंदेल (26), शिवम ठाकुर (23) और किरन देवी (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 17 लाख 75 हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन और तीन अंगूठियां बरामद की हैं। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने सिरसागंज पुलिस का आभार जताया है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस टीम की इस त्वरित सफलता की काफी सराहना हो रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।1